Turn grey hair black at home | HENNA | MEHENDI to get darker hair color

आज कल ज्यादा तर लोगों के बाल जल्दी सफ़ेद हो जाते हैं|ओर इस वजह से वे जल्दी ही डाई और कलर का इस्तेमाल करने लग जाते हैं | और फिर उन्हें बहुत सारी तकलीफ सहनी पड़ती है | जैसे त्वचा की एलर्जी ,बालो का झड़ना , सारे बालों का सफेद होना , आँखे कमजोर होना |

इन सभी तकलीफों से बचने के लिए हिना करना सबसे अच्छा रहता है| हिना से बाल सुन्दर , मुलायम व चमकदार होते हैं झडना कम हो जाते हैं, रूसी खत्म हो जाती है सबसे बड़ी बात बाल जल्दी सफ़ेद नहो होते हैं| और ना ही इस के कोई साइड इफ़ेक्ट हैं| ये पूरी तरह से ऑर्गनिक  है|


आवश्यक सामग्री

  • रीठा पाउडर- 1/2चम्मच
  • आँवला पाउडर- 1चम्मच
  • शिकाकाई पाउडर – 1चम्मच
  • दाना मेथी पाउडर- 1चम्मच
  • दही-1 चम्मच
  • मेहन्दी- 1 बाउल 
  • लोहेे की कढ़ाई

हिना तैयार करने की विधि

  • सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाई में रीठा , आँवला, शिकाकाई पाउडर डालें|फिर उसमें 1 गिलास पानी डाल कर 4 से 5 घण्टे के लिए रख दें|
  • फिर उसमें मेहन्दी डाल कर चलाएँ| मेहन्दी ज़्यादा पतली ना करें|
  • हाँ अगर ज्यादा गाढ़ी लगे तो थोड़ा पानी डाल  सकते हैं | अब मेहन्दी को चार से पाँच घन्टे भीगने दें |
  • अब इस महेंदी में दही भी मिला लें और फिर ब्रश या अपने हाथों में दस्ताने पहनकर हाथों से पूरे बालों में अच्छी तरह से लगा लें|
  • मेहन्दी को ड़ेढ घँटे बाद सादे पानी से धो लें| बालों के सूख जाने पर किसी भी तेल की मालिश कर ले |
  • अगले दिन बलों में शम्पू कर लें| हिना आप हर 20 से 25  दिन में कर सकते हैं|
  • अगर बाल ज्यादा ग्रे नहीं है तो 40 से 45 दिन  में भी कर सकते हैं|
  • इससे बालों में एक सुंदर रँग ओर बाउंस आ जाएगा|

नोटः मेहन्दी  हाथों में लगाने वाली ही ले काली मेहन्दी ना ले क्योंकि उसमें डाई होती है|

2 thoughts on “Turn grey hair black at home | HENNA | MEHENDI to get darker hair color”

Leave a Comment