साल भर मटर को कैसे स्टोर करें

मटर ज़्यादातर सभी लोगों को पसंद होती है| लेकिन यह हर मौसम में नहीं मिलती | यह सिर्फ सर्दियों के मौसम में ही आती है | लेकिन मटर ऐसी सब्जी है जो कई सब्जियों के साथ डालने पर उसके स्वाद को और बेहतर बना देती है |जैसे पनीर के साथ ,आलू के साथ ,गोभी के साथ ,गाजर के साथ | अगर पाव भाजी में थोड़ी सी मटर डाल देते हैं तो उसके स्वाद और खूबसूरती मैं मजा कुछ और ही होता है |

यही वजह है कि लोग इसे साल भर खाना पसंद करते हैं |और इसीलिए हम बाजार से फ्रोजन मटर लाते हैं | जो स्वाद में उतनी ताजी और स्वादिष्ट नहीं होती है जितनी की ताजा मटर | वहीं अगर हम इसे घर में साल भर के लिए स्टोर करके रखेंगे तो यह वैसी की वैसी ही ताजा और स्वादिष्ट बनी रहेगी | मैं आपको बहुत आसान तरीका बताऊंगी कि कैसे आप इसे घर पर साल भर के लिए स्टोर करके रख सकते हैं |

मटर स्टोर करने की आवश्यक सामग्री

  • ताज़े मटर के दाने- 1 किलो
  • चीनी- 1 चम्मच
  • नमक- चुटकी भर

मटर स्टोर करने की विधि 

  • सबसे पहले आप ताजी मटर ले जिसमें काफी अच्छे दाने हो | मटर के दाने ज्यादा सख्त या पके हुए नहीं होने चाहिए |
  • सारी मटर को एक साथ छिल लें और मटर के दाने निकाल लें| और साफ पानी में धो लें |
  • जो मटर के दाने बहुत ज्यादा छोटे हो या खराब हो उन्हें उस में से निकाल दीजिए |
  • अब एक बड़े बर्तन में पानी लें उसे आँच पर चढ़ाएं | पानी इतना रखें जिसमें मटर पूरी तरह से डूब जाए|
  • पानी को अच्छी तरह से उबाल लें|
  • उबाल आने पर सारी मटर उसमें डाल दें साथ ही 1 चम्मच चीनी व चुटकी भर नमक भी डाल दें | इससे मटर का रँग साल भर हरा रहेगा और और स्वाद भी ताजा बना रहेगा |
  • करीब दो मिनट बाद आँच बन्द कर दें| अब आप सारी मटर का पानी एक छलनी में डालकर निकाल दें|
  • इसके बाद  एक बर्तन में ठंडा पानी डालें और उसमें सारी मटर डाल कर ठंडा कर लें|
  • अब मटर का सारा पानी निकाल कर उसे चार से पांच मिनट के लिए एक कागज़ पर फैला दें ताकि उसका पानी निकल जाए और मटर ठंडी हो जाए|
  • अब तुरन्त मटर को किसी प्लास्टिक की थैली में डाल कर सील कर दें आप रबर बैंड भी लगा सकतें हैं|
  • इस मटर को आप फ्रीज़र में रख दें|
  • जब भी आप मटर बनाना चाहें तब 10 मिनट पहले फ्रीज़र से निकल कर  पानी मे भिगो ले फिर बना लें|
  • ये साल भर तक ऐसी ही ताजी ऒर हरी-हरी रहेगी |

Leave a Comment