दूध की मलाई से मक्खन व घी बनाना |How to make Ghee & Butter from milk cream at home

घी भारतीय भोजन में एक विशेष महत्व रखता है | दूध की मलाई को हम बहुत तरह से इस्तेमाल कर सकते है | जैसे इससे मक्खन ,छाछ ,घी ,मिठाई ,केक आदि चीज़ें बना सकते हे | जो की स्वास्थ के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता हे | क्योंकि ये शुद्ध देसी घी होता हे |

घर पर बनाए गए देसी घी की शुद्धता के बारे पूरा भरोसा होता है | जबकि बाजार से लाए हुए की कोई गारंटी नहीं होती है | देसी घी हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में काम में आने वाली चीज है यह रोटी पर लगाने से लेकर पूजा-पाठ सभी ने काम आता है|

मैं आज आपको मलाई से छाछ, मक्खन व घी तीनों चीज बनाना बता रही हूं | उत्तर भारत में कुछ जगह मक्खन को नूनी घी भी कहा जाता है |

For recipe in English click hereHow to make Ghee & Butter (Makkhan) from milk cream(Malai) at home?

मलाई से मक्खन बनाने का तरीका –

आवश्यक सामग्री –

दूध की मलाई से मक्खन व घी बनाना

दूध की मलाई
  1. दूध की मलाई
  2. दही

मलाई से मक्खन बनाने की विधि –

दूध की मलाई से मक्खन व घी बनाना

मक्खन
  1. सबसे पहले दूध को गर्म करें फिर उसे ठंडा करें |अब उस पर जो मलाई आए उस एक कटोरी मे निकाल लें|
  2. जब 4-5 दिन की मलाई फ्रीज में इकट्ठी हो जाए तो उसे बाहर निकाल लें और उसमें एक चम्मच दही डाल कर जमा दे | जैसे हम दही जमाते हैं |
  3. 6-7 घन्टे बाद मलाई को मिक्सी में डालें और थोड़ा सा पानी भी डालें फिर मिक्सी को चलाएं डाल |
  4. अगर गर्मी है तो उसमें ठण्डा पानी डाल कर चलाएं |औऱ अगर सर्दी है तो गुनगुना पानी डालें |
  5. 2-3  मिनट में मख्खन ऊपर आ जाएगा और छाछ नीचे रह जाएगी|
  6. अब आप मख्खन को एक कटोरी मे निकल लें |
  7. आपका मलाई का मक्खन बनकर तैयार हो गया है |

मक्खन को खाने का तरीका –

  • इस मक्खन को आप रोटी,पराठे,ब्रेड पर लगा कर खा सकते हैं, केक बना सकते हैं|
  • यह मक्खन बाजार के मक्खन से ज्यादा शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक होता है और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है |
  • इसे आप सरसों के साग और मक्के की रोटी पर लगाकर भी खा सकते हैं क्योंकि उसके साथ इस मक्खन का स्वाद बहुत ज्यादा अच्छा लगता है |

छाछ के फायदे –

  • छाछ को मसाला डाल कर पी सकते हैं, इससे सब्जी बना सकते हैं | जैसी कढ़ी , गट्टे या खटाई के तौर पर किसी भी सब्जी में डाल सकते हैं |
  • छाछ से कांसे के बर्तन भी साफ कर सकते हैं, अपने बाल धोने के काम में ले सकते हैं | यह बालों के लिए कंडीशनर का काम भी करता है |
मलाई से मक्खन बनाने का तरीका

मक्खन छाछ

घी बनाने का तरीका –

  1. सबसे पहले एक कढ़ाई लें |
  2. उसे आँच पर रखें फिर उसमें मख्खन डाल कर मध्यम आँच पर गर्म करें | 10 से 15 मिनट में घी ऊपर आजाएगा | और नीचे खोया बच जाएगा |
  3. जब आप मख्खन गर्म करें तब बीच- बीच में उसे चलते रहें|
  4. ये आपका शुद्ध देसी घी तैयार है | इससे हलवा,लडू,आदि बहुत सारी मिढाई बना सकते हैं |
  5. आप बचे हुए खोए को भी इस्तेमाल कर सकते हैं | उसे या तो सब्जी की ग्रेवी में डाल सकते हैं या उसमें चीनी की चाशनी डालकर मिठाई भी बना सकते हैं |
  6. सिर्फ एक मलाई से ही बहुत सारी चीजें तैयार कर सकते हैं उससे छाछ, देसी घी ,मक्खन सब चीज एक साथ बना सकते हैं |

देसी घी खाने के तरीके –

  • देसी घी में सैचुरेटेड फैट होता है इसलिए यह खाने में फायदेमंद होता है | जबकि तेल अनसैचुरेटेड फैट होता है इसलिए वह नुकसानदायक होता है |
  • घर का बना हुआ देसी घी शुद्ध होता है इसलिए आप इसे खाने में ज्यादा से ज्यादा उपयोग में लाएं | जैसे फुल्के या रोटी के ऊपर लगाने में या सब्जियों को छौंकने के काम में ले |
  • देसी घी से आप बहुत सारी मिठाईयां बना सकते हैं | जैसे बेसन के लड्डू ,सूजी के लड्डू ,गोंद के लड्डू ,मूंग थाल या मूंग की दाल का हलवा इन सभी में घी का बहुत ज्यादा प्रयोग होता है |
मलाई से मक्खन बनाने का तरीका
देसी घी

घी खाने के फायदे –

  • हमारे देश में देसी घी को आयुर्वेद में बहुत ज्यादा महत्व दिया गया है | इसे औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है | खास तौर पर गाय के दूध से बने हुए घी का महत्व तो बहुत ज्यादा ही है |
  • यह हमारे शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है | यह एंटीबायोटिक की तरह है जो खांसी और सर्दी लगने पर दवाई की तरह काम करता है|
  • आज भी बहुत सारे लोग निमोनिया में इसका छाती पर लेप करते हैं जिससे उन्हें खांसी में आराम मिलता है |
  • हमारे देश में डिलीवरी के दौरान महिलाएं देसी घी का सेवन जरूर करती हैं | यह शरीर के जोड़ों में ग्रीसिंग का काम भी करता है |

ध्यान रखें –

घी बनाते समय आप इस बात का ध्यान रखें कि आपकी मलाई 4-5 दिन से ज्यादा पुरानी नहीं हो |अगर मलाई ज्यादा दिन पुरानी होगी तो उसमें बदबू आने लगेगी | जिसकी वजह से उस मलाई की छाछ और मक्खन को आप उपयोग में नहीं ला सकते हैं | सिर्फ घी का ही उपयोग कर सकते हैं |

दूध की मलाई से मक्खन व घी बनाना

सेक्शन 3: मक्खन और घी के फायदे (FAQ)

1. मक्खन के क्या-क्या फायदे हैं?

  • मक्खन शरीर के लिए natural तरीके से पोषण प्रदान करता है, और इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन A और डी का होता है,ये आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

2. क्या मक्खन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है?

  • अधिक मात्रा में मक्खन का खाने से वजन बढ़ सकता है, इसलिए संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिए।

3. घी के क्या-क्या फायदे हैं?

  • घी शरीर energy देता है और हमारी skin को चमकदार रखता है

1 thought on “दूध की मलाई से मक्खन व घी बनाना |How to make Ghee & Butter from milk cream at home”

Leave a Comment