तिल की चक्की | तिल गुड़ की चक्की

तिल वैसे तो पूरे भारतवर्ष में ही खाया जाता है परंतु तिल की चक्की उत्तर भारत में बहुत शौक से खाई जाती है | विशेषकर सर्दियों में मकर सक्रांति व लोहरी पर इसे ज्यादा खाई जाती है | तिल की चक्की गुड़ की चाशनी या चीनी की चाशनी डालकर बनाई जाती है |

For recipe in English click here – Til ki Chikki

इससे और भी बहुत सारी मिठाईयां बनती हैं | सर्दियों में आपको बाजार में तिल की गजक, तिलपट्टी या रेवड़ी बहुत देखने को मिल जाएगी|

तिल के फायदे

तिल की चक्की खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में कैल्शियम मिलता है |इसका तासीर गर्म होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत बनाता है | और ठंड में इसे खाने से ज्यादा फायदा होता है |क्योंकि इसे खाने से शरीर को ठंड से लड़ने की ताकत मिलती है | ये भूख बढ़ाने में मदद करता है | सर्दियों में खांसी से बचाता है |यह कैंसर और डायबिटीज पेशेंट के लिए बहुत फायदेमंद होता है

आवश्यक सामग्री

  • 1 किलो – तिल
  • 1 किलो – गुड़
  • 100 ग्राम – घी
  • 10-15 – इलायची
  • 100-150 ग्राम – मूंगफली


तिल की चक्की बनाने की विधि

1.सबसे पहले सफेद तिल ले| तिल को तीन चार बार अच्छी तरह धो लें फिर धूप में सूखा दे |

2. सूखने के बाद तिल को कड़ाई में हल्की आँच पर हल्का सा सुनहरा होने तक सेक लें|

3. इसे सेकने में 2-3 मिनट ही लगेंगे | ज़्यादा सेकने पर तिल कड़वा हो जाता हे |

4. अब तिल को ग्राइंडर में दरदरा पीस ले | ज़्यादा बारीक न करें |

 चक्की के लिए मूंगफली को पहले तला जाता है |

5. इसके बाद आप धीमी आंच पर मूंगफली को घी में तल लें |

 तिल की चक्की में गुड़ की चाशनी मिलाई जाती है|

6. तिल की चक्की के लिए गुड़ की चाशनी बनाए | 100 ग्राम पानी में गुड़ मिलाऐ और गर्म करें |

7. जब तक सारा गुड़ पिघल न जाए तब तक गर्म करें | चाशनी में हमें तार नहीं बनाना है|

8. अब चाशनी में तिल और मूँगफली डाल दें साथ ही घी भी मिला दें | उसे 2-3 मिनट तक आँच पर ही चलाए |

 चक्की को थाली में जमाने से पहले थाली में अच्छी तरह जी लगाया जाता है |

9. अब आप गैस बंद कर दे | फिर एक थाली में घी लगा कर उसमें फैला दें |

10. 10 मिनट बाद उसे चाकू से चकोर शेप में काट लें |आपकी तिल की चक्की तैयार है |

11. अब आप तिल की चक्की को डब्बे में में भरकर रख ले| इससे आप 1 महीने तक आराम से खाएं |

नोट – गुड़ को धीमी आँच पर ही पिघलाएँ नहीं तो चाशनी खिंच जाएगी |

Leave a Comment