जलेबी | Jalebi Recipe In Hindi| केसर जलेबी रेसिपी

हमारे देश में बहुत तरह की मिठाइयां बनाई और खाई जाती है जो एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट और देखने में बहुत सुंदर होती है | इन सभी के बीच जलेबी की अपनी एक अलग पहचान और स्वाद है |आज से ही नहीं ये बहुत प्राचीन समय से चली आ रही है | इसकी लोकप्रियता में आज भी कोई कमी नहीं आई है | आज भी गरमा गरम स्वादिष्ट जलेबी बहुत लोकप्रिय है | इसके बनाने में कोई ज्यादा लागत नहीं लगती है | आजकल शादी ब्याह में भी दूध जलेबी खिलाने का प्रचलन बढ़ गया है|

जलेबी बनाने का तरीका-

Jalebi को दो तरीके से बनाया जाता है |

  1. मैदा की जलेबी – एक तरीका पारंपरिक होता है जिसमें मैदा के घोल में पहले खमीर उठाना पड़ता है | इसके लिए घोल करीब 24 घंटे पहले भिगोना पड़ता है|

2. बिना खमीर के जलेबी बनाना – 15 मिनट में Jalebi बनाना हो तो घोल में यीस्ट डालकर इंस्टेंट घोल तैयार करें | इंस्टेंट Jalebi बनाने में बिल्कुल समय नहीं लगता इसका घोल तुरंत तैयार किया जाता है |

स्वाद –

स्वाद में ये रस से भरी हुई मीठी और कुरकुरी होती है इसे अगर हम खमीर उठाकर बनाते हैं तो स्वाद में इंस्टेंट Jalebi से ज्यादा स्वादिष्ट होती है और कुरकुरा पर भी इसमें ज्यादा होता है

खाने का तरीका –

जलेबी दूध और रबड़ी के साथ खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है|

नाश्ते में समोसे के साथ भी इसका का बहुत अच्छा तालमेल होता है| आप जैसे चाहे वैसे खा सकते हैं |

ingredients for jalebi सामग्री

  • 1- कप मैदा
  • 1/2- कप दही
  • 1/2-छोटी चम्मच खाने वाला सोडा
  • डेढ़ कप चीनी
  • 1- चम्मच दूध
  • 7 से 8 पत्ती केसर की
  • 4-5 इलायची पिसी हुई
  • देसी घी या रिफाइंड तेल
  • चुटकी भर केसरिया रंग खाने वाला

जलेबी बनाने की विधि (Jalebi kaise banaye) –

  1. सबसे पहले एक बर्तन में मैदा ले उस में दही और खाने वाला सोडा डालकर और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार करे|

2. उसके बाद घोल को ढककर 1 दिन के लिए रख दें |जिससे अच्छा खमीर उठ जाए|

3. जितना अच्छा खमीर उठता है जलेबियां उतनी ही कुरकुरी और स्वादिष्ट बनती है|

4. अगले दिन घोल में एक चम्मच तेल और केसरिया रंग डालकर अच्छी तरह फेंटे |

5. अच्छी तरह फटने से जलेबियां कुरकुरी और अच्छी बनती हैं|

चाशनी तैयार करें

  1. पहले अब चाशनी तैयार करें |एक बर्तन में डेढ़ कप चीनी और एक कप पानी डालकर उसे उबालें|
  2. जब एक तार की चाशनी तैयार हो जाए तब गैस बंद कर दें|

3. ध्यान रहे कि चाशनी ज्यादा गाड़ी ना हो नहीं तो जलेबी पर चीनी की परत जम जाएगी|

4. अब उसमें केसर की पत्ती और इलायची डाल दें| केसर को पहले से ही एक चम्मच दूध में भिगोकर रखें |अब चाशनी को एक तरफ हटा दें |

जलेबी कैसे तलें

1.अब एक पैन ले उसमें तेल या घी गर्म करें जब तेल गरम हो जाए तब गैस मीडियम कर ले |

2. अब आप सॉस की बोतल मैं या प्लास्टिक का एक कोण बनाकर उसमें घोल को भर ले और प्लास्टिक के कोण को आगे से काट लें और गोल गोल जलेबियां बनाए | बीच-बीच में आंच को तेज कर लें|

3. जब एक तरफ से जलेबी सिक जाए तब उसे चिमटे से दूसरी तरफ पलट दे |

4. दोनों तरफ गोल्डन होने पर जलेबी को निकाल ले |और चाशनी में सिर्फ आधा मिनट के लिए डाल दें |

5. अब जलेबी को प्लेट में निकाल ले | चाशनी में जब आप जलेबियां डालें तो चाशनी थोड़ी गर्म कर ले|

जलेबी रेसिपी | Jalebi Recipe In Hindi
जलेबी

6. आपकी गरमा गरम जलेबी या तैयार हैं| जलेबियो की सजावट के लिए आप चाहे तो ऊपर से पिस्ता और बादाम के टुकड़े भी डाल सकते हैं|

नोट :

  • जलेबी का घोल अगर पतला रह जाए तो उसमें आप सूखी मैदा मिला सकते हैं|
  • अगर घोल गाढ़ा हो जाए तो उसमें आप थोड़ा सा पानी मिला सकते है |
  • अगर आपका Jalebi का गोला चलती है बच जाए तो आप उसे सफ्रिज में रख सकते हैं |
  • घोल तीन-चार दिन तक खराब नहीं होताहै |

ghar par jalebi kaise banaen, हलवाई जैसी जलेबी बनाने की विधि, राजस्थानी जलेबी बनाने की विधि, मैदा की जलेबी बनाने की विधि, जलेबी बनाने की विधि वीडियो, जलेबी बनाने की सामग्री जलेबी बनाने की विधि बताएं, maida ki jalebi banana sikhayen, maida ki jalebi banana sikhayen video mein, maida ki jalebi banana sikhayen video mein dikhaiye

Leave a Comment