ऐसे बनते हैं चटपटे शेखावाटी दही बड़ा| दही वड़ा

दही बड़ा हमारे पूरे देश में खाए और बनाए जाते हैं पर सबका बनाने का तरीका अलग अलग होता है | कुछ लोग मूंग की दाल का और कुछ उड़द की दाल का दही बड़ा बनाते हैं | ये त्यौहारों पर शादियों में विशेषकर बनाया है | आज आपको शाही शेखावाटी दही बड़ा बनाना बता रही हूँ | जो काफी चटपटा व स्वादिष्ठ होता है | इसके मसालों का मेल ही इसकी ख़ासियत होती है | दही बड़े में शेखावाटी जायका मिलने के कारण धीरे-धीरे लोगों में अपनी पहचान अलग से बनाने लग गया।

बड़े की सामग्री:

  • 1चम्मच दही
  • 1,5 किलोग्राम दूध
  • 250 ग्राम मूंग दाल (मोगर)
  • 1चम्मच नमक
  • 1 चम्मच लाल मिर्च
  • 1चम्मच धनिया पाउडर
  • 1चम्मच सौंफ
  • 1 चम्मच हरी मिर्च और अदरक (पेस्ट)
  • 1कटोरी बेसन
  • चुटकी भर हींग
  • तेल

बड़ा बनाने की विधि:

  • बड़े ( चपटे )बनाने की विधि सबसे पहले डेढ़ किलोग्राम दूध को गर्म करें फिर जब दूध गुनगुना हो जाए तब उसमें एक चम्मच दही डालकर दूध को जमा दें|
  • अब सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर मूँग  दाल डालेँ और अच्छी तरह से धोएं |
  • फिर ज्यादा पानी डालकर 3 से 4 घँटे के लिए भीगने दें | अब दाल का पानी बिल्कुल निकाल दें |
  • दाल को छलनी में डालकर थोड़ी देर रख दें ताकि सारा पानी निकाल जाए |
  • अब आप इसे मिक्सी में दरदरा पीस लें | बारीक बिल्कुल नहीं पीसे नहीं तो चपटे बड़े नहीं बन पाएँगे |
  • सारी दाल को एक बर्तन में निकाल लें | अब सारे मसाले दाल में डालें और धीरे धीरे हल्के हाथ से मिलाएँ |
  • फेंटना बिल्कुल नहीं है क्योंकि हमें चपटे बड़े बनाने हैं |
  • एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें |
  • एक रुमाल या कपड़ा लेकर उसे पानी में अच्छी तरह से भिगो ले फिर पानी को बिल्कुल निचोड़ दें |
  • फिर कपड़े को कटोरी पर फैला कर कटोरी व कपड़े को कस कर पकड़े ओर दूसरे हाथ से उस पर थोड़ा सा मूँग दाल का गोला बना कर डालें और गीले हाथों से उसे फैलाएँ| फिर धीरे से कढ़ाई में डाले |
  • अगर आप के बड़े नहीं बन रहे हों तो उसमें थोड़ा सा बेसन मिला लें | आँच को मध्यम पर रखें और सारे बड़ों को बार बार पलटते जाएं |
  • जब बड़े थोड़े लाल होने लगें तो उन्हें बाहर निकल लें | अब एक बर्तन में पानी डालें और उसमें सारे बड़े डाल दें |

दही बड़े की सामग्री:

  • 1.5 किलो दही
  • 1चम्मच नमक
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च
  • 1 चम्मच ज़ीरा भुना हुआ
  • 1 चम्मच चाट मसाला
  • 2 चम्मच चीनी

दही बड़ा बनाने की विधि:

  • करीब 2 घँटे में बड़ो को बाहर निकाल लें और थोडा सा दबा दें जिससे सारा पानी निकल जाए| अब आप दही को बिलोवनी (रहि) से फैंट लें |
  • मिक्सी में नही फेंटे नही तो दही पतली हो जाएगी |
  • अब दही में आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच चाट मसाला, दो चम्मच चीनी ,आधा चम्मच सेका ऒर पिसा हुआ ज़ीरा मिलाएँ |
  • बड़े दही में डाले और ऊपर थोड़ा सा नमक लाल मिर्च, ज़ीरा ओर इमली की चटनी डालकर खाएँ | 

नोटः रुमाल को बार बार साफ पानी से धो कर निचोड़ना चाहिए नहीं तो बड़े अच्छे नहीं बनेंगे | अगर आप से चपटे बड़े नहीं बने तो आप दाल को अच्छी तरह से फैंट कर गोल गोल बड़े बना सकते हैं |

दही बड़ा

रवा मलाई के लड्डू |सूजी मलाई के लड्डू

दूध की मलाई से मक्खन व घी बनाना |How to make Ghee & Butter from milk cream at home

खस्ता समोसा रेसिपी | Samosa Recipe

Leave a Comment