एलोवेरा वैक्स बनाने का तरीका | How to make Aloe Vera Wax at home

एलोवेरा वैक्स अभी तक बाजार में बहुत ज्यादा प्रचलन में नहीं है, और ना ही लोगों को इसके बारे बहुत ज्यादा पता है। लेकिन यह घर पर ही बहुत आसानी से बनाई जा सकती है, और आज मैं वही आपको बनाना बता रही हूँ।एलोवेरा वैक्स करने के बहुत सारे फायदे हैं, ये त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है,त्वचा को ठंडक देता है। सनबर्न स्किन के लिए एलोवेरा बेहद अच्छा उपाय है।एलोवेरा एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल से भरपूर होता है। ये
सनबर्न और डार्क स्पॉट्स को ठीक करता है, इसी वजह से मै आप को एलोवेरा वैक्स घर में ही बहुत आसानी से बनाना सिखा रही हूं ।

सामग्री | Ingredients for Aloe Vera

  • चीनी – 1 कटोरी
  • नींबू का रस – 1/2 कटोरी
  • Aloe Vera Gel fresh– 2 चम्मच
  • पानी – 1/2 कटोरी

एलोवेरा वैक्स बनाने बनाने का तरीका

1.सबसे पहले एलिविरा की एक पत्ती लें उसके दोनों तरफ के कांटों को काट दें।

2. फिर बीच में से दो फाड़ कर दें, फिर उसके बीच का जैल किसी बर्तन में चम्मच की सहायता से निकाल लें।3.अब जैल मैं आधी कटोरी पानी डालकर छलनी में छानलें। फिर एक पैन या कढ़ाई में चीनी, नींबू का रस और 2 चम्मच Aloe Vera Gel डालें।

4. फिर कढ़ाई को गैस पर गरम करने के लिए रखें इसको लगातार चलाते जाएँ |

5. जब Wax में उबाल आ जाए और चीनी पिघल जाए तो आचँ को मध्यम कर दें।

6. लगभग 3 से 4 मिनट बाद आप एक कटोरी में 2-3 बूंदें wax की डालें |

7. फिर अंगूठे और उंगली के बीचमे वैक्स को चिपका कर देखें दोनों के बीच में दो तार बन रहे है या नही।

8. अगर तार नहीं बना हैं तो फिर इसे थोड़ा और उबलने दें 1 से 2 मिनट बाद फिर तार चैक करें|

9. अगर तार बन गया है तो गैस बंद कर दे। Wax के थोड़ा ठंडा होने पर किसी डब्बे में बंद करके रख दें।

10. जब भी आप इसका उपयोग करें तो इसे थोड़ा सा गर्म (गुनगुना) कर लें |

11. इसे वैक्स हीटर में या फिर किसी बड़े बर्तन में पानी उबालकर उसके बीच में वैक्स के डब्बे को रख दें, ये अपने आप गर्म (गुनगुना )हो जाएगा |

12. हल्की गर्म वैक्स आराम से आप स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं|

13. इस वैक्स को आप 1 साल तक के लिए बना कर रख सकते हैं यह खराब नहीं होती है।

14. आपकी एलोवेरा वैक्स बनकर तैयार है।

सुझाव

  • एलोवेरा वैक्स को आप शरीर के किसी भी हिस्से की त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं|
  • वैक्स में एलिविरा डालने के बाद उबलते समय लगातार चम्मच से चलाते जाएँ, चलाना बंद नहीं करें नहीं तो वैक्स खराब हो जाएगी।
  • वैक्स में आप नींबू के रस की जगह साइट्रिक एसिड भी डाल सकते हैं |
  • Wax करते समय ध्यान रहे वैक्स ज्यादा गर्म ना हो, नहीं तो आपकी त्वचा जल सकती है।

FAQs

Q1: Aloe Vera Wax वैक्स क्या होता है?

उत्तर: एलोवेरा वैक्स के अनेक फायदे हैं। यह त्वचा को मोइस्चर देता है, धूप के कारण हुए नुकसान को कम करने में मदद करता है, और त्वचा को चमकदार बनाता है।

Q2: एलोवेरा वैक्स के क्या फायदे हैं?

उत्तर: एलोवेरा वैक्स के अनेक फायदे हैं। यह त्वचा को मोइस्चर देता है, धूप के कारण हुए नुकसान को कम करने में मदद करता है, और त्वचा को चमकदार बनाता है।

Q3: क्या एलोवेरा वैक्स सभी के लिए उपयोगी है?

उत्तर: जी हां, एलोवेरा वैक्स आमतौर पर सभी प्रकार की skin के लिए उपयोगी होता है, लेकिन यदि आपकी त्वचा पर कोई समस्या है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Q4: एलोवेरा वैक्स को कैसे स्टोर करें?

उत्तर: आपको एलोवेरा वैक्स को ठंडे और सुखे स्थान पर स्टोर करना चाहिए।

Leave a Comment