आम का मीठा लच्छा अचार (छुंदा)|Aam ka Lacha Achar recipe

आम का मीठा लच्छा अचार (छुंदा) सभी को बहुत पसंद होता है|आज हम बनाएंगे कैरी का चटपटा व मीठा अचार जिसे छुंदा भी कहते हैं| आम के मौसम में आम से बने हुए अचार जैसे आम का खट्टा अचार ,मीठा आम का अचार ,खट्टा मीठा आम का अचार, कैरी का पन्ना या आमरस ये सभी चीजें बहुत ज्यादा बनाई जाती है| क्योंकि आम साल भर में एक बार ही आते हैं |

For recipe in English click here – Meetha Aam ka Lacha Achar |Grated Mango Pickle

आम का मीठा अचार कैसे बनाते हैं –

आम के मीठे लच्छे अचार (Aam ka lacha) के लिए रामकेला कैरी सबसे अच्छी होती है आप चाहें तो कोई और भी ले सकते हैं| आम के मीठे लच्छा अचार (छुंदा) को साल भर के लिए बना कर रख सकते हैं इसे बनाने में बहुत कम समय और कम मेहनत लगती है| इससे बनाने में ना तो ज्यादा मसालों की जरूरत होती है |और ना ही अचार को धूप दिखाने की जरूरत पड़ती है यह एक दिन में ही बनकर खाने के लिए तैयार हो जाता है|

अचार खाने का तरीका (Aam ka lachedar achar) – आम का लच्छा अचार स्वाद में खट्टा मीठा होता है| इसे आप पूड़ी , परांठे ,रोटी के साथ खा सकते हैं |आप इसे ब्रेड पर जैन की तरह भी खा सकते हैं|

आवश्यक सामग्री (aam ka achar ingredients):

आम का मीठा अचार( छुंदा ) (Aam ka lachedar meetha achar)
कच्चा आम (कैरी)
  • कच्चा आम (कैरी)= 1 किलो
  • चीनी = 750 ग्राम
  • लाल मिर्च पाउडर = 1 चम्मच
  • नमक= आधा चम्मच, (स्वादानुसार)
  • लौंग =4-5
  • इलायची =5-6
  • रिफाइन तेल – 2 चम्मच

आम का मीठा अचार बनाने की विधि (aam ka achar banane ki vidhi):

  • आम का छुंदा बनाने के लिए सबसे पहले सारे आम को धोकर छील लें और फिर आम को छीलने के बाद एक बर्तन में इन्हें कद्दूकस कर लें |
  • अब कद्दूकस किए हुए आम को एक कढ़ाई में डाल दें और साथ में चीनी भी डाल दें और 1घंटे के लिए ढककर छोड़ दें इससे चीनी अपने आप घुल जाएगी|
  • अगर आप मीठा कम खाते हैं तो चीनी 1 किलो की जगह 750 ग्राम डाल सकते हैं |
  • एक फ्राई पैन में एक चम्मच रिफाइन तेल डाले उसे गरम होने पर लौंग डाले जब लौंग फूल जाए तो कसी हुई कैरी में मिला दें और नमक भी डाल दें|
  • अब तेज आँच पर कढ़ाई को रखें और चम्मचे से कद्दूकस किए हुए आम और चीनी को चलाते जाए जब तक की चाशनी गाढ़ी न हो जाए |
  • जैसे ही लच्छे अचार (Mango Lacha) की चाशनी गाड़ी होने लगें तो इसे चैक कर लें| चैक करने के लिए थोड़ी सी चाशनी एक प्लेट में गिराइए और फिर अपनी उंगली पर इसे चिपकाएं अगर आपको एक तार बनता हुआ दिखे तो समझो आपका लच्छा अचार (छुंदा )तैयार हैं |
  • अब आप गैस बंद कर दे और उसमे पिसी हुई इलायची मिला दें।
  • जब अचार ठंडा हो जाए तब उसमे लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर लें| अगर आपको तीखा ज्यादा पसंद हो तो आप मिर्च थोड़ी ज्यादा डाल सकते हैं |
  • अब इस अचार को किसी जार मे भरकर रख दें |जार में बिल्कुल नमी नहीं होनी चाहिए | यह मीठा लच्छा अचार एक से दो साल तक भी खराब नहीं होता है|
  • लच्छा अचार (छुंदा) बनकर खाने के लिए बिलकुल तैयार है|

अचार बनाते समय ध्यान रखें-

  1. लच्छे अचार(aam ka lacha achar) की चाशनी एक तार से ज्यादा गाड़ी नहीं करें नहीं तो बाद में यह चाशनी जम जाएगी |
  2. अचार निकालते समय साफ चम्मच का उपयोग करें नहीं तो अचार खराब हो जाएगा|
  3. अचार के लिए जो भी जार काम में ले वह एयरटाइट होना चाहिए|
आम का मीठा अचार( छुंदा )
आम का मीठा लच्छा अचार (छुंदा)|Aam ka Lacha Achar recipe
आम का मीठा अचार( छुंदा )

aam ka chunda kaise banaen, kacche aam ka chunda banana bataen, gujarati chunda banane ki vidhi, traditional gujarati chunda recipe, mango chunda recipe traditional, raw mango chunda recipe in hindi, raw mango chunda recipe in rajasthan, rajasthani sweet mango pickle recipe, छुंदा बनाने की विधि

More Pickle Recipes-

Aam ka meetha achar recipe

Aam ka achar recipe

Breakfast Recipes you may like-

खस्ता समोसा रेसिपी | Samosa Recipe

Rava Uttapam Recipe

दूध की मलाई से मक्खन व घी बनाना |How to make Ghee & Butter from milk cream at home

Leave a Comment