सोयाबीन की सब्जी | रेस्टोरेंट स्टाइल सोयाबीन की सब्जी | Soybean Badi ki Sabji

सोयाबीन की सब्जी भारतीय भोजन में करीब 15 से 20 साल पहले शामिल हुई है, उससे पहले यह भारत में नहीं खाया जाती थी।सोयाबीन को यूरोपीय देशों द्वारा भारत मे लाया गया था।आज यह करीब-करीब देश के आधे हिस्से में खाया जाता है और पसंद भी किया जाता है| इसकी सिर्फ सब्जी ही नहीं और भी बहुत सारे खाद्य पदार्थ खाए जाते हैं, जैसी सोया तेल, सोया मिल्क, सोया सॉस आदि।

सोयाबीन की सब्जी खाने के बहुत सारे फायदे और नुकसान दोनों ही हैं| यह खाने में काफी स्वादिष्ट होता है, परंतु यह विशेष रुप से मांसाहारी लोगों को पसंद होता है,शाकाहारी लोग इसे थोड़ा कम पसंद करते हैं |

सोयाबीन खाने के फायदे

इस में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है |यह विशेष रूप से दिल की बीमारी वाले या मानसिक रोगी के लिए बहुत अच्छा होता है |कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि सोयाबीन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है साथ ही शुगर पेशेंट के शुगर को नियंत्रण में रखता है हालांकि यह बात अभी तक सिद्ध नहीं हो पाई है|

सोयाबीन खाने के नुकसान

सोयाबीन खाने के कई नुकसान भी है, जैसे इस में पाए जाने वाला प्रोटीन काफी कठोर होता है,और यह शरीर में जाकर एक जगह इकट्ठा हो जाता है जो की हमें नुकसान करता है|इससे कई बार पेट की बीमारियां हो जाती हैं या पेट खराब भी हो जाता हैै |कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि इससे शुगर में नियंत्रण की संभावनाएं नहीं है|

सब्जी बनाने की सामग्री

  • 1कटोरी – सोयाबीन की मंगोड़ी
  • 2 – टमाटर पिसे हुए
  • 1 – प्याज
  • 1 ईंच – अदरक का टुकड़ा
  • 5-6 – लहसुन की कलियॉ
  • 2 – हरी मिर्च
  • 1से 2 – साबुत लाल मिर्च (कश्मीरी)
  • 1 – छोटा चम्मच नमक
  • 1/2 – छोटी चम्मच जीरा
  • 1 – चुटकी हींग
  • 1 – छोटी चम्मच हल्दी
  • 2 – चम्मच पिसा हुआ धनिया
  • 1- छोटी चम्मच लाल मिर्च पिसी हुई
  • 2 – बड़े चम्मच तेल
  • 1/4 – छोटी चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 — नींबू का रस

सोयाबीन की सब्जी बनाने का तरीका | Soyabean Badi ki Sabji

सोयाबीन को ग्रेवी में डालकर चलाएं
  • सबसे पहले आप सोयाबीन को 1 घंटे के लिए पानी में भिगो दें|
  • उसके बाद सोयाबीन को अच्छी तरह निचोड़ कर पानी से निकाल लें|
  • मसाला बनाने के लिए लहसुन, प्याज,अदरक, हरी मिर्च और लाल साबुत मिर्च को अच्छी तरह मिक्सी में पीस लें|
  • अब आप टमाटर को भी अलग से भी पीस लें|
  • कढ़ाई को गैस पर गरम होने रखें उसमें एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें |
  • तेल गर्म होने पर गैस धीमी कर दें और उसमें सोयाबीन डालकर गोल्डन होने तक धीमी आंच पर सेकें|
  • हल्का गोल्डन रंग होने तक सोयाबीन को सेके फिर सोयाबीन को कड़ाई से बाहर निकाल दें |
  • अब इसी कढ़ाई में एक चम्मच तेल और डालें और उसे चटकाए|
  • फिर उसमें पिसा हुआ मसाला डालकर भुने ऑच धीमी ही रखें|
  • लगातार मसाले को चलाते जाए जब मसाला तेल छोड़ दें तब उसमें हल्दी, सूखा धनिया, लाल मिर्च, नमक डालकर चलाएं|
  • अब इसमें टमाटर की प्यूरी डाल दें और डालकर धीमे धीमे चलाएं करीब 5से 7 मिनट मे प्यूरी पक जाएगी और तेल छोड़ देगी|
  • फिर इसमें सोयाबीन डाल दे और करीब एक गिलास पानी डालकर धीमी आंच पर उबलने दें बीच-बीच में उसे चला दे|
  • पांच 7 मिनट में सब्जी तैयार हो जाएगी सब्जी के ऊपर एक अच्छी सी तरी आ जाएगी|
  • अब आप ऊपर से गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला दें और गैस बंद कर दें|
  • आपकी राजस्थानी मसालेदार सोयाबीन की सब्जी बनकर तैयार है|
सोयाबीन की सब्जी
सोयाबीन की तैयार गरमा गरम सब्जी

नोट :

  • अगर आप प्याज लहसुन नहीं खाते हैं तो आप बिना प्याज लहसुन के भी स्वादिष्ट सोयाबीन बना सकते हैं|
  • सोयाबीन को और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप दो बूंद केवड़ा असेंस भी डाल सकते हैं |

सोयाबीन का सब्जी खाने से क्या फायदा होता है?

सोयाबीन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन, केल्शियम, आयरन और विटामिन बी आदि पाए जाते हैं। इसको खाने से हमारे शरीर की हड्डियां मजबूत होती है, साथ ही यह हार्ट के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। सोयाबीन मानसिक विकास में बहुत योगदान देता है।

क्या सोयाबीन शरीर के लिए हानिकारक है?

कई बार अधिक सोयाबीन का सेवन करने से हमारी पाचन क्रिया खराब हो सकती है, और इससे दस्त होना, गैस बनना या कब्ज होने जैसी शिकायत हो सकती है। सोयाबीन के अधिक सेवन से हाइपोथायरायडिज्म का खतरा बढ़ सकता है।

सोयाबीन से क्या क्या बनाया जा सकता है?

आजकल सोयाबीन से बहुत सारी चीज बनाई जाने लगी है, जैसे सोया बड़ी, सोया ऑयल, सोया आटा, टोफू, सोया मिल्क, सोया सॉस, जैसे बहुत सारे पदार्थ बनाए जाते हैं।

सोयाबीन मंगोड़ी की सब्जी कैसे बनाते हैं, सोयाबीन मंगोड़ी की सब्जी कैसे बनती है, सोयाबीन मंगोड़ी की सब्जी कैसे बनाई जाती है, soyabean ki sabji kaise banate hain, soyabean ki mangodi ki sabji kaise banate hain, soyabean ki mangodi ki sabji kaise banaen, soyabean ki sabji kaise banate bataiye

Leave a Comment