सूजी का गरमा गरम हलवा- Sooji ka Halwa recipe| Rava ka halwa

सूजी का हलवा सभी हलवो में सबसे जल्दी बनकर तैयार होता है | इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और ज्यादा चीजों का इस्तेमाल भी नहीं होता है | यह बहुत जल्दी बनने वाली मिठाई है | इसे भगवान के प्रसाद या भोग के लिए भी बनाया जाता है, खासतौर पर हमारे देश में नवरात्रि में कन्या पूजन में इसे अवश्य बनाया जाता है |खाने में ये बहुत स्वादिष्ट होता है, इसे बनाने के लिए सूजी, घी व चीनी का विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है | इसे पूड़ी, आलू की सब्जी के साथ विशेष रूप से बनाया जाता है | कुछ लोग सिर्फ सूजी डालकर ही हलवा बनाते हैं,जबकी कुछ लोग सूजी में आटा मिलाकर भी इसे तैयार करते हैं |

सूजी का हलवा बनाने की सामग्री

सूजी का हलवा की सामग्री
  • देसी घी – 1 कटोरी
  • सूजी – 1 कटोरी
  • चीनी – 1 कटोरी
  • पानी – 4 कटोरी
  • काजू – 6 – 7
  • बदाम – 4 – 5
  • इलायची – 4 – 5

सूजी का हलवा बनाने की विधि

1,सबसे पहले एक भारी तले की कढ़ाई ले उसे गैस पर रखें और उसमें घी डालकर उसे गर्म करें|

 हलवे के लिए घी गर्म करें

2, घी गर्म होने के होने पर गैस को मध्यम आँच पर करें फिर उसमें सूजी डालकर चलाते जाए |

सूजी को घी में सुनहरा होने तक भूनें

3. जब तक की सूजी गोल्डन ब्राउन ना हो जाए चलाते जाएं |

4. गोल्डन ब्राउन होने पर उसमें धीरे-धीरे पानी डालें और उसे जल्दी जल्दी चलाते जाए नहीं तो गाठें पड़ जाएंगी |

5. अब उसमें पिसी हुई इलायची और कटे हुए मेवे डालकर मिला दें |

 हलवे में चीनी डालें

6. जब पानी सूख जाए और सूजी गाड़ी हो जाए तब उसमें चीनी डालकर सिर्फ 2-3 मिनट के लिए चलाएं |

7. जैसे ही सूजी का हलवा गाढ़ा हो जाए गैस को बंद कर दे |

8. आप चाहे तो सूजी के हलवे में पानी की जगह दूध भी डाल सकते हैं |

गरमा गरम सूजी का हलवा बन कर तैयार है

9. आपका गरमा गरम सूजी का हलवा खाने के लिए तैयार है |

सुझाव

  • सूजी के हलवे में पानी की जगह दूध मिलाने से हलवा और ज्यादा स्वादिष्ट बनता है |
  • हलवे में आप चाहें तो 5-7 पत्ती केसर की भी डाल सकते हैं इससे स्वाद और बढ़ जाएगा |
  • अगर आप हलवे को ज्यादा मुलायम बनाना चाहते हैं तो तीन हिस्सा सूजी और एक हिस्सा आटा मिलाकर भी हलवा बना सकते हैं |

Key ingredients

सूजी, देसी घी,चीनी, काजू, बदाम और इलायची

Leave a Comment