संदेश | बंगाली मिठाई |छेना How to make sandesh/chena

संदेश बंगाल की प्रसिद्ध मिठाई है। बंगाल में प्राय सभी लोग दिन में एक संदेश जरूर खाते हैं, क्योंकि यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत ही ज्यादा स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। यह डाइजेशन को बढ़ाता है और बच्चों के मानसिक विकास में सहयोग करता है। संदेश सॉफ्ट और हल्की मिठाई होती है। इसे दूध फाड़ कर छेने से बनाई जाती है।

इसे कई तरह के फेलेवर में बनाया जा सकता है, जैसे गुलाब का अर्क डालकर, इलायची डालकर, काजू पिस्ता डालकर। आप इसे घर पर ही बना सकते हैं।


आवश्यक सामग्री – Ingredients for Sandesh Mishti

  • दूध – 1 लीटर
  • बूरा – 2 टेबलस्पून (50 ग्राम)
  • विनेगर – 1 बड़ा चम्मच
  • केसर – 15 -20 रेशे
  • इलायची दाने – 1 छोटा चम्मच
  • पिस्ते – 1 छोटी चम्मच बारीक कटे हुए

विधि – How to Make Bengali Sandesh

1.सबसे पहले गैस पर दूध गर्म करने रखें जब दूध में उबाल आ जाए तो आँच धीमी कर दें।
2. फिर सिरके में तीन-चार चम्मच पानी मिलाकर दूध में डालें और दूध को चलाते जाएँ।
3. जब दूध फट जाए तो गैस बंद कर दें और उसमें एक गिलास ठंडा पानी डाल लें।
4. अब छैने को कपड़े में छान लें और कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दें।
5. संदेश बनाने के लिये छैना तैयार है, इसे एक प्लेट में डाल लें।

6. अब हथेली से अच्छी तरह 3 से 4 मिनट तक मसले जब तक कि छैना चिकना ना हो जाए।
7. अब उसमें पिसी हुई बुरा डालकर मिला लें।

8. फिर एक बार गैस पर पैन या कढ़ाई रखें और गैस की आँच बिल्कुल धीमी रखें।

संदेश बनाने के लिए छेने को 1 से 2 मिनट धीमी आचँ पर सेकें


9. कढ़ाई में छेना डालकर लगातार चलाते हुए 1 से 2 मिनट धीमी आँच पर सेकें जिससे बुरा की नमी बिल्कुल खत्म हो जाए।
10. और फिर गैस बंद कर दें और तुरंत छेने को किसी प्लेट में निकाल लें।
11. छेने में इलायची डालकर मिला लें फिर इसे वापस 1 से 2 मिनट के लिए मसल लें और चिकना कर लें।
12. अब थोडा़-थोड़ा मिश्रण निकाल कर, छोटे-छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लें।

संदेश अलग-अलग शेप में बना सकते हैं


13. आप संदेश को मोल्ड में डालकर भी अलग-अलग तरह की शेप बना सकते हैं।
14. फिर बारीक कटे हुए पिस्तों को इन संदेश के ऊपर लगाकर इनको गार्निश कर लें।

15. स्वादिष्ट संदेश बनकर तैयार हैं।

sandesh kaise banaye, sandesh kaise banaya jata hai, sandesh kaise banate hai, sandesh kaise banate hain, संदेश कैसे बनाते हैं, संदेश कैसे बनते हैं, Bengali sandesh recipe Video, bengali sandesh recipe

Leave a Comment