वेजिटेबल म्योनीज सैंडविच |Mayonnaise Sandwich| Veg Mayo Sandwich Recipe

हमारे घरों में पहले नाश्ते में पराठे, मठरी,पोहा,उपमा आदि ज्यादा बनाया जाता था, परंतु बदलते समय के अनुसार हमारे नाश्ते में बहुत परिवर्तन आ गया है | आजकल लोग ज्यादातर ब्रेड या बिस्किट जैसी चीजों का उपयोग ज्यादा करते हैं | आज ब्रेड का नाश्ता लोगों का पसंदीदा नाश्ता बन गया है | ब्रेड से कई प्रकार के सैंडविच बनाए जा सकते हैं, जैसे चीज़ सैंडविच, वेजिटेबल सैंडविच या फिर कटलेट सैंडविच आदि |उन्हीं में से एक सैंडविच है वेजिटेबल म्योनीज सैंडविच जिसे बनाने के लिए सब्जियों को छोटा छोटा काट कर उसमें म्योनीज, चिली सॉस, नमक, काली मिर्च आदि को मिलाकर सटर्फिंग की जाती है |वेजिटेबल म्योनीज सैंडविच को आप नाश्ते में टमैटो कैचप या चटनी के साथ खा सकते हैं |

वेजिटेबल म्योनीज सैंडविच की सामग्री

वेजिटेबल म्योनीज सैंडविच बनाने की सामग्री
  • ब्रैड ( ब्राउन या वाइट) – 10 पीस
  • गोभी – 1 कटोरी बारीक कटी हुई
  • गाजर – 1/2 कटोरी बारीक कटी हुई
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • शिमला मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • म्योनीज – 3 चम्मच
  • काली मिर्च – 1/4चम्मच
  • नमक – 1/4चम्मच ( स्वाद अनुसार )
  • रैड चिली सॉस – 1 छोटी चम्मच
  • देसी घी या बटर – 3 से 4 चम्मच
सभी सब्जियों में मिक्स करने के लिए म्योनीज, चिली सॉस और सॉस

वेजिटेबल म्योनीज सैंडविच बनाने का तरीका

सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छी तरह धो लें और धोकर बारीक काट लें |

अब एक पैन को गैस पर गर्म होने के लिए रखें फिर उसमें एक चम्मच घी डालें |

घी गर्म होने पर उसमें प्याज डालकर हल्का सा भूने|

 सारी सब्जियों को हल्का फ्राई करें

हल्की गोल्डन होने पर सारी सब्जियां उस में डाल दें फिर उन्हें 2 मिनट के लिए अच्छी तरह चलाते जाए |

जब सब्जियां थोड़ी सी मुलायम हो जाए तब आप गैस बंद कर दें |

सब्जियों के ठंडे होने पर उसमें म्योनीज और चिली सॉस मिलाए

जब सब्जियां थोड़ी सी ठंडी हो जाए तब उसमें म्योनीज, नमक. काली मिर्च, चिल्ली सॉस सभी को अच्छी तरह मिला लें |

इनको मिलाने के बाद आप ब्रेड की एक स्लाइस ले उस पर दो चम्मच वेजिटेबल पेस्ट को अच्छी तरह फैला दें फैला दें |

अब उसके ऊपर दूसरी ब्रैड की स्लाइस रखें |

इसके बाद तवे को गैस पर गरम करें जब आपका तवा गरम हो जाए तब उस पर थोड़ा सा घी डालें और उसको फैलाएं |

अब आप सैंडविच को तवे पर रख दें और गैस को धीमा कर दें|

धीमी गैस पर सैंडविच को सिकने दें जब सैंडविच एक तरफ से गोल्डन हो जाए तब उसे दूसरी तरफ पलट दें|

दोनों तरफ से गोल्डन होने के बाद आप सैंडविच को तवे से उतार लें |

ऐसे ही सारे वेजिटेबल म्योनीज सैंडविच सेक लें |

तैयार वेजिटेबल म्योनीज सेंडविच

आप के गरमा गरम वेजिटेबल म्योनीज सैंडविच बनकर तैयार है |

वेजिटेबल म्योनीज सैंडविच को आप चटनी या टोमेटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं |

सुझाव

  • आप चाहें तो वेजिटेबल म्योनीज सैंडविच को तवे की जगह टोस्टर में भी सेक सकते हैं |
  • सब्जियां आप अपने हिसाब से भी ले सकते हैं कोई सब्जी आप नहीं डालना चाहे तो उसे छोड़ भी सकते हैं
  • आप कच्ची ब्रैड में भी सब्जियों का म्योनीज मसाला भर (सटर्फिंग ) सकते हैं

Leave a Comment