वेजिटेबल फ्रैंकी |Veg franky rolls recipe in Hindi

मैदा की रोटी में तरह-तरह की सब्जियां और चटनी डालकर उसे काफी चटपटे रोल की तरह बनाया जाता है, उसे वेजिटेबल फ्रैंकी कहा जाता है| यह एक तरह से स्ट्रीट फूड है, और इसे बनाने के लिए आप कोई भी सब्जी डाल सकते हैं |अपने स्वाद के अनुसार आप इसमें आलू, मटर, गोभी, गाजर जो चाहे डालकर और तरह-तरह की चटनियां जैसे धनिए की चटनी,लहसुन की चटनी, पनीर, चीज सब कुछ डालकर मिलाकर इसे तैयार कर सकते हैं |

Veg franky rolls काफी चटपटे होते है और बच्चे इसे बहुत स्वाद ले कर खाते हैं| इसे आप आसानी से अपने घर पर तैयार कर सकते हैं|वेजिटेबल फ्रैंकी के लिए मैदा की रोटी की जगह आटे की रोटी भी बना सकते है |

वेजिटेबल फ्रैंकी बनाने की सामग्री

Ingredients Of Vegetable Frankie

  • 2 कटोरी – मैदा
  • 1/4 कटोरी – मटर के दाने
  • 1 कटोरी – पत्ता गोभी बारीक कटी हुई
  • 1/4 कटोरी – शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1/4 कटोरी – गाजर बारीक कटी हुई
  • 1/4कटोरी – पनीर कसा हुआ
  • 1 चम्मच –  अदरक का पेस्ट
  • 1 चम्मच – लहसुन का पेस्ट
  • 2 टेबलस्पून – तेल
  • 2 बड़े चम्मच – घी या बटर
  • 1/2 छोटी चम्मच – हल्दी पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच –  लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटी चम्मच – काली मिर्च पाउडर
  • 1/2छोटी चम्मच – नमक( स्वादानुसार )
  • 2 बड़े चम्मच – कद्दूकस किया हुआ चीज
  • आवश्यकता के अनुसार शेजवान चटनी

वेजिटेबल फ्रैंकी बनाने का तरीका

1.सबसे पहले एक कढ़ाई में एक चम्मच तेल और एक चम्मच बटर गर्म करें।

2. अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़ा सा फ्राई करें|

3. फिर सारी सब्जियां इसमें डाल दें और ऊपर से नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च और काली मिर्च पाउडर मिला दें|

4. अब इन सब्जियों को ढक दें और करीब 5 -7 मिनट के लिए पकने दें |

5. एक बर्तन में मैदा, 1/4 चम्मच नमक, और दो चम्मच बटर या घी डालकर अच्छे से मिक्स करें|

6. फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मुलायम आटा गूथ लें और 15 मिनट के लिए ढककर रख दे|

7. अब आटे की पतली पतली रोटी बेल लें और तवे पर दोनों तरफ से हल्की-हल्की सेक लें |

8. इसके बाद रोटी के ऊपर शेजवान चटनी लगाएं । अब इसके ऊपर तैयार सब्जी का मिक्चर फैलाएं और थोड़ा सा चीज और पनीर डाल दे |

9. अब तैयार रोटी को हल्के हाथ से धीरे-धीरे दबाते हुए रोल करें|

10. आप तवे को गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल जब बटर लगा कर उसके ऊपर फ्रैंकी रोल को रखें|

11. और हल्के हाथ से दबाते हुए दोनों तरफ से हल्का गोल्डन होने तक सेकें|

12. फ्रेंकी रोल को धीमी आंचँ पर ही सेकना है| आप सारी वेजिटेबल फ्रैंकी सेक ले |

13. आपके गरमा गरम वेजिटेबल फ्रैंकी तैयार है,आप इसे सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं|

सुझाव

  • वेजिटेबल फ्रैंकी बनाने के लिए आप अपने स्वाद के अनुसार सब्जियां ले सकते हैं|
  • वेजिटेबल फ्रैंकी के लिए आप ठंडी बची हुई रोटी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं|

Leave a Comment