रसगुल्ले | कुकर में बनाए स्पंजी रसगुल्ले

रसगुल्ला मुख्य रूप से बंगाली मिठाई है |बंगाल में छेने की मिठाइयां विशेष रुप से बनाई जाती है, रसगुल्ला उनमें से एक है|ये खाने मे काफी स्वादिष्ट होते हैं, साथ ही छेने से बने होने के कारण अन्य मिठाइयों की तुलना में काफी हल्के होते हैं |छैना में काफी मात्रा में लैक्टिक एसिड, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होता है, जो कि शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है | छेने से बने रसगुल्ले बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए काफी अच्छा रहता है, इसे पीलिया जैसी बीमारी में मरीज को खिलाया जाता है, क्योंकि यह काफी फायदा करता है | इसे बनाने के लिए गाय का दूध, चीनी, नींबू की जरूरत होती है | रसगुल्ला घर पर ही आसानी से बनाया जा सकता हैं वह भी कुकर में और बहुत कम वक्त में|

रसगुल्ले की सामग्री

  • 1 लीटर गाय का दूध
  • 1 – नींबू का रस
  • 3 – 4 – कटोरी पानी
  • 1 – छोटा चम्मच मैदा
  • 1- कटोरी चीनी
  • 5 से 7 बूंद – रोज़ एसेंस

छेना बनाने का तरीका

  • एक पतीले में दूध को उबालिए और ठंडा होने दीजिए ठंडा होने पर मलाई पूरी तरह निकाल दे|
  • फिर से दूध को गर्म कीजिए लगातार चलाते हुए थोड़ा थोड़ा नींबू का रस मिलाइए|
  • जब दूध फट जाए तो पतीले को आँच से नीचे उतार दे|
  • फिर एक भगोने पर मलमल का कपड़ा रखकर फटा हुआ दूध उस पर उडेल दीजिए |
  • और कपड़े की सभी कोनों को समेट कर छैनै से 5 सेंटीमीटर ऊपर बांध लें|
  • पोटली को हल्का सा हाथों से दबा कर एक समतल जगह पर रखें फिर किसी 2 किलोग्राम भारी वजन की चीज से उसे दबा दें|

रसगुल्ले बनाने का तरीका कुकर में

  • छैनै को करीब एक घंटा दबा रहने दे फिर छैने को किसी प्लेट में डाल कर हथेली से करीब 1/2 मिनट मलिए|
  • अब छैनै में मैदा डालिए और तब तक मलिए जब तक छेना नरम और मुलायम ना हो जाए| ( लगभग 5 मिनट)
  • अब इस मिश्रण को करीब 12 समान हिस्सों में बांट दीजिए|
  • और प्रत्येक हिस्से को हथेलियों के बीच हल्के दबाव के साथ घुमाते हुए मुलायम गोलियां बनाइए |
  • कुकर में पानी और चीनी डालकर तेज आचँ पर रखिए चीनी घुल जाने तक लगातार चलाते रहिए|
  • जब पानी खोलने लगे तो एक-एक करके छेने की गोलियां चासनी में धीरे-धीरे डालते जाइए|
  • कुकर बंद कीजिए तेज आंच पर पूरा प्रेशर (एक सीटी) आने दीजिए |
  • फिर कम आँच पर 5 से 7 मिनट तक पकने दीजिये फिर कुकर को आँच से नीचे उतारिए|
  • अपने आप ठंडा होने दीजिये कुकर खोलिये रोज एसेंस डालकर चलाइए |
  • एक ढोंगे में रसगुल्ले निकाल लीजिए ठंडे होने पर परोसिए|
  • आपके गरमा गरम कुकर में रसगुल्ले तैयार है इन्हें आप ठंडा होने पर फ्रिज में रख सकते हैं|

सुझाव :

  • गाय के दूध से रसगुल्ले ज्यादा सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनते हैं |
  • छैना के बचे हुए पानी से आप आटा गूथ सकते हैं, और सब्जी की ग्रेवी में डाल सकते हैं |
  • बची हुई चाशनी से आप माल पुआ, पुआ या हलवा बना सकते हैं |
  • 1 किलो दूध के छेने से करीब 10 मध्यम आकार के रसगुल्ले बंद कर तैयार होते हैं |

Leave a Comment