छैना रसगुल्ला |रसगुल्ला रेसिपी | घर पर बनाएं स्पंजी रसगुल्ला

रसगुल्ला मुख्य रूप से बंगाली मिठाई है |बंगाल में छेने की मिठाइयां विशेष रुप से बनाई जाती है, रसगुल्ला उनमें से एक है|ये खाने मे काफी स्वादिष्ट होते हैं, साथ ही छेने से बने होने के कारण अन्य मिठाइयों की तुलना में काफी हल्के होते हैं |छैना में काफी मात्रा में लैक्टिक एसिड, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होता है, जो कि शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है | छेने से बने रसगुल्ले बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए काफी अच्छा रहता है, इसे पीलिया जैसी बीमारी में मरीज को खिलाया जाता है, क्योंकि यह काफी फायदा करता है | इसे बनाने के लिए गाय का दूध, चीनी, नींबू की जरूरत होती है | रसगुल्ला घर पर ही आसानी से बनाया जा सकता हैं|

रसगुल्ला बनाने की सामग्री

रसगुल्ले बनाने की सामग्री
  • दूध गाय का – 1kg
  • चीनी – 225 ग्राम
  • नींबू का रस – 2 चम्मच
  • गुलाब जल या केवड़ा – 2-3 बूंद
  • इलायची पिसी हुई – 5-6

रसगुल्ला बनाने का तरीका

छेना कैसे बनाएं

1. एक भागोनी या पैन में 1 किलो दूध लें उसे गैस पर गर्म करने के लिए रखें|

2. रसगुल्ला बनाने के लिए गाय का दूध ले, गाय के दूध से छैना ज्यादा सॉफ्ट बनता है |

3. अगर गाय का दूध ना हो दूसरा दूध भी ले सकते हैं |

4. लेकिन पहले दूध को गर्म करके उसकी मलाई निकाल ले फिर उसका छैना बनाएं |

5. दूध में जब उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें|और 2 मिनट के लिए दूध को थोड़ा ठंडा होने दें|

6. दूध को लगातार चलाते जाए जिससे उस पर मलाई नहीं जमे |

छेना बनाने के लिए दूध को फाडें

7. अब आप नींबू का रस धीरे-धीरे दूध में डालते जाए और दूध को चलाएं जब तक कि दूध फट ना जाए |

8. अगर दूध ना फटे तो थोड़ा नींबू का रस और डाल दे और 5 मिनट के लिए छोड़ दें|

9. थोड़ी देर में छैना नीचे बैठ जाएगा और पानी ऊपर आ जाएगा |

10. दूध फाड़ने के लिए आप विनेगर और टाटरी का भी उपयोग कर सकते हैं |

11. अब एक बाउल के ऊपर एक छलनी रखें छलनी में कपड़ा रखें और सारा फटा हुआ दूध उसमें डाल दे|

12. दूध का पानी नीचे बाउल में चला जाएगा और छैना छलनी में रह जाएगा |

13. अब उस छेने पर सादा पानी डालकर छेने को अच्छी तरह धो लें जिससे नींबू का खट्टापन निकल जाए |

14. छेने को धीरे धीरे दबाकर सारा पानी निकाल ले | और आधा घंटे के लिए कहीं लटका दें|

15. ऐसा करने से छेने का सारा पानी निकल जाएगा |

छेने के रसगुल्ले कैसे बनाएं

1.अब आप एक प्लेट ले उसमे सारा छैना निकाल ले, और उसे धीरे-धीरे मसले करीब 7 -8 मिनट तक ताकि छैना नरम हो जाए |

2. फिर छेने में 1/2 चम्मच कॉर्न फ्लोर पाउडर या मैदा डालकर 5 मिनट के लिए और मसले |

 छेने से रसगुल्ले तैयार करें

3. छेने के नरम होने पर उसके मध्यम आकार के गोले बनाए |

4. गोले बनाते समय उनमें दरार नहीं पड़नी चाहिए अगर दरार पड़े तो छेने को और थोड़ा सा नरम करें |

चाशनी कैसे बनाएं

1.चासनी बनाने के लिए एक चौड़ा बर्तन लें उसमें चीनी डालें 4 कप पानी डालें और फिर उसे गैस पर गरम होने के लिए चढ़ा दें |

2. जब पानी में उबाल आ जाए और चीनी अच्छी तरह घुल जाए तब आप (छेने ) रसगुल्ले के गोले एक-एक करके डाल दें | गैस को तेज ही रखना है

3. अगर आप रसगुल्ले पीले रंग के बनाना चाहे तो चासनी में एक चुटकी पीला रंग डाल लें|

 चाशनी में रसगुल्ले डालें

4. चाशनी के बर्तन को एक प्लेट से ढक दें, और 7-8 मिनट बाद प्लेट को हटाकर रसगुल्लाें को पलटे |

 तैयार रसगुल्ले

5. फिर से उस बर्तन को ढक दें और 20 मिनट तक रसगुल्ले को चाशनी में पकने दें |

6. अगर आपको चाशनी गाढी लगे तो बीच में थोड़ा सा (1/2 से1 कप) पानी मिला सकते हैं।

7. लगभग 20 मिनट बाद आप गैस बंद कर दें और पिसी हुई इलायची व केवड़े असेंस की बूंदे मिला दें |

8. आपके रसगुल्ले बनकर तैयार है अब इन्हें थोड़ी देर ठंडा होने दें |

9. ठंडा होने के बाद ही आप इन्हें फ्रिज में डालें रसगुल्ले को चाशनी में ही रहने दें|

सुझाव

  • गाय के दूध से रसगुल्ले ज्यादा सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनते हैं |
  • छैना के बचे हुए पानी से आप आटा गूथ सकते हैं, और सब्जी की ग्रेवी में डाल सकते हैं |
  • बची हुई चाशनी से आप माल पुआ, पुआ या हलवा बना सकते हैं |
  • 1 किलो दूध के छेने से करीब 10 मध्यम आकार के रसगुल्ले बंद कर तैयार होते हैं |

Leave a Comment