मोमोज | कढ़ाई में बनाए वेजिटेबल मोमोज | Vegetable Momos

मोमोज वैसे तो नेपाल और तिब्बत में ज्यादा खाया जाता है| लेकिन आज ये पूरे भारत के लोगों की भी पसंद बन गया है| या यह कहें कि यह हमारे यहां का फेमस स्ट्रीट फूड बन गया है इसे छोटे बड़े सब लोग बहुत पसंद करते हैं| इसकी एक खास बात यह है कि इसमें ज्यादा तेल और घी की आवश्यकता नहीं पड़ती है इसे भाप में पकाया जाता है इसे घर पर ही आसानी से बाजार की तरह स्वादिष्ट बना सकते हैं |

आवश्यक सामग्री – Ingredients for Vegetable Momos
मोमोज के लिये

मोमोज बनाने की सामग्री
  • मैदा – डेढ़ कटोरी
  • तेल – 2 छोटी चम्मच
  • नमक – 1/2छोटी चम्मच

मोमोज के भरावन की सामग्री

  • पत्ता गोभी – 2 कटोरी ( कद्दूकस किया हुआ )
  • गाजर – 1 कटोरी कद्दूकस की हुई
  • शिमला मिर्च – 3/4 कटोरी छोटी कटी हुई
  • लहसुन – 8-9 कली बारीक कटा हुआ
  • प्याज – 1 छोटा कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 1 बारीक काटा हुई
  • अदरक – 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
  • तेल – 2 टेबल स्पून
  • काली मिर्च – 1/4 चम्मच
  • शेज़वान चटनी 1 छोटी चम्मच
  • रेड चिली सॉस – 1 टेबल स्पून
  • ग्रीन चिली सॉस – 1 टेबल स्पून
  • हरा धनियाँ – 2 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
  • नमक – 1/2छोटी चम्मच (स्वादानुसार )

मोमोज बनाने की विधि – How to make Momos

1.मैदा को किसी बर्तन में छान लें, फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूथ लें|

2. आटा पूरी के आटे की तरह गूथना है ना ज्यादा टाइट ना ही ढीला |
3. अब इसे ढक कर करीब 20 मिनट के लिए रखदें जिससे आटा मुलायम और चिकना हो जाए |

भरावन का मसाला

1.कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें, तेल गर्म होने पर अदरक, हरी मिर्च और लहसुन डालकर थोड़ा सा भूने|
2. फिर प्याज डालकर हल्का सा गुलाबी होने तक फ्राई करें|
3. फिर उसमें गाजर डालकर 1 मिनट भूने |
4. अब कटी हुई शिमला मिर्च और पत्ता गोभी डालकर लगातार चलाते हुए 3 से 4 मिनट के लिए फ्राई करें|
5. गैस का flame तेज ही रखें अब इसमें रेड चिली सॉस, ग्रीन चिली सॉस, काली मिर्च,शेजवान चटनी, नमक और हरा धनियाँ डालकर 2 मिनिट तक भून लें|
6. हमें सब्जियां हाफ फ्राई ही करनी है अब आप गैस बंद करदें|

मोमोस के भरावन का मसाला

7. गूथे हुये आटे से छोटी छोटी गोल लोई बनायें और सूखी मेदा में लपेट कर गोल गोल 4 इंच व्यास की पूरी की तरह पतला बेल लें |
8. बेली हुई पूरी में एक चम्मच भरावन(मसाला) भरें और चारों ओर से उठाते हुए प्लेट डालते हुये बन्द कर दें |
9. एक साथ सभी मोमोज बना कर प्लेट में रख लें|
10. मोमोज को पकाने के लिए एक बड़ा बर्तन या कढ़ाई ले, उसे गैस पर रख दें और लगभग 2 गिलास पानी डाल दें|
11. और जब पानी उबल जाए तब उसमें एक चावल छानने वाली छलनी रख दें |
12. छलनी पानी से 2-3 इंच ऊपर रहनी चाहिए उस पर अच्छी तरह तेल या घी से grease कर दें|
13. और एक-एक करके सारे मोमोस रखदें ऊपर से किसी ढक्कन से ढक दें |
14. लगभग 10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें फिर गैस बंद कर दें |
15. आपके मोमोज तैयार है इसे टमाटर की लाल चटनी या धनिए की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं|

मोमोज को भाप में 10 मिनट के लिए पकने दें

सुझाव

  • अगर आपके पास मोमोस steamer है तो आप उसमें बना सकते हैं |
  • अगर आपके पास बड़ी कढ़ाई ना हो तो आप एक बड़ा भगोना भी ले सकते हैं लेकिन छलनी पानी से 1 -2 इंच ऊपर रहनी चाहिए|
  • आप शेजवान चटनी की जगह लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं |
  • आप मोमोज के मसाले में एक चम्मच सोया सॉस भी डाल सकते हैं|

veg momos kaise banate hain, बाजार जैसी मोमोज बनाने की विधि, वेज मोमोज बनाने की विधि, पत्ता गोभी के मोमोज कैसे बनाएं, vegetable momos kaise banaen, momos banane ki vidhi, momos banane ki vidhi in hindi, momos recipe in hindi, momos recipe in hindi video

Leave a Comment