मूंग दाल के ढोकले | मूंग की दाल और सूजी के ढोकले | Mung Daal Ke Dhokale

भारत में ढोकला गुजरात का एक प्रमुख व्यंजन है | इसे कई तरह से बनाया जाता है, कुछ लोग बेसन से बनाते हैं तो कुछ लोग दाल चावल मिलाकर ढोकला बनाते हैं | ये खाने में काफी स्वादिष्ट होता है इसी प्राय कढी़ के साथ या नारियल और धनिये की चटनी के साथ खाया जाता है | आज मैं आपको मूंग दाल के ढोकले सूजी के साथ मिलाकर बनाना बताऊंगी

मूंग दाल के ढोकले बनाने की सामग्री

  • एक कटोरी – सूजी
  • 1 कटोरी – मूंग की दाल मोगर
  • 1 बड़ा चम्मच – अदरक हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1/2 चम्मच – नमक स्वाद अनुसार
  • 1 पाउच – इनो
  • 1कटोरी -खट्टा दही

तड़के के लिए सामग्री

  • 1 बड़ा चम्मच – तेल
  • 1/2छोटा चम्मच विनेगर
  • 1 बड़ा चम्मच – चीनी
  • 3- 4 – लंबी कटी हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच – राई
  • 8से 10 – पत्ते कड़ी पत्ते
  • 1 चम्मच – सफेद तिल
  • हरे धनिये की पत्ती सजाने के लिए

मूंग दाल के ढोकले बनाने की विधि

1.मूंग दाल को 4 से 5 घंटे के लिए भिगो कर रखें |

हिंदी में पिसी हुई मूंग दाल

2.फिर इसका पानी निकाल कर दाल को महीन पीस लें|

3.एक बोल में सूजी,मूंग दाल, अदरक मिर्च का पेस्ट और दही मिलाएं और पानी मिलाते हुए चिकना घोल बना लें|

4. इसे 1 घंटे के लिए ढककर रखें घोल में इनों मिलाएं |

5.जिसमें ढोकला बनाना है कुकर या भगोना उसकी तली में पानी डालकर गर्म करें |

6. ढोकला पकाने के लिए एक बर्तन (थाली) को तेल से चिकना कर लें और ढोकले का मिश्रण डालें|

7.पानी गर्म हो जाए हो जाए तो उस में बर्तन का छोटा स्टैंड रखें|

8.और इस पर ढोकले के बर्तन को रखें फिर भगोने को ढक दें |

9.आँच को मध्यम रखें अगर कुकर में बना रहे हैं तो सिटी निकाल दें|

10.करीब 10 मिनट तक उसे स्टीम करें ढोकले में टूथ पिक या चाकू डालें अगर यह साफ निकलता है तो ढोकला पक गया है|

ढोकले को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें

11.अब एक पैन में तेल गरम करें इसमें राई तिल तड़काए|

12.फिर उसमें कड़ी पत्ते व हरी मिर्च डालें और 3 कप पानी डालें शक्कर विनेगर मिलाएं|

13. दो तीन उबाल आने पर आंच से उतार लें ढोकले को काटकर प्लेट में रखें|

14.अब ऊपर से तड़का और हरा धनिया डालकर गरमा गरम सर्व करें परोसें

शौक लगाकर तैयार ढोकले

नोटः

  • विनेगर जगह आप नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं|

Leave a Comment