मिक्स वेज उत्तपम रेसिपी: Vegetable Uthappam Recipe

उत्तपम वैसे तो दक्षिण भारतीय व्यंजन है, लेकिन यह पूरे भारतवर्ष में बड़े शौक से खाया जाता है। क्योंकि भारत में दक्षिण भारतीय भोजन सब जगह बहुत प्रसिद्ध है। उत्तपम को बनाने के लिए उड़द दाल और चावल को पीसकर घोल तैयार किया जाता है। इसे बनाते समय तवे पर थोड़ा सा तेल डाल कर चिल्ले की तरह फैलाया जाता है, और ऊपर से बारीक कटी हुई सब्जी डाली जाती है। Uttapam में बहुत कम मात्रा में तेल और घी का उपयोग किया जाता है। इसे आप नारियल की चटनी से या sambar के साथ भी खा सकते हैं।

इडली| सांबर| नारियल की चटनी बनाने की आसान रेसिप


South Indian Idli Sambar Coconut Chutney Recipe

उत्तपम(5-6 व्यक्तियों के लिए )

उत्तपम के घोल की आवश्यक सामग्री :

  • 3 कटोरी – चावल
  • 1 कटोरी – उड़द दाल (धुली हुई )
  • 1 चम्मच – दाना मैथी

उत्तपम के घोल की विधि :

1.चावल, दाल व मैथी को 4 -5 घंटे बीगो दे |

2. फिर सभी को एक साथ थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें | उत्तपम के घोल को बहुत ज्यादा पतला नहीं करना है

3. पीसे हुए घोल को 8 -10 घंटे खमीर उठने के लिए छोड़ दे |

4. सर्दियों में खमीर देर से उठता हे इसलिए घोल के बर्तन को मोटे कपडे से ढक कर रखें |

5. उत्तपम बनाते समय थोड़ा सा फैंट लें |

 उत्तपम के लिए घोल

आवश्यक सामग्री / Ingredients for Vegetable Uttapam

  • प्याज़ – 2 बारीक कटे हुए
  • टमाटर दो से तीन बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च – 2 – 3 बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया 45 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • करी पत्ता 20 -25 पत्ते
  • refine तेल
  • नमक – स्वाद अनुसार

उत्तपम बनाने की विधि :

1.नॉनस्टिक (non-stick ) तवा लें और आँच पर गरम करलें |

2. फिर थोड़ा सा तेल डालकर तवा चिकना करलें | अब घोल को धीरे धीरे तवे पर फैलाए ज़्यादा पतला न करें |

3. फिर सारी बारीक़ कटी सब्ज़ियाँ उसपे फैला दे | आँच धीमी रखें |

4. थोड़ी देर में Uttapam चारों तरफ से अपने आप उठने लगेगा तब उसे धीरे से पलट दें |

5. 3-4 मिनट दूसरी तरफ भी सिकने दें जिससे सब्ज़ियाँ पक जाएँ फिर उतार लें।आपका उत्तपम तैयार है| ise aap Sambhar chatni ke sath Sarv kar sakte hain

6. इसे आप सांभर और नारियल की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं

Leave a Comment