भरवा भिंडी रेसिपी | Bharwa Bhindi Recipe | Rajasthani Bharwa Bhindi

सब्जियों में भिंडी ऐसी सब्जी है जो ज्यादातर सभी को बेहद पसंद होती है | उसमें भी भरवा भिंडी सबसे ज्यादा पसंद होती है विशेषकर बच्चों को | यह बहुत जल्दी बनती हैल और इसकी विशेषता यह है कि यह दो-तीन दिन तक खराब नहीं होती है |

इससे बनाने के कई अलग तरीके होते हैं | भरावन के लिए अलग-अलग मसाले का उपयोग किया जाता है | कुछ लोग नारियल भरकर ,कुछ लोग बेसन डालकर , प्याज लहसुन का पेस्ट डालकर अलग-अलग तरह से बनाते हैं |

भरवा भिंडी की सब्जी कुछ चुनिंदा सब्जियों में से है जिसे बच्चे बहुत ज्यादा पसंद करते हैं | और अक्सर उनके लंच बॉक्स में उनकी मम्मी उन्हें ये जरूर देती है| हम भी अपने बचपन में अपने लंच बॉक्स में भरवा भिंडी ज्यादा लेकर जाया करते थे |

आज मैं आपको बहुत स्वादिष्ट और फटाफट तैयार होने वाली भरवा भिंडी बनाना बताऊंगी |

भरवा भिंडी का मसाला

भरवा भिंडी मसाला
  • भिंडी -15 मध्यम आकार की कच्ची
  • तेल -3 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 2 से 3 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर -1/2 छोटी चम्मच
  • अमचूर (नींबू )-1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला- 1/4 छोटी चम्मच
  • हींग – चुटकी भर
  • जीरा – आधा छोटी चम्मच
  • नमक- आधा छोटी चम्मच
  • कसूरी मेथी – 1 टेबलस्पून

भरवा भिंडी बनाने की विधि

1.सबसे पहले सारी भिंडी को अच्छी तरह धो लें | धोने के बाद आप उन्हें साफ कपड़े से पोंछ लें|

भरवा भिंडी बनाने के लिए सभी भिंडी को बीच से काटे

2. और अब भिंडी के दोनों तरफ के डंठल को काट दीजिए |

3. इसके बाद भिंडी के बीचों बीच एक चीरा लगाइए परंतु भिंडी आपस में जुड़ी रहे |

4. अब आप एक प्लेट में सारे मसाले एक साथ डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं |

 सभी मसालों को एक साथ मिलाकर भरवा भिंडी का मसाला तैयार कर ले

5. कसूरी मेथी को भी हाथ से मसलकर या पीसकर पाउडर बना लें और इसी मसाले में मिला दे |

6. फिर आप उस मसाले को हर एक भिंडी में अच्छी तरह भर दें |

7. मसाला भरने के बाद आप एक भारी तले की कढ़ाई या नॉन स्टिक पैन ले और उसे गैस पर रखें|

8. उसमें 3 टेबलस्पून तेल डालें और गर्म करें| गर्म होने के बाद सारी भिंडी को उस में डाल दें और गैस को धीमा कर दें|

9. अब आप धीरे -धीरे सारी भिंडी को चलाएं इसके बाद आप उसके ऊपर ढक्कन रख दे | ढक्कन के ऊपर आप किसी बर्तन में ठंडा पानी डालकर रख दें |

10. ढक्कन पर पानी भरकर रखने से आपकी भिंडी का मसाला जलेगा नहीं और ना ही कढ़ाई के तले में चिपकेगा |और भरवा भिंडी का रंग भी जैसे का तैसा ही बना रहेगा |

11. 1 मिनट बाद वापस आप ढक्कन हटाए और भिंडी को चलाएं| इसी तरह आप हर 1-2 मिनट बाद भिंडी को चलाते जाए|

 ऐसे बनाएं भरवा भिंडी की सब्जी

12. करीब 7 से 8 मिनट के अंदर भिंडी पक कर तैयार हो जाएगी |

13. भरवा भिंडी के पक जाने पर उनका थोड़ा सा रंग बदल जाएगा| अब आप गैस बंद कर दीजिए आपकी भिंडी तैयार है|

14. आप इसे पूरी ,पराठे ,रोटी किसी के साथ भी खा सकते हैं |

Related Recipes

शाही पनीर रेसिपी रेस्टोरेंट स्टाइल

बाजार वाली पाव भाजी की आसान विधि

इंसटेंट मावे का मालपुआ

जलेबी रेसिपी | केसर जलेबी रेसिपी

कांजी वड़ा| Kanji Vada| Rajasthani Kanji Wada recipe

दाल बाटी चूरमा| Rajasthani Dal Baati Churma Recipe

ध्यान रहे

  • भरवा भरवा भिंडी बनाते समय आंच को धीमी रखे नहीं तो भिंडी का मसाला और भिंडी जल जाएंगी |
  • आप इस मसाले में बेसन भी मिला सकते हैं| पर उसे पहले थोड़ा सा सेक लें, फिर उसे मसाले में मिलाएं|
  • अगर अमचूर ना हो तो आप उसकी जगह नींबू का रस भी डाल सकते हैं |

Leave a Comment