बेसन के लड्डू | हलवाई के बेसन के दानेदार लड्डू | BESAN KE LADDU

बेसन के लड्डू भारत की प्रसिद्ध मिठाई में से एक है| वैसे तो भारतीय भोजन में मिठाइयों का बहुत ज्यादा महत्व है| मिठाई कि बिना हमें हमारा भोजन अधूरा ही लगता है, ऐसे में अगर बेसन के लड्डू खाने को मिल जाए तो फिर क्या बात है| बेसन के लड्डू हमारे यहां भगवान के भोग में भी चढ़ाए जाते हैं | इसे बनाने में ज्यादा समय और ज्यादा ingredients की आवश्यकता नहीं होती है| इसके लिए बेसन,घी, बूरा और थोड़े से मेवे की आवश्यकता होती है| इसे आप आसानी से घर पर ही बिल्कुल हलवाई की तरह स्वादिष्ट और दानेदार बना सकते हैं |

lngredients For Besan Ke Laddu

  • बेसन दो – 2 कप
  • घी – 3/4 कप (पौन कप)
  • बूरा(चीनी पीसी हुइ) – डेढ़ कप
  • बादाम – 8 से10 बारीक कटे हुए
  • पिस्ता- 8 -10 बारीक कटे हुए
  • इलायची – 5-6 पिसी हुई

Laddu banane ki vidhi बेसन के लड्डू बनाने की विधि

1.सबसे पहले एक भारी तले की कढ़ाई लें फिर उसमें घी और बेसन डालें |

2. फिर दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें बेसन की सारी गाठें खत्म हो जानी चाहिए |

3. अब आप गैस चालू करें और फ्लेम मीडियम रखें और लगातार चलाते हुए बेसन को सेकें|

4. जब कढ़ाई गरम हो जाए तब गैस को धीमा कर दें |

5. लगातार चलाते हुए बेसन को धीमी आंच पर सेकना है नहीं तो बेसन कच्चा रह जाएगा |

6. जैसे-जैसे बेसन सिकने लगेगा बेसन घी छोड देगा और बेसन पतला हो जाएगा |

7. करीब 12 से 13 मिनट में बेसन से सिकने की खुशबू आने लगेगी और बेसन हल्का गोल्डन कलर का हो जाएगा |

8. अब आप बेसन में दो चम्मच पानी डालकर लगातार चलाएं पानी डालने से बेसन में झाग बनने लगेंगे |

9. इससे बेसन फूलेगा और दाने बनने लगेगें जब तक झाग खत्म नहीं हो जाए तब तक लगातार चलाते जाएँ |

बेसन में ड्राई फ्रूट डालकर सेकें

10. झाग खत्म होने पर कटे हुए मेवे डालें और लगातार 3 से 4 मिनट और सेकें फिर गैस बंद कर दे |

11. बंद गैस पर भी लगातार बेसन को 1 से 2 मिनट चलाते जाए नहीं तो बेसन जल जाएगा |

12. बेसन को पूरी तरह सेकने में लगभग 20 मिनट लग जाते हैं |

13. अब इसमें इलायची पाउडर डालकर मिला लें, और बेसन को किसी प्लेट में निकाल ले और ठंडा होने दें |

बेसन के ठंडे होने पर बुरा मिलाएं

14. जब बेसन ठंडा(हल्का सा गरम) हो जाए तब उसमें बूरा डालकर अच्छी तरह से मिला लें |

दोनों हाथों से लड्डू बनाए

15. फिर दोनों हाथों के बीच में दबा दबाकर नींबू के आकार के गोल – गोल लड्डू बना ले आपके बेसन के लड्डू बनकर तैयार है |

सुझाव

  • आप बुरा की जगह पिसी हुई चीनी भी डाल सकते हैं |
  • मेवे आप अपनी मर्जी के अनुसार डालें ये ऑप्शनल है |

besan ke laddu kaise banaye ghar par, बेसन के लड्डू बनाने का आसान तरीका, बेसन के लड्डू बनाने की विधि वीडियो, बेसन के लड्डू बनाने का आसान तरीका, besan ke laddu kaise banaye recipe, besan ke laddu kaise bante hain dikhaiye , besan ke laddu kaise bante hain dikhao , besan ke laddu kaise banate hain hindi mein, besan ke laddu kaise banate hain vidhi, बेसन के लड्डू बनाने की विधि वीडियो,

Leave a Comment