बेसन की रोटी

बेसन की रोटी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है उतनी ही हमारी सेहत के लिए फायदेमंद भी होती है |क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है| जिसकी वजह से हमारा डाइजेशन भी अच्छा रहता है, साथ ही यह हमारे ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है, और वेट को कंट्रोल रखता है| जो लोग अपने वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं उन्हें मिस्सी रोटी जरूर से अपने भोजन में खानी चाहिए |यह हृदय रोग से बचाव करता है, साथ ही जिन महिलाओं को में पीरियड्स में दिक्कत होती है उसे भी यह ठीक करने में सहायक होता है|

Ingredients For Missi Roti बेसन की रोटी की सामग्री

  • गेहूं का आटा – 1 कटोरी
  • बेसन – 1 कटोरी
  • जीरा – 1/2 छोटी चम्मच
  • अजवाइन – 1/4 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च – 1/2 छोटी चम्मच
  • नमक – 1/2 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
  • हींग – चुटकी भर
  • कसूरी मेथी – 1 छोटी चम्मच
  • देसी घी – 1 टेबलस्पून(मोईन के लिए)
  • देसी घी – 2 चम्मच रोटी पर लगाने के लिए

बेसन की रोटी बनाने का तरीका

1.सबसे पहले एक बर्तन ले उसमें गेहूं का आटा और बेसन डालें |

2. फिर उसमें सारे मसाले और मोईन(घी) डालें अब सभी को अच्छी तरह मिला लें|

3. थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूथ फिर आटे को ढककर 10 मिनट के लिए रख दें|

बेसन का आटा सख्त गोटिया भूतो

4. 10 मिनट बाद आटे को एक बार फिर गूथें जिससे आटा चिकना और मुलायम हो जाए, अब आटे की थोड़ी मोटी लोई बनाएं|

5. अब चकले पर थोड़ा सा सूखा आटा या हल्का सा चकले पर घी लगाकर रोटी बेले करीब 7-8 इंच व्यास में|

6. रोटी ज्यादा पतली नहीं बेलें थोड़ी मोटी रखें अब गैस पर तवा रखकर गर्म करें |

7. तवा गर्म होने पर बेसन की रोटी डालें और गैस को धीमा कर दें मध्यम आचँ पर रोटी को सेकें|

बेसन की रोटी दोनों तरफ से ब्राउन चित्ती दाढ़ सीखें

8. एक तरफ हल्की सीकने पर रोटी को पलट दे दूसरी तरफ से जब रोटी पर हल्की ब्राउन चित्ती पड़ जाए तब उसे तवे से उतार लें |

9. और सीधे गैस की फ्लेम पर पलट पलट कर सेकें दोनों तरफ से ब्राउन चित्ती सिकने पर रोटी को उतार लें |

10. रोटी पर अच्छी तरह देसी घी लगाकर उसे लहसुन की चटनी या मूंग दाल तड़का के साथ परोसे|

11. आप की बेसन की रोटी तैयार है इसे आप दही ,चाय या अचार से भी खा सकते हैं|

सुझाव

  • बेसन का आटा सख्त ही गूथें जिससे रोटी खस्ता और कुरकुरी बने |
  • मिस्सी की रोटी तेज आँच पर नही सेके नहीं तो रोटी मुलायम बनेगी|

besan ki roti kaise banaye , besan ki roti ke fayde in hindi, बेसन की रोटी बनाने का तरीका। , चने की रोटी बनाने की विधि, चने के आटे की रोटी के फायदे।, besan ki roti kaise banate hain, besan ki roti chatni, besan ki roti recipe in hindi, besan ki roti banane ka tarika , besan ki roti banane ka tarika bataen, besan ki roti banane ka tarika video

Leave a Comment