बाजरे की मठरी |बाजरे की तिल गुड़ वाली मठरी (Bajre ki till gur mathri recipe in Hindi)

बाजरा, तिल और गुड़ सर्दियों में विशेष रूप से खाया जाता है, क्योंकि इन सभी की तासीर काफी गर्म होती है| और सर्दियों में इन्हें खाने से हमारे शरीर को गर्मी और पौष्टिकता मिलती है| बाजरे की मठरी भी तिल, गुड़ और बाजरे के आटे से ही बनाया जाती है|यह खाने में काफी स्वादिष्ट होती है| ये एक तरह से कहा जाए तो देसी स्टाइल के कुकीज़ और बिस्किट की तरह ही होते हैं |इन्हें आप बनाकर कई दिनों के लिए रख सकते हैं| और इसे आप अचार या चाय के साथ खा सकते हैं|

 बाजरे की मठरी की सामग्री
  • 2 कटोरी – बाजरे का आटा
  • 1/2कटोरी – गेहूं का आटा
  • 1/2कटोरी – गुड
  • 2चम्मच – तिल
  • तेल तलने के लिए

बाजरे की मठरी बनाने का तरीका

1.सबसे पहले एक बर्तन मे गुड और आधा कटोरी पानी डालकर गर्म कर लें|

2. गुड को तब तक गर्म करें जब तक कि वह अच्छी तरह घुल जाए घुलने के बाद चासनी को गैस से उतार लें|

 गुड़ की चाशनी

3. फिर एक बर्तन में बाजरे का आटा, गेहूं का आटा,और तिल को अच्छी तरह मिला लें|

4. अब गुड के पानी से आटे को गूथ ले अगर आटा सख्त लगे तो थोड़ा सा सादा पानी डाल ले|

 मठरी का आटा

5. आटे को अच्छी तरह से मल्हार दें जिससे आटा थोड़ा मुलायम हो जाए |

6. अब आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर बेल लें फिर कढ़ाई मैं तेल डाल कर गैस पर चढ़ाएं |

मठरी को किसी भी शेप में बना सकते हैं

7. जब तेल गरम हो जाए तब गैस को मध्यम आंच पर कर ले और धीरे धीरे उसमें 5-6 मठरी डालकर सेके|

8. जब मठरी एक तरफ से गोल्डन हो जाए तब उसे दूसरी तरफ पलट दे |

9. दोनों तरफ सिकने के बाद मठरी को किसी प्लेट पर निकाल ले|

 तैयार बाजरे की मठरी

10. इसे आप अचार या चाय से नाश्ते में खा सकते हैं |

11. इन्हें बनाकर आप किसी सील पैक डब्बे में रख लें 8 से 10 दिन तक खराब नहीं होते हैं|

सुझाव

  • अगर आप मीठा ज्यादा पसंद करते हैं तो गुड़ की क्वांटिटी थोड़ी सी बढ़ा सकते हैं|
  • बाजरे के आटे में अगर गेहूं का आटा मिलाने से मठरी बिखरती नहीं है |
  • आप मठरी में इलायची पीस कर भी डाल सकते हैं|

बाजरे की मठरी कैसे बनाई जाती है, बाजरे की मठरी कैसे बनाएं, बाजरे की मठरी कैसे बनती है, बाजरे की मठरी कैसे बनाते हैं, bajre ki mathri kaise banaen in hindi, bajre ke aate ki mathri, bajra mathri recipe,, bajra methi mathri, bajra mathri recipe, baked bajra mathri recipe, होली स्पेशल 2022 शीतला अष्टमी स्पेशल

Leave a Comment