बाजरे का चूरमा | बाजरे के लड्डू|Bajre ka churma Gud ka recipe in hindi

बाजरा हमारे देश में राजस्थान और गुजरात में सबसे ज्यादा खाया जाता है, क्योंकि राजस्थान में बाजरे की पैदावार बहुत ज्यादा मात्रा में होती है | ये अक्सर ठंड के मौसम में खाया जाता है| इसकी तासीर गर्म होती है| बाजरे से वैसे तो बहुत सारी चीजें बनती है, जैसे बाजरे की खिचड़ी,बाजरे का दलिया, बाजरे की रोटी या बाजरे का राबड़ी| लेकिन बाजरे की रोटी से बाजरे का चूरमा भी बनाया जाता है |चूरमा खाने में काफी स्वादिष्ट होता है, इससे गुड़ ,घी,मावा और मेवे डालकर बनाया जाता है |ये सेहत की दृष्टि से काफी अच्छा होता है,और सबसे बड़ी बात सर्दियों मे बाजरा आराम से डाइजेस्ट हो जाता हैं|

बाजरे का चूरमा| बाजरे के लड्डू|Bajre ka churma Gud ka recipe in hindi

बाजरे की चूरमे की सामग्री

बाजरे के चूरमा की सामग्री
  • 2 – कटोरी बाजरे का आटा
  • 1 – कटोरी गुड
  • 4 – चम्मच घी(आवश्यकतानुसार)
  • 100 ग्राम – मावा
  • 8 -10 बदाम कटे हुए
  • 4-5 – इलायची पिसी हुई

बाजरे का चूरमा बनाने की विधि

1.सबसे पहले आप एक बर्तन में बाजरे का आटा ले और धीरे-धीरे पानी डालते हुए सख्त आटा गूथ लें|

2. गूथे हुए आटे में से एक लोई बनाएं और फिर चकले के ऊपर थोड़ा सा सूखा आटा डालकर उस पर लोई रखें और ऊपर भी थोड़ा सा सूखा आटा डालकर थपथपाते हुए गोल रोटी बनाएं|

3. फिर तवे को गैस पर गरम करने के लिए रखें |

4. जब तवा गरम हो जाए तो उस पर धीरे से रोटी डाल दें और गैस को मध्यम आंच पर कर दे|

5. और जब रोटी एक तरफ से हल्की सिक जाए तब उसे दूसरी तरफ पलट दें|

6. जब दूसरी तरफ से रोटी अच्छी तरह सिक जाए तब उसे डायरेक्ट सीधी आंच सेंक लें|

7. ऐसे तीन चार रोटी सेक लें और उन्हें एक प्लेट में छोटे-छोटे टुकड़े कर कर रख लें|

8. जब रोटी ठंडी हो जाए तब उसे मिक्सी में दरदरा पीस लें |पीसने के बाद एक बर्तन में इस मिश्रण को डालें इसमें शक्कर या गुड पीस कर मिलाएं|

चूरमा में मावा, घीऔर मेवे सभी अच्छी तरह मिला लें|

9. फिर उसमें घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं |

10. घी मिलाने के बाद इसमें मावे को अच्छी तरह से मिला लें|

11. सारे मिश्रण को हमें अच्छी तरह मिलाना है अंत में इसमें मेवे के टुकड़े और पिसी हुई इलायची मिला दे|

12. फिर अपनी मुट्ठी में थोड़ा थोड़ा मिश्रण ले और लड्डू बनायें |

13. बाजरे का चूरमा तीन-चार दिन तक खराब नहीं होता हैं |अगर आप लड्डू में मावा नहीं डालते हैं तो यह 8 दिन भी खराब नहीं होता हैं|

 आपके बाजरे की चूरमा के लड्डू बनकर तैयार है

नोट:

  • बाजरे की चूरमा में अगर आप मावा नहीं डालना चाहे तो बिना मावे का भी चूरमा बना सकते हैं |
  • अगर गुड़ की शक्कर या गुड़ ना हो तो आप चूरमा में बूरा भी डाल सकते हैं |
  • बाजरे की चूरमा को ज्यादा बारीक ना पीसें थोड़ा दरदरा ही रखें |

.


Leave a Comment