पनीर पराठा | Recipe of Paneer Paratha | Paneer ka Paratha Recipe


पंजाब में सुबह के नाश्ते में पराठा विशेष रूप से खाया जाता है | इसे दही या लस्सी के साथ खाने का प्रचलन ज्यादा है | पंजाब के अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में भी सुबह के नाश्ते में पराठा खाया जाता है | पराठा पनीर के अलावा और कई चीजों को भरकर भी बनाया जाता है | जैसे आलू का पराठा, प्याज का पराठा, मटर का पराठा, वेजिटेबल पराठा लेकिन पनीर के पराठे का खाने का मजा ही कुछ और है |


पनीर पराठा बनाने का तरीका


पनीर का पराठा बनाने के लिए हम पनीर में लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक, अमचूर, जीरा और हरा धनिया मिलाकर स्टाफिंग करते हैं | चाहे तो हम इसमें प्याज या आलू भी मिक्स करके भरावन कर सकते हैं |


खाने का तरीका

वैसे तो पनीर का पराठा लस्सी ,दही या चाय के साथ विशेष रूप से खाया जाता है| साथ ही कुछ लोग इसे अचार के साथ भी खाना पसंद करते हैं| पनीर दूध को फाड़कर बनाया जाता है इसलिए स्वास्थ्य की दृष्टि से पौष्टिक होता है|


आवश्यक सामग्री –

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • पनीर – 1 कप
  • घी – 3-4 टेबल स्पून
  •  हरा धनिया – 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच 
  • अमचूर – ¼ छोटी चम्मच 
  • गरम मसाला – ¼ छोटी चम्मच 
  • हरी मिर्च – एक या दो (बारीक कटी हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर – ¼ छोटी चम्मच
  •  नमक – 1 छोटी चम्मच से थोड़ा सा ज्यादा (या स्वादानुसार)
 पनीर पराठे की सामग्री |

पनीर पराठा बनाने की विधि – How to make Paneer paratha

1.एक बर्तन में आटा ले| आटे में आधा छोटी चम्मच नमक डालें और 1 टेबलस्पून घी डालकर मिक्स कर लें|

2. फिर आटे को थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गूथ लें |

3. आटे को नरम गुथना है | अब आटे को ढककर 15 मिनिट के लिए रख दीजिए|

पनीर पराठा स्टफिंग बनाएं 

1.सबसे पहले एक बर्तन ले उसमें पनीर को अच्छी तरह मैश कर लें या कद्दूकस कर लें |

 भरावन के लिए तैयार मसाला |

2. अब उस कद्दूकस किए हुए पनीर में 1/2 छोटी चम्मच नमक, लाल मिर्च, हरी मिर्च, अमचूर, सूखा धनिया पाउडर, जीरा, हरा धनिया इन सभी को एक साथ में अच्छी तरह मिला लें |

3. यह आपका भरावन करने के लिए मिक्सचर तैयार है |

पनीर पराठा कैसे सेकें :

1. अब गूथे हुए आटे मैं से थोड़ा सा आटा निकालिए |और गोल लोई बना लीजिए |

आटे की लोई को थोड़ा सा बेलें   फिर मसाले को उस पर फैलाए |

2. लोई को सूखे आटे में लपेटकर थोड़ा सा गोल बेल लीजिए, बेले हुए परांठे पर 3-4 चम्मच पनीर मसाला भर लीजिए|

 पराठे में पनीर मसाला भरकर पराठे को बेले |

3. अब हाथ से परांठे को चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को बन्द कर दीजिए|

4. स्टफिंग भरी लोई को उंगलियों से दबाकर थोड़ा सा बड़ा कर लीजिए ताकि स्टफिंग चारों तरफ एक जैसी फैल जाए|

5. अब लोई पर फिर अच्छी तरह सूखा आटा लगाएं और हल्का दबाव देते हुए गोल पराठा बेले |

  पराठा बनाने की विधि

6. पराठा बहुत ज्यादा पतला नहीं बेले थोड़ा मोटा रखें | जिससे पनीर मसाला बाहर ना निकले |
7. अब पराठे को सेकने के लिए तवा गैस पर रखकर गरम कीजिए |

8. तवा गरम होने पर तवे के ऊपर थोड़ा सा घी डालकर इसे चिकना कर लीजिए| अब परांठे को तवे पर डालिए |

पनीर पराठा तैयार है |

9. जब पराठा एक तरफ से हल्का सा सिक जाए तब दूसरी तरफ पलट दीजिए|

10. फिर उस पर आप चम्मच से घी डालकर चारों तरफ अच्छी तरफ फैला दें |

11. फिर हल्का सा सेकने के बाद पराठे को पलट दें |और दूसरी तरफ भी घी लगा ले |

12. ऐसे ही 1-2 बार उसे पलट ले और हल्का लाल होने के बाद पराठे को तवे से किसी प्लेट मैं उतार लें |

13. पराठे सेकते समय उन्हें हल्के हाथों से कलछी से दबाकर सेके इसी तरह सारे पराठे सेककर तैयार कर ले|

14. आपके पनीर पराठा बनकर तैयार हैं आप इन्हें दही लस्सी या चाय और अचार के साथ गरमा गरम परोस सकते हैं|


ध्यान रखें

  • पनीर के पराठे बनाते समय पनीर मसाला बहुत ज्यादा भी ना भरे नहीं तो भरावन पराठे से बाहर निकल जाएगा |
  • जब आप पनीर पराठे के लिए आटा गूथे तो वह मुलायम होना चाहिए नहीं तो पराठे अच्छे नहीं बनेंगे|
  • पनीर पराठे में आप आलू और प्याज भी मिक्स कर सकते हैं|
  • पनीर पराठे में को आप घी के अलावा तेल से भी सेक सकते हैं |

Key Ingredients

पनीर, आटा, घी

Leave a Comment