धनिए की चटनी रेसिपी | Dhaniya Ki Chutney Recipe | Coriander Chutney

हरे धनिए को ज्यादा तर हम लोग अपनी सब्जी को गार्निश करने के लिए लेते हैं या फिर धनिए की चटनी बनाने के काम मे | धनिये की चटनी भारतीय भोजन का एक अभिन्न अंग है | यह कोई भी नाश्ता जैसे समोसे, कचोरी, टिक्की आदि के साथ परोसी जाती है | इसे चाट में भी बहुत शौक से डाला जाता है और खाया जाता है | चटनी सिर्फ धनिए की ही नहीं बनती यह पुदीने की,लहसुन की, कच्ची कैरी की, नारियल की और भी कई तरह की बनाई जाती है |परन्तु असल मे धनिये की चटनी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने व सुंदर रखने में महत्वपूर्ण योगदान निभाती है|

धनिया की चटनी के फायदे

धनिया हमारे पाचनतंत्र को ठीक रखता है, कोलस्ट्रोल  कम करता है, ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखता है, ओर सबसे बड़ी बात लिवर को ठीक रखता है| इसलिए आज मैं आपको धनिये की चटनी बनाना बता रही हूं |इसे खाने से स्वाद तो बढ़ता ही है साथ में धनिए की चटनी स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी होती है| इससे आप दो तरीके से बना सकते हैं | या तो धनिये की चटनी में थोड़ा सा पुदीना मिला ले, या फिर आप सिर्फ धनिये की चटनी बना सकते हैं |इसमें लाल मिर्च की जगह सिर्फ हरि मिर्च भी जा सकती है |

स्वाद

धनिये की चटनी का स्वाद तीखा चटपटा और नमकीन होता है |

धनिये की चटनी की आवश्यक सामग्री

 धनिए की चटनी की सामग्री
  • धनिया पत्ती: 150 ग्राम
  • पुदीना पत्ती : 50 ग्राम
  • हरी मिर्च: 3 से 4
  • लाल मिर्च: 2 से 3
  • अदरक : एक छोटा टुकड़ा
  • प्याज: 1
  • नींबू : आधा
  • नमक : एक छोटा चम्मच

धनिए की चटनी बनाने की रेसिपी

1.सबसे पहले धनिये और पुदीने की जड़ों को काट दें, सिर्फ आगे की पत्ती और कच्ची टहनियां ही ले |

2. हरे धनिये ,हरी मिर्च,प्याज, अदरक और पुदीने को काटकर धो लें|

3. आप चाहे तो सिर्फ धनिये की भी चटनी कर बना सकते हैं पुदीना ना डाले |

4. परंतु अगर आप हां थोड़ा सा पुदीना डालते हैं तो धनिया की चटनी और ज्यादा स्वादिष्ट बनती है |

5. अब सबसे पहले साबुत लाल मिर्च,हरी मिर्च, अदरक और प्याज को मिक्सी में डालकर पीस लें |

6. फिर इसमें हरा धनिया नींबू नमक डालकर बारीक पीस लें |

7. अगर आपको धनिए की चटनी गाड़ी लगे तो उसमें दो तीन चम्मच पानी डाल सकते हैं |

आपकी धनी और पुदीने की चटनी बनकर तैयार है |

8. आपकी धनिये की चटनी तैयार है| आप इसे किसी कटोरी में निकाल ले|

9. आप धनिये की चटनी खाने के साथ, पकौड़े, कचोरी.समोसे,पुलाव आदि के साथ खा सकते हैं |

सुझाव

  • धनिया पीसने से पहले आप प्याज, अदरक, साबुत लाल मिर्च और हरी मिर्च पीस लें क्योंकि बाद में यह अच्छी तरह नहीं पीस पाते हैं |
  • अगर आप तीखा ( मिर्च ) खाते हैं तो धनिए की चटनी में लाल और हरी मिर्च कम डालें |
  • धनिये की चटनी में साबुत लाल मिर्च की जगह आप मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं |
  • इसे बनाने के बाद आप फ्रिज में रख सकते हैं यह तीन-चार दिन तक खराब नहीं होती है |

Leave a Comment