दाल चावल का ढोकला | दाल चावल ढोकला बनाने का आसान तरीका| Daal Chawal Dhokla

वैसे तो बेसन का ढोकला बहुत ज्यादा लोकप्रिय है, आमतौर पर लोग बेसन का ढोकला ज्यादा बनाते हैं |लेकिन दाल चावल का ढोकला गुजरात का एक विशेष व्यंजन है | इसे बनाने में थोड़ा समय जरूर लगता है,लेकिन यह काफी स्वादिष्ट होता है और पूरा भोजन होता है |

इसे कढ़ी, नारियल की या धनिए की चटनी के साथ विशेष रूप से खाया जाता है इसका घोल तैयार करने के लिए चावल,अरहर दाल, मूंग दाल,चना दालऔर उड़द दाल इन सभी दालों को मिलाकर बनाया जाता है |

ढोकला बनाने की सामग्री

  • चावल – 1 कटोरी दाल
  • मूंग दाल मोगर – 1/4 कटोरी
  • अरहर दाल – 1/2 कटोरी
  • चना दाल – 1/4 कटोरी
  • उड़द दाल मोगर – 1/4 कटोरी
  • दाना मेथी – 1 tsp छोटी चम्मच
  • नमक – 1 चम्मच (स्वाद अनुसार)
  • खाने का सोडा – 1 tsp छोटा चम्मच
  • नींबू का रस – 11/2 टेबल स्पून
  • चीनी – 1 टेबल स्पून
  • रिफाइंड तेल – 2 टेबल स्पून
  • हल्दी – 1 tsp छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च – 2-3
  • अदरक – 2 इंच का टुकड़ा
  • राई – 1 टेबल स्पून
  • मीठी नीम के पत्ते – 15-20

दाल चावल का ढोकला बनाने का तरीका

1.सबसे पहले चावल और दालों को एक साथ मिलाकर अच्छी तरह धो लें|

2. धोने के बाद एक बड़े बर्तन में डालकर अच्छी तरह पानी भर दें |

3. इसमें दाना मेथी भी डाल दें और सभी को भीगने के लिए रख दें |

4. करीब 6-7 घंटे के लिए इनको पानी में भीगने दें उसके बाद पानी को निकाल दें|

5. फिर मिक्सी में इन सभी को एक साथ दरदरा पीस लें बहुत ज्यादा बारिक नहीं पीसना है|

6. फिर आप हरी मिर्च और अदरक को भी पीस लें और इसी घोल में मिला दें |

7. इस घोल में नमक, हल्दी डालकर मिला लें अब आप इसमें नींबू का रस, खाने का सोडा, चीनी और 1 टेबलस्पून तेल डालकर अच्छी तरह फेंटें|

8. करीब दो-तीन मिनट तक तेज – तेज फैंटते जाएँ|

9. अब इसे एक प्लेट से ढक कर 8 -10 घंटे के लिए खमीर उठने के लिए छोड़ दें|

10. जब इसमें खमीर उठ जाएगा तब यह घोल काफी बढ़ जाएगा|

ढोकले को कैसे बनाए

1.अब इससे अच्छी तरह चमचे से मिला ले फिर एक चौड़ा भगोना लें |

2. भगाेने में करीब 2 से 3 गिलास पानी डालकर उबालने के लिए रख दें|

3. उसमें एक रिंग या स्टैंड रख दे फिर एक किनारे वाली प्लेट ले जो भगोने में आराम से आ जाए |

4. प्लेट मैं अच्छी तरह तेल लगाए फिर इसमें घोल को आधे किनारे तक भर दे ऊपर तक नहीं भरना है |

5. भगोने के पानी में उबाल आने पर प्लेट को धीरे से उस में रख दें और दूसरी प्लेट ऊपर ढक दें|

और करीब 20 से 25 मिनट इसे भाप में पकने दें|

6. करीब 20 मिनट बाद आप प्लेट हटाकर किसी चाकू को ढोकले में गड़ा कर देखें |

7. अगर चाकू पर ढोकले का घोल चिपक रहा है तो ढोकला कच्चा है है अगर नहीं चिपक रहा तो ढोकला पक गया है |

8. पक जाने पर गैस बंद कर दें अगर ढोकला कच्चा लगे तो उसे 5 से 7 मिनट और पकने दें|

9. ढोकले के पक जाने पर थाली को भगाेने से बाहर निकाल दें, और चाकू से 2 इंच चौड़े 2 इंच लंबे चकोर ढोकले के टुकड़े काट लें |

दाल चावल का ढोकला छोंकने का तरीका

1.अब तवे को गैस पर गरम होने के लिए रखें तवे पर दो चम्मच तेल फैलाएं |

2. तवे पर राई, 3-4 मीठे नीम के पत्त्ते डालें राई चटकने के बाद ढोकले के टुकड़ों को तवे पर रखें |

3. और गैस को मध्यम आंच पर कर दें 2-3 मिनट बाद ढोकले को पलट दें और चारों तरफ थोड़ा सा तेल और फैलाए|

4. जब दोनों तरफ से ढोकला गोल्डन हो रंग का हो जाए तब उसे उतार दें|

5. आपका गरमा गरम दाल चावल का ढोकला बनकर तैयार है|

6. आप इससे नारियल की चटनी, धनिये की चटनी या गरमा-गरम कढ़ी के साथ परोस सकते हैं|

 तैयार दाल चावल का ढोकला

सुझाव

  • आप चाहे तो ढोकले के घोल में एक कटोरी लौकी को कस कर डाल सकते हैं इससे ढोकला और ज्यादा स्वादिष्ट बनता है|
  • अगर आप कसकर लौकी डालें तो ढोकला बनाते समय ही तुरंत डालें|
  • ढोकला बनाते समय अगर भगाेने का पानी सूख जाए तो धीरे से उसमें और पानी डाल लें|
  • आप इडलीवाले सांची में भी ढोकला बना सकते हैं |

Leave a Comment