दही फेस पैक के फायदे और बनाने का तरीका | Benefits of Curd Face Pack in Hindi

दही का सेवन करना जितना गुणकारी है, उतना ही उसका त्वचा पर प्रयोग करना गुणकारी है| यह त्वचा को कोमल और चमकदार बनाता है| यह सिर्फ त्वचा के लिए ही लाभकारी नहीं बल्कि हमारे बालों के लिए भी बहुत गुणकारी है | यह बालों को सुंदर घना काला लंबा करता है | क्योंकि अन्य दूध से बने उत्पादों में की तरह ही दही में भी लैक्टिक एसिड होता है ,जो त्वचा की जो डेड स्किन को हटाने का काम करता है |और त्वचा को कोमल बनाए रखने में मदद करता है | दही का फेस पैक त्वचा में लंबे समय तक नमी बनाए रखती है | दही त्वचा को ठंडक पहुंचाती है | दही फेस पैक मुंहासे और दाग धब्बे आदि की समस्या से राहत प्रदान करती है | दही फेस पैक बहुत तरह से बनाए जाते हैं और सबके अपने अपने फायदे हैं|

दही फेस पैक के फायदे – Benefits of Curd (Dahi) Face Pack in Hindi

दही को आप अपनी त्वचा पर बिना कुछ मिलाएं भी लगा सकते हैं| क्योंकि दही में अपने आप में नमी होती है जो कि मॉइस्चराइज का काम करती है | यह त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाती है | दही फेस पैक चेहरे को एक्सफॉलिएट करने का भी काम कर सकता है। यह त्वचा की सारी अंदर तक की गंदगी को निकाल देता है |

दही फेस पैक बनाने का तरीका – How to Make Curd Face Packs In Hindi

1. दही और शहद का फेस पैक

   दही और हल्दी मिलाकर तैयार किया गया पैक

सामान्य और ड्राई त्वचा वालों के लिए

  • एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच दही और एक बड़ा चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें |
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं | और लगभग 20-25 मिनट तक लगा रहने दे |
  • 20 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें |

फायदा :- यह फेस पैक त्वचा को नमी देता है और साथ ही त्वचा का रूखापन दूर करता है |

2. दही और बेसन का फेस पैक

दही और बेसन का फेस पैक ऑइली स्किन वालों के लिए

नॉर्मल और ऑइली स्किन के लिए

  • एक कटोरी में दो बड़े चम्मच दही ले उसमें एक चम्मच बेसन मिलाएं |
  • दोनों को अच्छी तरह मिलाएं जब तक की पैक चिकना ना हो जाए |
  • अब इसे अपने चेहरे पर लगा ले| और जब सूख जाए तब अच्छी तरह से धो ले |

फायदा :- बेसन त्वचा को निखारने और चमकदार बनाने में मददगार होती है | ये ऑइली त्वचा और सामान्य स्किन वालों के लिए काफी असरदार है |

3. दही, जो के आटे और बेसन का उबटन

सामान्य त्वचा के लिए

  • सबसे पहले एक कटोरी में दो चम्मच जौ का आटा, दो चम्मच बेसन का आटा, दो चम्मच दही, दो चम्मच जैतून का तेल और एक चुटकी हल्दी मिला ले |
  • अब इसे अपने चेहरे और हाथ पांव की त्वचा पर धीरे-धीरे मसले |और उस उबटन को उतार लें |
  • उसके बाद आप अच्छी तरह अपना चेहरा और हाथ पैर की त्वचा को धो लें|

फायदा :-इससे आपकी त्वचा का रंग साफ हो जाएगा साथ ही त्वचा चमकदार और मुलायम हो जाएगी | इस उबटन को आप सप्ताह में एक बार कर सकते हैं |

4. दही और ओट्स का पैक

संवेदनशील त्वचा (sensitive skin ) के लिए

  • दही और ओट्स को मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें |
  • इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं |
  • सूखने के बाद ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें |

फायदा :- यह ब्लैकहेड्स और मुंहासे को हटाने में मददगार होता है|

5. दही और आलू का फेस पैक (आलू से गोरापन)

 आलू और दही का फेस पैक सभी प्रकार की त्वचा वालों के लिए

सभी प्रकार की त्वचा के लिए

  • एक बाउल में कच्चे आलू को कद्दूकस कर लें |
  • अब आलू के गूदे और दही को समान मात्रा में मिलाकर फेस पैक तैयार करें |
  • इस पैक को चेहरे पर लगाएं जब अच्छी तरह से सूख जाए तो उसे धो ले |

फायदा :- इस पैक से टैनिंग दूर होती है |

6. खीरे का पैक

  खीरे और दही खीरे का फेस पैक

सभी तरह की त्वचा के लिए

  • एक बाउल में दो चम्मच दही और दो चम्मच खीरे का रस मिला लें |
  • इस पैक को चेहरे पर लगाकर धीरे-धीरे मालिश करें |
  • और सूखने के लिए छोड़ दें,और सूखने के बाद चेहरे को धो लें |

फायदा :- यह पैक त्वचा को हाइड्रेट करने का काम करता है, टैनिंग खत्म करता है |और त्वचा को साफ करने में मदद करता है। यह पैक सभी प्रकार की त्वचा को ठंडक देता है |

7. दही और हल्दी लगाने से क्या होता है |

  हल्दी पैक सामान्य त्वचा वालों के लिए| यह त्वचा में बहुत निखार लाता है|

सभी प्रकार की त्वचा के लिए

  • एक कटोरी में दो चम्मच दही ले और आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर मिलाएं |
  • और अपने चेहरे पर लगा ले |
  • इसे लगभग 15 मिनट के लिए छोड़ दे फिर आप चेहरे को धोकर साफ कर ले |

फायदा :-हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं | और त्वचा को चमकदार बनाता है | यह पैक सभी प्रकार की त्वचा वालों को सूट करता है |

8. नींबू और दही का फेस पैक

 नींबू का फेस पैक

नार्मल और ऑयली त्वचा वालों के लिए

  • एक बाउल में एक चम्मच नींबू का रस और 2 बड़े चम्मच दही ले |
  • और अच्छी तरह मिला लें फिर अपने चेहरे पर लगाएं |
  • और सूखने के बाद पानी से धो लें |

फायदा :-यह त्वचा को चमकदार बनाता है और त्वचा की रंगत बढ़ाता है | यह पैक तैलीय त्वचा वाली और सामान्य त्वचा वाले अजमा सकते हैं|

9. टमाटर और दही का फेस पैक

सभी प्रकार की त्वचा के लिए

  • एक कटोरी में दही और टमाटर के रस को मिलाएं जब तक पैक चिकना ना हो जाए |
  • फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें |

फायदा :- यह दही का पैक त्वचा में कसावट देता है | इसे सभी प्रकार की त्वचा वाले लगा सकते हैं| टमाटर का फेस पैक लगाने से चेहरे की टैनिंग आंखों केे काले धब्बे है हटाता

10. दही और संतरे का फेस पैक

 दही और संतरे का फेस पैक जो टैनिंग से बचाता है

टैनिंग और एंटी एजिंग के लिए

  • दो चम्मच दही और दो चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर ले|
  • एक कटोरी में डाल कर दोनों को अच्छी तरह मिला लें|
  • और उसको 10 मिनट के लिए चिकना होने के लिए छोड़ दें|
  • उसके बाद इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर लगा ले|
  • 15 से 20 मिनट बाद जब यह सुख जाए तब उसे आप अच्छी तरह धो लें |

फायदा :- पैक धोने के बाद तुरंत ही आपको चेहरे की रंगत बदली हुई नजर आएगी| यह चेहरे के दाग को ठीक करने में, टैनिंग हटाने में, और एंटी एजिंग का काम करता है|

पैक लगाते समय सावधानियां रखें

  • चेहरे पर पैक लगाने से पहले यह देख ले आपको इनमें से किसी चीज से कोई एलर्जी तो नहीं है| अगर है तो आप उस पैक का इस्तेमाल ना करें|
  • दूसरा अगर आपको सर्दी जुखाम या ठंड लगी हो तब भी आप दही के पैक ना लगाएं|
  • दही का पैक लगा कर उसे पूरी रात के लिए ना छोड़ें|
  • किसी भी पैक को लगाने के बाद आप चेहरे को रगड़े नहीं | नहीं तो दाने आने की संभावना रहती है|

2 thoughts on “दही फेस पैक के फायदे और बनाने का तरीका | Benefits of Curd Face Pack in Hindi”

Leave a Comment