तिल मलाई के लड्डू | तिल के लड्डू | Til ke Laddu ki recipe

आमतौर पर तिल सर्दियों में ही ज्यादा खाया जाता है| इसका विशेष कारण यह है कि इसका तासीर गर्म होता है, जो हमारे शरीर में गर्मी बनाए रखता है |यह हड्डियों के दर्द को कम करता है, और दिमाग के लिए अच्छा होता है| इसे सर्दियों में लोग अलग-अलग तरीके से बनाते हैं, कुछ लोग इसे गुड़ और मूंगफली डालकर बनाते हैं, कुछ लोग मावा और बुरा डालकर बनाते हैं |इसकी रेवड़ी ,गजक, चिक्की, तिलपट्टी आदी बहुत सारी चीजें बाजार में आसानी से मिल जाती हैं| आज हम तिल मलाई के लड्डू बनाने जा रहे हैं| इसमें हम मावे की जगह मलाई का उपयोग करेंगे और मिठास के लिए बुरा का इस्तेमाल करेंगे |

Ingredients for Til ke Laddu | सामग्री

लड्डू की सामग्री
  • तिल – 500 ग्राम सफेद धुले हुए
  • बुरा – 400 ग्राम
  • मलाई – एक बड़ा कटोरा
  • काजू – 7 से 8
  • बादाम – 7-8
  • पिस्ते – 8-10
  • इलायची – 7-8 बारीक पिसी हुई

तिल मलाई के लड्डू बनाने की विधि

1.सबसे पहले एक कढ़ाई में मलाई को डालकर आंच पर रखें और तेज आंच पर उसे 5- 6 मिनट के लिए चलाएं |

2. मलाई का दूध पूरा सूख जाना चाहिए पर घी छोड़ने से पहले गैस को बंद कर दें|

3. अब दूसरी कढ़ाई आंच पर रखें और गर्म करें गर्म होने पर आंच धीमी कर दें |

4. फिर कढ़ाई में तिल डालें और धीमी आंच पर करीब 10 मिनट तक तिल को सेकें|

5. जब तिल सिकने की खुशबू आने लगे और रंग हल्का गोल्डन होने लगे तो गैस बंद करदें|

6. अब तिल को ठंडा होने दें ठंडा होने पर मिक्सी में दरदरा पीस लें ज्यादा बारीक ना पिसें |

7. अब फिर मलाई वाली कढ़ाई को वापस गैस पर चढ़ाएं और हल्का सा गर्म और कैश बंद कर दें |

8. मलाई गर्म होने पर उसमें तिल और बुरा डालकर अच्छी तरह मिलाएं |

8. फिर सारे मेवे और इलायची डालकर मिला लें |

थोड़ी-थोड़ी मिश्रण को लेकर लड्डू बनाए

9. अब इस मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा ले और दोनों हाथों से लड्डू बनाए|

10. अगर लड्डू का मिश्रण सुखा लग रहा हो तो तीन-चार चम्मच गर्म दूध डालकर मिला ले आसानी से आपके लड्डू बन जाएंगे |

11. आपके तिल मलाई के लड्डू तैयार है|

सुझाव

  • लड्डू के लिए मलाई तीन-चार दिन से ज्यादा पुरानी उपयोग में ना लें, फ्रीज में रखी हुई मलाई काम में लें|
  • मलाई को ज्यादा देर तक आंच पर गर्म नहीं करें नहीं तो वह घी छोड़ देगी|
  • लड्डू में आप मीठा अपने स्वाद के हिसाब से थोड़ा बहुत कम ज्यादा कर सकते हैं|
  • आप लड्डू में घी का उपयोग भी करनी को पीसकर भी डाल सकते हैं लेकिन चीनी क्वांटिटी में बुरा से थोड़ा कम डालें|

til ke laddu kaise banate hain, तिल के लड्डू कैसे बनाते हैं, गुड़ तिल के लड्डू रेसिपी इन हिंदी ,तिल मावा के लड्डू, गुड़ तिल के लड्डू रेसिपी इन हिंदी, makar sankranti par til ke laddu kaise banate hain, til ke laddu recipe in hindi, til ke laddu ki recipe, soft til ladoo recipe, soft til ladoo recipe in hindi, गुड़ तिल के लड्डू रेसिपी इन हिंदी, तिल के लड्डू की फोटो, तिल के लड्डू बनाना,

Leave a Comment