चाट मसाला |आसानी से बनाएं चटपटा चाट मसाला | Chat Masala Recipe

भारतीय भोजन में चाट मसाले का बहुत महत्व होता है, क्योंकि हम लोग चटपटी चीजें खाना बेहद पसंद करते हैं| जैसे गोलगप्पा चाट, पापड़ी चाट, आलू टिक्की चाट इन सभी में चाट मसाला डालने से इनका स्वाद बहुत ज्यादा बढ़ जाता है |चाट मसाला आप आसानी से घर पर ही बना सकते हैं| इसे आप बहुत सारी चीजों में मिलाकर चीजों का स्वाद दुगना कर सकते हैं, जैसे पानीपुरी के पानी को घर पर ही चाट मसाले के द्वारा तैयार कर सकते हैं| आज हम चाट मसाले की रेसिपी बनाने जा रहे हैं|

चाट मसाला खाने के फायदे

चाट मसाला सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होता,बल्कि इसे खाने से हमारी पाचन क्रिया अच्छी होती है| साथ ही मुंह का स्वाद बात चटपटा और अच्छा हो जाता है | इसमें पूदीना होने की वजह से यह हमें लू से बचाता है साथ में हमारी भूख को बढ़ाता है,और पेट को ठंडा रखता है| काली मिर्च हमारे शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाती है ,साथ ही हींग हमे पेट दर्द वह गैस्टिक प्रॉब्लम होने से बचाता है| इसलिए सभी मसालों का यह मिश्रण किसी न किसी रूप में हमारे पेट के लिए और हमारी सेहत के लिए गुणकारी होता है|

चाट मसाला
सामग्री चाट मसाले की

सामग्री चाट मसाले की

  • 3 – बड़े चम्मच जीरा
  • 1/4 – छोटी चम्मच हींग
  • 2 – बड़े चम्मच काली मिर्च
  • 10 -12 – लाल साबुन मिर्च
  • 2 – बड़े चम्मच नमक
  • 2 – बड़े चम्मच काला नमक
  • 1 – छोटी चम्मच अजवाइन
  • 1 – बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर
  • 2 – बड़े चम्मच पुदीना पाउडर

चाट मसाला बनाने की विधि

  • सबसे पहले जीरा और अजवाइन को साफ करके भारी तवे पर हल्का सा खुशबू आने तक भून लें |
  • इन्हें ठंडा होने पर काली मिर्च,लाल मिर्च,काला नमक,सादा नमक सभी को एक साथ पीस लें|
  • फिर इसमें अमचूर और पुदीना पाउडर डालकर फिर एक बार पीस लें|
  • फिर इन्हें छलनी में छानकर किसी डब्बे में भरकर रख लें|
  • आप चाट मसाले को जब भी चाट बनाएं उपयोग कर सकते हैं|
  • इसे आप सलाद मैं भी डाल कर खा सकते हैं इससे सलाद बहुत चटपटा हो जाता है|

नोट :

  • चाट मसाले में पुदीना की पत्तियों को धूप में सुखाकर भी पीसकर डाल सकते हैं|

Leave a Comment