गोभी के पराठे |Gobhi Paratha Recipe – Gobi Paratha

परांठे चाहे किसी के भी भरवा बनाएं स्वाद ही लगते हैं, और उसमें भी गोभी के पराठे जिनका कोई जवाब नहीं है |गोभी के पराठे सर्दियों में बेहद लजीज लगते हैं,क्योंकि सर्दियों में ही गोभी बहुत अच्छी आती है| यह बहुत अच्छा और स्वास्थ्यवर्धक नाश्ता है,इसे आप बच्चों के या ऑफिस में जाने वालों के लिए लंच बॉक्स के लिए जल्दी तैयार कर सकते हैं |गोभी के पराठे आप अचार,धनिए की चटनी, चाय या दही के रायते के साथ खा सकते हैं|किसी भी तरीके से खाने से गोभी के पराठे स्वादिष्ट ही लगते हैं|

गोभी के पराठे की सामग्री

 गोभी के पराठे बनाने की सामग्री
  • 3 कटोरी – गेहूं का आटा
  • 1/2 कटोरी – बेसन
  • 250 ग्राम – गोभी कद्दूकस की हुई
  • 3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ – हरा धनिया
  • 1/2 चम्मच – जीरा
  • 1/2 छोटी चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच – सूखा धनिया पाउडर
  • 1/4 छोटी चम्मच – अजवायन
  • 1- चुटकी गरम मसाला
  • 1बारीक कटी हुई – हरी मिर्च
  • 1 इंच का टुकड़ा – अदरक पेस्ट
  • नमक – 2 छोटी चम्मच स्वादानुसार
  • तेल या घी

गोभी के पराठे की विधि – How to Gobi Paratha Paratha

पराठे के लिए आटा गूथें

1.सबसे पहले एक बर्तन में आटा और बेसन मिला ले फिर आटे में थोड़ा सा नमक डालें|

2. फिर थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर आटा गूंथलें आटा ज्यादा सख्त नहीं गूथना है|

3. फिर थोड़ा सा पानी का हाथ लगाकर ढक कर 15 से 20 मिनट के लिए रख दें|

 गोभी के पराठे के लिए गूंथा हुआ आटा

4. 15 से 20 मिनट बाद 2 दो-तीन बूंद तेल या घी डालकर आटे को अच्छी तरह मल्हार दें,जिससे आटा सॉफ्ट और चिकना हो जाए|

पराठे का भरावन बनाने का तरीका

1.सबसे पहले गोभी को अच्छी तरह धो लें फिर एक बर्तन में गोभी को कद्दूकस कर लें|

2. फिर एक कढ़ाई ले उसे गैस पर रखें और उसमें एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें|

3. तेल गर्म होने पर उसमें जीरा डालकर चटकाए |

4. जीरा जब चटक जाए तब आप उसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर एक आधा मिनट के लिए फ्राई करें|

5. फिर उसमें गोभी डाल दें और थोड़ा सा उसे फ्राई करें 1 से 2 मिनट |

पराठे के भरावन के लिए तैयार मसाला

5. फिर उसमें सारे मसाले डाल दें साथ में हरा धनिया भी मिला दे और गैस को बंद कर दें |

6. आपका भरावन के लिए गोभी का मसाला तैयार है अब तवे को गैस पर रखकर गर्म करें|

7. फिर गूथे हुए आटे में से थोड़ा सा आटा निकाले और एक लोई बनाएं लोई को आटे में लपेटें और हाथ से थपथपा कर या बेलन से थोड़ा सा गोल बेल लें |

8. फिर करीब 2 चम्मच गोभी का मसाला इस लोई के बीच में रखें |

9. अब चारों तरफ से धीरे-धीरे आटे की लोई को उठाएं और एक साथ करके उसका मुंह बंद कर दे|

10. 3हल्के हाथ से दबा कर फिर सूखे आटे पर लपेट लें और बेलन से उसे गोल गोल बेल लें|

 गोभी के पराठे को तवे पर डालकर सेकें

11. अब पराठे को तवे पर धीरे से डाल दें,जब एक तरफ से पराठा हल्का सा सिक जाए तब पराठे को पलट दे|

12. अब गैस को मध्यम आंच पर कर दें और पराठे पर घी या तेल लगाएं फिर दूसरी तरफ पलट कर भी घी लगाएं|

13. और दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें, फिर पराठे को प्लेट पर उतार लें|

  पराठे को गोल्डन ब्राउन चित्तीदार होने तक सेकें

14. इसी तरह सारे पराठे आप सेक लें आप इन गोभी के पराठों को चटनी, अचार या दही के साथ खा सकते हैं|

सुझाव:

  • गोभी के मसाले को थोड़ा सा सेकने से मसाला पराठे से बाहर नहीं निकलता और परांठे फटते नहीं है |
  • आप अगर चाहे तो गोभी के मसाले में थोड़ा सा पनीर भी डालकर मिला सकते हैं इससे पराठे और स्वाद लगेंगे |

Leave a Comment