गोंद की चक्की |राजस्थानी गोंद की चक्की

गोंद की चक्की सर्दियों में विशेष रूप में बहुत ज्यादा बनाई जाती है|राजस्थान में गोंद की चक्की खाने का प्रचलन बहुत ज्यादा है, इसे बनाने के सबके अपने अलग-अलग तरीके होते हैं,कुछ लोग गोंद में नारियल का बुरा ,मावा और मेवे डालकर बनाते हैं जब की कुछ लोग बिना नारियल के भी बनाते हैं|गोंद बाजार में कई प्रकार के मिलते हैं जैसे नीम का,बबूल का गोंद आदि|

गोंद खाने के फायदे

आंखों की रोशनी को बढ़ाने में गोंद बहुत साहयक होता है, साथ ही हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाता है|यह बहुत मात्रा में प्रोटीन, मैग्नीशियम,फाइबर और कैल्शियम से भरपूर होता है|साथ ही यह हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूती देता है|

चक्की की सामग्री

 गोंद की चक्की की सामग्री
  • 125 – ग्राम गोंद
  • 500 – 600 – ग्राम आटा
  • 400 – ग्राम घी
  • 250 – ग्राम मावा
  • 500 – चीनी
  • 15 से 20 – बदाम कटे हुए
  • 7-8 – इलायची पिसी हुई

चक्की बनाने की विधि

सबसे पहले गोंद को दो-तीन घंटे के लिए धूप में रख दें जिससे उसमें नमी ना रहे|

फिर आप एक भारी तले की कढ़ाई मे घी डालकर गैस पर गरम करने के लिए रखें|

घी तेज गर्म होने पर उसमे थोड़ा-थोड़ा गोंद डालकर तले|

गोंद को पहले ही में तल लें

जैसे ही गोंद ऊपर आ जाए उसे थोड़ा सा तले और फिर किसी प्लेट में निकाल ले सारे गोंद को इसी तरह से तल लें|

चक्की बनाने के लिए आटे को पहले धीमी आंच पर सेंक लें

अब इसी घी में आटे को भी डालकर धीमी आंच पर करीब 10-12 मिनट तक सेकें |

जब आटे का रंग थोड़ा सुनहरा हो जाए और उसमें सिकने की खुशबू आने लगे तब आप गैस बंद कर दें|

फिर उसमें मावे को अच्छी तरह मिला दें और कटे हुए मेवे भी डालकर मिला लें|

एक दूसरी कढ़ाई या पैन में चीनी और पौन गिलास पानी डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रखे|

जब चासनी में उबाल आने लगे तब उसमे करीब 5 -6 चम्मच दूध डाले|

दूध डालने से चासनी की सारी गंदगी ऊपर आ जाएगी उसे आप किसी बर्तन में निकाल ले|

 गोंद की चक्की के लिए एक तार की चाशनी बनाएं

अब चासनी को तब तक उबालें जब तक कि उसमें एक तार बनने लगे जैसे ही चाशनी में एक तार बने आप गैस बंद कर दें|

अब आप गोंद को आटे में डालकर अच्छी तरह मिला लें फिर सभी मिश्रण को चासनी में मिलाएं|

अच्छी तरह मिलाने के बाद एक किनारे वाली थाली 78 बूंद डालकर अच्छी तरह चारों तरफ लगाएं|

फिर उस थाली में इस मिश्रण को डाल दें और उसे अच्छी तरह दबाकर चारों तरफ फैला दें|

चक्की को किसी प्लेट में घी लगाकर जमा दे

उस पर थोड़े से कटे हुए मेवे डाल दें,जब मिश्रण थोड़ा सख्त होने लगे तब आप उसकी चक्की काट ले|

फिर आप उन्हें किसी बर्तन में धीरे-धीरे निकाल लें आपकी गौंद की चक्की तैयार है|

इसे आप 10 -15 दिन तक आराम से खा सकते हैं|

सुझाव

  • अगर आपके गोंद के टुकड़े ज्यादा बडे़ हो तो उन्हें थोड़ा सा दरदरा कर लें|
  • गोंद की चक्की के लिए बबूल का गोंद काफी अच्छा होता है|
  • गोंद की चक्की बनाते समय चासनी का एक तार ही रखें नहीं तो चक्की बहुत सख्त हो जाएंगी|

gond ki barfi kaise banaen, gond ki recipe, rajasthani gond ke laddu recipe, राजस्थानी गोंद के लड्डू, गोंद के लड्डू खाने के फायदे, गोंद के लड्डू की रेसिपी, गोंद के लड्डू की रेसिपी इन हिंदी, गोंद के लड्डू रेसिपी वीडियो, गोंद के लड्डू रेसिपी हिंदी, गोंद के लड्डू की रेसिपी बताइए, राजस्थानी गोंद के लड्डू बनाने की विधि, राजस्थानी गोंद के लड्डू बनाने की सामग्री, राजस्थानी गोंद के लड्डू रेसिपी, rajasthani gond ke laddu recipe, rajasthani gond ke laddu kaise banate hain, rajasthani gond ke laddu kaise banate hain video, rajasthani gond ke laddu kaise banate hain video dikhaiye

Leave a Comment