गुजिया | मावे का गुजिया| Mawa Gujiya recipe in hindi

गुजिया एक प्रकार की मैदा और खोए से बनाई जाने वाली मिठाई है |यह पूरे देश में अलग-अलग नाम से जानी जाती है| यह विशेष रूप से होली पर बनाई जाती है, कुछ जगहों पर सावन की तीज में भी गुझिया बनाने का प्रचलन है| दक्षिण भारत में यह विशेषकर दिवाली के त्यौहार पर बनाई जाती है | यह खाने में काफी स्वादिष्ट होती है| इसे कई तरीके से बनाया जाता है, कुछ लोग सिर्फ मावे और मेवे डालकर बनाते हैं जबकि कुछ लोग इसमें सूजी मावा और मेवे डालकर बनाते हैं |इसे बनाने के लिए बाजार में कई तरह के सांचे आते हैं, यह बिना सांचे भी बनाए जा सकते हैं| यह बनाने में काफी आसान होते हैं लेकिन खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट|

आज हम सिर्फ मावा और मेवे डालकर गुजिया बनाएंगे बिना सूजी डालें क्योंकि मावे की गुझिया खाने में ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं|

सामग्री (Ingredients for Gujiya)

  • 500 ग्राम – मैदा
  • 100 ग्राम – घी (मोयन के लिये)
  • आवश्यकतानुसार तलने के लिये तेल
  • मावा (खोया) – 250 ग्राम
  •  इलायची पाउडर – 7-8
  •  कटे हुये बादाम – 8-10
  •  कटे हुये काजू – 8-10
  •  बूरा – 200 ग्राम

गुजिया बनाने का तरीका

1.सबसे पहले एक बर्तन में मैदा लें और उसमें माेइन के लिए घी डालें|

2. दोनों को अच्छी तरह मिला लें फिर उसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटे को टाइट गूथ लें|

3. आटे को ढककर करीब 25 मिनट के लिए रख दे|

गुजिया के भरावन की तैयारी

 मावे को थोड़ा सा सेक लें

1. अब एक कढ़ाई को गैस पर रखें उसमें मावा डालें और धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट के लिए मावे को सकें|

2. जब मावा घी छोड़ने लगे तब गैस बंद कर दे,अब मावे को एक बर्तन में निकाल ले और ठंडा होने दें|

3. जब मावा ठंडा हो जाए तब उसमें सारे कटे हुए मेवे, इलायची और बुरा को अच्छी तरह से मिक्स कर लें|

4. एक कटोरी में दो चम्मच मैदा डालें और थोड़ा सा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल बनाएं जिससे हम गुजिया के मुंह बंद करने के काम में लेंगे|

5. अब मैदा के आटे में से थोड़ा-थोड़ा आटा ले और उसकी लोई बनाएं|

 भरावन को एक से दो चम्मच भरे

6. लोई बनाने के बाद उन्हें गोल-गोल पूरी की तरह बेल लें फिर उसमें एक से दो चम्मच मावे की भरावन को भरें|

7. फिर पूरी के आधे हिस्से में मैदा की लेई लगाएं चिपकाने के लिए|

गुजिया को चंद्राकार शेप में मोड़े

8. अब पूरी को चंद्राकार शेप में मोड़ दें फिर गुजिया को गुजिया के सांचे में रखकर उसे दबा दें|

9. साइड से निकले हुए फालतू आटे को हटा दें इसी तरह सारी Gujiya बना ले और उन्हें कपड़े से ढकते जाएं |

10. अब Gujiya को तलने के लिए कढ़ाई ले उसमें तेल डालकर गैस पर गरम करें|

11. जब तेल गरम हो जाए तब उसमें एक – एक कर के गुजिया डालें और गैस को धीमा कर दें|

 गुझिया को धीमी आंच में  सेकें

12. धीमी आंच पर सारी गुजिया हल्की गोल्डन होने तक तलें|

13. इन्हें आप डब्बे में भरकर रख सकते हैं 7 से 8 दिन के लिए |

सुझाव

  • गुझिया में भरावन ज्यादा नहीं भरें नहीं तो Gujiya फट जाएगें और सारा तेल खराब हो जाएगा |
  • एक साथ बहुत सारे गुजिया तलने के लिए तेल में ना डालें|
  • अगर Gujiya का सांचा नहीं हो तो हाथ से गुजिया के किनारों को अंदर की तरफ मोड़ दें|
  • Gujiya को आप 8 से 10 दिन के लिए बना कर रख सकते हैं ये खराब नहीं होते हैं|

खोया की गुजिया बनाने की विधि, खस्ता गुजिया बनाने की विधि,gujiya kaise banate hain, gujiya recipe in hindi, mawa gujiya recipe in hindi, gujiya recipe ingredientsमावे की गुजिया बनाने की विधि, खोया की गुजिया बनाने की विधि, गुजिया बनाने की विधि वीडियो,

Leave a Comment