खीरे का रायता | Khire Ka Rayta Recipe

खीरे का रायता गर्मियों में हमारे खाने के स्वाद को दुगना कर देता है। यह स्वाद तो बढ़ाता ही साथ में हमारे लिए सेहतमंद भी होता है, क्योंकि खीरा और दही दोनों की तासीर ठंडी होती है। ये पेट को ठंडा रखती है। हमारे घरों में खीरा प्राय सलाद में ही खाया जाता है, लेकिन अगर आप इसे रायता बनाएंगे तो यह काफी आसानी से बन जाता है। इसे दो तरीके से बनाया जा सकता है- या तो रायते में जीरे और राई का तड़का लगाकर, या फिर बिना तड़के के भी बना सकते हैं।

सामग्री – Ingredients for Kheere Ka Rayta

  खीरे का रायता
  • खीरे — 1 बडा़
  • दही — 200 ग्राम फैंटा हुआ
  • तेल – 1 छोटी चम्मच
  • हरा धनिया – 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • नमक — 1/ 2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • काला नमक 1/4 छोटी चम्मच
  • पोदीना पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • जीरा —1/4 छोटी चम्मच(सिका हुआ)

तड़के के लिए

  • जीरा – 1/4 छोटी चम्मच
  • राई – 1/4 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च 1 बारीक कटी हुई
  • हींग पाउडर – 1 पिंच

खीरे का रायता बनाने की विधि – How to make Kheere Ka Rayta

1.सबसे पहले खीरे को अच्छी तरह धो लें धोने के बाद छील लें।
2. फिर खीरे के दोनों तरफ के साइड आधा इंच काट दें और एक प्लेट में कद्दूकस कर लें।
3. एक बर्तन में दही डालें और दही को अच्छी तरह फैंट ले, फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा डालकर मिला लें।

4. अब उसमें पुदीना पाउडर, पिसा हुआ जीरा, नमक, और काला नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
5. अब एक फ्राई पैन लें उसमें तेल डालें और तेल गर्म होने पर जीरा और राई डालकर चटकाए साथ में हरी मिर्च डालकर गैस बंद कर दें।

6. इस तड़के को दही में डालकर अच्छी तरह मिला लें ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें।
7. आपका खीरे का रायता बनकर तैयार है इसे फ्रिज में ठंडा करने के लिए रख दें।
8. जब भी खाना खाएं तभी ठंडे-ठंडे रायते को सर्व करें।

सुझाव

  • खीरे के रायते को बिना तड़का डाले भी बना सकते हैं।
  • रायते में नमक तब ही डालें जब आप इसे सर्व करें नहीं तो दही खट्टा हो जाता है।
  • खीरे का रायता आप व्रत में भी खा सकते हैं उसके लिए सेंधा नमक डालें और राई का तड़का नहीं दें।

kheera ka raita kaise banate hain, kheera ka raita kaise banate hain bataiye, kheera ka raita kaise banta hai bataiye, kheera ka raita dikhaiye kaise banta hai, kheera ka raita banana sikhaiye, खीरे का रायता कैसे बनाएं=

Leave a Comment