खमन ढोकला | Khaman Dhokla Recipe | Soft Spungy Khaman

खमन ढोकला वैसे तो एक गुजराती व्यंजन है जिसे बेसन से बनाया जाता है।लेकिन आज ये पूरे देश का बहुत ही फेमस स्ट्रीट फूड बन गया है। इसे ज्यादातर लोग पसंद करते हैं, और यह बहुत आसानी से जल्दी बनने वाली रेसिपी है।

आवश्यक सामग्री (Ingredients of Khaman Dhokla)

मिश्रण बनाने के लिये

बेसन – 250 ग्राम
पानी – 350-400 ग्राम
नमक – 1 छोटी चम्मच
चीनी – 2 टेबल स्पून
नीबू का सत ( citric acid) – 1 छोटी चम्मच
बेकिंग सोडा – 1 छोटी चम्मच
तेल – 2 टेबल स्पून

तड़का लगाने के लिये

  • तेल – 2 टेबल स्पून
  • राई – 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च – 2 – 3 ( टुकड़े लम्बाई में काटे हुए )
  • नमक – 1 चुटकी
  • चीनी – 1 छोटी चम्मच
  • पानी – 1/2 कप
  • कड़ी पत्ता – 10 -12 पत्ती
  • हरा धनियां – 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

खमन ढोकला बनाने की विधि – How to prepare Besan Dhokla

1.सबसे पहले किसी बर्तन में बेसन को छान लें।
2. अब एक बड़े बर्तन में पानी लें, पानी में साइट्रिक एसिड, तेल, नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह 2-3 मिनट लगातार चलाते जाए जब तक कि चीनी घुल ना जाए।
3. अब इस पानी में थोड़ा -थोड़ा बेसन डालें और चमचे से लगातार चलाते जाए।


4. एक साथ सारा बेसन नहीं डालें, बेसन को अच्छी तरह मिलाऐ जिससे उसमें गुठलियां ना रहे।
5. फिर इसे ढक्कर 20 मिनट के लिए रख दें।
6. 20 मिनट के बाद जिस बर्तन में आप ढोकला बना रहे हैं उसमें दो गिलास पानी डालकर उबालें और बर्तन में एक स्टैंड रख दें।
7. फिर बेसन के घोल में सोडा डालकर अच्छी तरह 2-3 मिनट के लिए लगातार चलाइये।
8. जब बेसन के मिश्रण में एअर बबल आ जाय तुरन्त किसी किनारे वाली थाली में थोड़ा सा तेल लगाकर थाली को ग्रीस कर लें।
9. और उसमें बेसन का मिश्रण डालें मिश्रण थाली में आधे किनारे तक ही भरे ।
10. थाली को बर्तन के स्टैंड पर रख दें और किसी प्लेट से बर्तन को ढक दें।
11.ढोकले को मीडियम फ्लेम पर लगभग 20 मिनट के लिए पकने दें।

खमन में चाकू या टूथपिक्स गड़ा कर देखें कि खमन पक गया या नहीं


12. 20 मिनट बाद ढोकले का ढक्कन हटा कर ढोकले में कोई चाकू को गड़ा कर देखें अगर आप के ढोकले का मिश्रण चाकू में नहीं चिपक रहा है तो आपका ढोकला पक गया है।


13. अब आप गैस बंद कर दें, ढोकले की प्लेट बाहर निकाल लें और उसे ठंडा होने दें।
14. ठंडा होने पर ढोकले की प्लेट मैं चारों तरफ चाकू चलाएँ।
15. फिर किसी दूसरी प्लेट पर उल्टा करके रखदें, इससे ढोकला बाहर निकल जाएगा।
16. अब ढोकले को चाकू से किसी भी आकार में काट लें।

तड़का लगाएँ

1.तड़के के लिए एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें फिर इसमें राई डालें ।

2. राई के चटकने पर मीठे नीम की पत्ती और हरी मिर्च डालकर हल्का सा फ्राई करें ।

3. फिर इसमें पानी डाल दें साथ में चीनी और नमक भी डाल दें और चीनी घुलने तक उबाल लें।

4. अब इस तड़के को ढोकले के ऊपर चारों तरफ अच्छी तरह डाल दें। ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें आपका ढोकला बनकर तैयार है।

नोट :

  • खमन ढोकला बनाते समय बेसन का घोल ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा नहीं रखें नही तो आपका ढोकला अच्छा नहीं बनेगा।
  • घोल में सोडा डालने के बाद ज्यादा देर तक इसे ना रखें तुरंत पकने के लिए रख दें नहीं तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा।
  • ढोकला बनाते समय गैस का फ्लेम धीमा ना रखें नहीं तो ढोकला अच्छी तरह नहीं फूलेगा।
  • खमन में आप 1/2 छोटी चम्मच हल्दी भी डाल सकते हैं इससे ढोकले का रंग ज्यादा पीला आएगा।

besan ka khaman kaise banaen , बाजार जैसा ढोकला बनाने की विधि, खमन ढोकला बनाने की विधि बताइए, खमन ढोकला बनाने की विधि दिखाइए, how to make khaman dhokla, how to make khaman dhokla in hindi, how to make khaman dhokla at home in hindi, how to make khaman dhokla at home step by step,
how to make besan dhokla at home

Leave a Comment