कैरी की छाछ | कैरी का पन्ना | How to make Kairi Ki Chach | आम का Panna

गर्मियों में कैरी की छाछ लू से बचने का एक अचूक उपाय है| जब भी बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है उस समय अगर आप घर से कैरी की छाछ पी कर निकलते हैं तो आपको लू लगने की आशंका नहीं रहती है| वैसे तो आजकल ज्यादातर बच्चे सॉफ्ट ड्रिंक पीना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन कैरी की छाछ अगर आप एक बार बनाएंगे तो आपको इसका स्वाद बाजार की सॉफ्ट ड्रिंक से कहीं ज्यादा अच्छा लगेगा| साथ ही यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है| इसमें आयरन, सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे खनिज भी मौजूद हैं।

इसे आप आसानी से घर पर ही बना सकते हैं| इसका स्वाद खट्टा मीठा और चटपटा होता है| इसे आप बना कर फ्रिज में कई दिन तक रख भी सकते है| गर्मियों मे बाजार में भरपूर मात्रा में कच्ची कैरी आसानी से मिल जाती है |इसे बनाने के लिए पहले कैरीको उबाला जाता है, फिर इसे अच्छी तरह मिक्सी में ग्राइंड करके इसमें पुदीना, नमक, काली मिर्च और चाट मसाला डालकर बनाया जाता है|

कैरी की छाछ की सामग्री

कैरी की छाछ की सामग्री Ingredients For Kairi Ki Chach

  • कच्ची कैरी – 2
  • पुदीने की पत्ती – 15-20
  • नमक – 1 छोटी चम्मच
  • चाट मसाला – 1 छोटी चम्मच
  • सूखा पुदीना पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • सिका हुआ जीरा पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • बुरा या चीनी – 6 – 7 चम्मच( टेबल स्पून)

How to make Kairi Ki Chach


1.सबसे पहले कैरी को धोकर लें फिर उसके बड़े बड़े टुकड़े काट लें |
2. फिर सभी को कुकर में डालकर 1 गिलास पानी डालें कुकर को बंद करके गैस पर गरम होने के लिए चढ़ा दें|
3. जब कुकर में 1 सीटी आ जाए तब गैस को धीमा कर दें और 2-3 मिनट के लिए रहने दें फिर गैस बंद कर दें|
4. जब कुकर ठंडा हो जाए तब कैरी की गुठली को अच्छी तरह मसल का हटा दें |
5. कैरी के गूदे और पुदीने की पत्तियों को मिक्सी के जार में डालकर हल्का सा ग्राइंड कर ले|
6. फिर एक बर्तन पर छलनी रखकर उसमें कैरी के गूदे को छान लें |

कैरी की गूदे को छान लें

7. छने हुए गूदे(Pulp) में कम से कम 4-5 गिलास पानी डालें और उसे पतला कर ले|
8. फिर बुरा और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें|

9. अब एक ग्लास ले उसमें 1 – 2 बर्फ के टुकडे डालें और ऊपर से कैरी की छाछ डालें आपकी ठंडी-ठंडी कैरी की छाछ बनकर तैयार है |
10. इसे आप फ्रिज में भी कई दिन तक बना कर रख सकते हैं|


सुझाव

  • आप नमक और चीनी अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं |
  • अगर पुदीने की पत्तियां ना हो तो सिर्फ पुदीना पाउडर भी डाल सकते हैं|
  • अगर कोई लू ( गर्मी लगना ) का रोगी हो तो उसे तुरंत कैरी की छाछ पिला देनी चाहिए|
  • अगर आपको डायबिटीज है तो इसमें शुगर ना डालें|

keri ka panna kaise banate hain. kacche aam ka panna kaise banta hai, aam ka panna kis rogi ko diya jata hai, आम पना औषधि के रूप में कब उपयोगी होता है, आम का पना किस रोगी को दिया जाता है, पना बनाने के लिए मुख्य सामग्री क्या होगी, आम का पना बनाने की विधि, आम पन्ना के फायदे, पन्ना बनाने की विधि, आम का पना बनाने की विधि

Leave a Comment