काबुली चने (Kabuli chana recipe in Hindi)

काबुली चने की कुछ लोग छोले भी कहते है, यह भारत में बहुत ज्यादा लोकप्रिय है |छोले में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है |भारत में बाजारों में ठेले पर छोले भटूरे विशेष रूप से बहुत ज्यादा देखे जा सकते हैं |यह ठेले पर ही नहीं बल्कि रेस्टोरेंट्स में भी बहुत ज्यादा मशहूर है, यह सभी फास्ट फूड में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है | वैसे तो छोल भटूरे के साथ ही नहीं बल्कि चावल या पूरी के साथ भी बहुत ज्यादा पसंद किए जाते हैं |


छोले(काबुली चने) बनाने का सबका अपना अपना अलग तरीका होता है, कुछ लोग इसे सूखा बनाते हैं पिंडी छोले की तरह और कुछ लोग इसे थोड़ा रसेदार लिपटवा बनाते हैं | कुछ लोग इसमें चाय पत्ती डालते हैं जिससे कि इसका रंग थोड़ा काला हो जाए, और कुछ लोग इसे पीला ही रखना पसंद करते हैं | हर तरह से ये खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है | विशेष रूप से पंजाब में छोला ज्यादा बनाया जाता है |

काबुली चने बनाने की सामग्री

  • छोले – डेढ कटोरी
  • चाय का बैग – 1
  • खाने का सोडा – चुटकी
  • तेजपत्ता – 1
  • बड़ी इलायची – 2
  • प्याज – 1 बड़ा
  • टमाटर – 2
  • लहसुन की कली – 4-5
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
  • हरी मिर्च – 1
  • काली मिर्च – 7-8
  • लॉन्ग – 2-3
  • धनिया पाउडर – 2 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – 1/4 छोटा चम्मच
  • छोला मसाला – 1 चम्मच
  • अमचूर पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • तेल – 4 बड़े चम्मच
  • कटा हरा धनिया – 2 बड़ा चम्मच
  • नमक – 2 छोटे चम्मच

काबुली चने बनाने की विधि

1.सबसे पहले काबुली चने को अच्छी तरह धो लें और फिर रात भर के लिए पानी में भिगो दें पानी में एक चुटकी खाने का सोडा डाल दें |

2. फिर भीगे हुए काबुली चने कुकर में डाल दें और चार कटोरी पानी, आधा चम्मच नमक डालकर गैस पर उबलने के लिए चढ़ा दें |

3. अगर आप चने का रंग काला करना चाहते हैं तो एक पोटली में चाय की पत्ती बांधकर कुकर में डाल दें |

4. जब कुकर में सीटी आ जाए तब गैस को धीमी कर दें और करीब 10 से 15 मिनट के लिए धीमी आंच पर रहने दे |

5. 10 से 15 मिनट में आपके छोले गल जाएंगे तब आप गैस बंद कर दें |

काबुली चने कैसे छोंकें

6. इसके बाद प्याज, अदरक,हरी मिर्च,और टमाटर को छीलकर मोटा मोटा काट लें|

7. फिर गैस पर एक कढ़ाई रखें उसमें दो चम्मच तेल डालें तेल गर्म होने पर उसमें जीरा डालें |

8. जीरा चटकने के बाद तेजपत्ता लॉन्ग और काली मिर्च डाल दें उनको जरा सब भून लें |

9. फिर प्याज,हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूनें |

10. जब प्याज थोड़ा मुलायम हो जाए तब आप टमाटर को डालकर भी थोड़ा सा मुलायम होने तक भून लें |

11. उन सभी को फ्राई होने में करीब 8 से 10 मिनट लग जाएंगे फिर आप गैस बंद कर दें |

12. इन सभी मसालों को धीमी आंच पर ही पकाएं अब इस मसाले को ठंडा होने दें |

 काबुली चने के लिए तैयार मसाला

13. जब मसाला ठंडा हो जाए तब आप इसे मिक्सी में बारीक पीस लें |

 मसाले को कड़ाई में भुने

14. अब उसी कढ़ाई में वापस दो चम्मच तेल डालें और मसाले को डालकर धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट के लिए भूने |

15. अब आप इसमें सूखा धनिया, हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर मसाले को चलाएं फिर उसमे सारा छोला डाल दें |

16. छोले का बचा हुआ पानी थोड़ा-थोड़ा आवश्यकता अनुसार ही डालें |

17. अगर आपको छोला बहुत ज्यादा गाढ़ा रखना है छोले का बचा हुआ पानी कम मिलाएं |

18. और अगर थोड़ा रस्से वाला बनाना है तो छोले का पानी ज्यादा ऐड कर ले | इसे करीब चार से पांच को उबलने दें |

19. अंत में इसमें आमचूर पाउडर और गरम मसाला डालें अमचूर की जगह नींबू भी डाल सकते हैं |

20. छोले को अच्छी तरह चमचे से मिलाकर गैस बंद कर दें, अब इसके ऊपर हरे धनिए से गार्निश करें |

21. आपके एकदम शाही और लजीज तरह के (छोले) काबुली चने बनकर तैयार हैं |

22. आप इसे पूरी, भटूरे या चावल के साथ खा सकते हैं इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता |

तैयार काबुली चने की सब्जी

सुझाव

  • अगर आप बाजार का छोला मसाला इस्तेमाल करना चाहते हैं तो एक चम्मच छोला मसाला डाल सकते हैं |
  • काबुली चने को जल्दी भिगोने के लिए इसे आप गर्म पानी में एक चुटकी सोडा डालकर भिगो सकते हैं |
  • अगर आप प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो आप उसे ना डालें |

Leave a Comment