कच्चे आलू का पराठा I Kacche Aalu Ka Paratha | Stuffed Aloo Paratha

आलू का पराठा जितने भी भरवा पराठे हैं उन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पराठा है। इसकी खास बात यह है की ये नाश्ते में, खाने में सभी में बड़े शौक से खाया जाता है। ये घरों में ही नहीं होटलों में और रेस्टोरेंट में भी आपको आसानी से मिल जाता। लोग इसे अलग-अलग तरीके से खाना पसंद करते हैं, जैसे पंजाब में आलू के पराठे पर मक्खन डालकर खाया जाता है, वहीं कुछ लोग इसे दही से, चटनी से, या चाय के साथ खाना पसंद करते हैं। इसे बनाना बेहद आसान होता है, और साथ ही जब चाहे तब बना सकते हैं। क्योंकि इस में डालने वाली सारी चीजें घर में ज्यादातर हर समय मौजूद होती है।
ज्यादातर लोग आलू का पराठा उबालकर बनाते हैं, लेकिन आज हम इसे कच्चे आलू से बनाएंगे। इसे बनाने में आलू को उबालने का झंझट होता है और तुरंत ही आप जब मन चाहे तब बना सकते हैं।

Ingredient for Stuffed Aloo Paratha
सामग्री

  • कच्चे आलू – 2 कद्दूकस किया हुआ
  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • नमक – 1 छोटा चम्मच (स्वाद अनुसार)
  • घी – 2 बड़ा चम्मच
  • जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
  • हींग – 1 चुटकी
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • आमचूर पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर -1/4 छोटी चम्मच
  • ताजा हरा धनिया – 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ

कच्चे आलू का पराठा बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बर्तन में आटा लें, उसमें 1/2 छोटी चम्मच नमक मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मुलायम आटा गूथ लें।
आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
फिर भरावन के लिए आलू को अच्छी तरह धो लें, धोकर छीलकर कद्दूकस कर लें।
फिर एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा और हींग डालकर चटकाएँ।
जीरा चटकने पर प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
फिर सारे मसाले 1/2 छोटा चम्मच नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं।
अब कद्दूकस किया हुआ आलू डालकर मध्यम आंच पर ढककर पकाएं।


जब आलू मुलायम हो जाए तब धनिया मिलाकर आंच बंद कर दें।

कच्चे आलू के पराठे का मसाला


अब आटे को एक बार फिर से थोड़ा सा गूथ कर चिकना करलें।
फिर आटे में से एक थोड़ी मोटी लोई बनाएं और हाथ से थपथपा कर थोड़ा फैला लें।
फिर उसमें उसमें डेढ़ चम्मच करीब भरावन डालकर कर चारों तरफ से धीरे-धीरे उठाकर बंद कर लें।


अब थोड़ा सा सूखा आटा लोई के दोनों तरफ लगा कर गोल-गोल बेलें।
फिर गैस पर तवे को गर्म करें और धीरे से पराठे को उस पर डाल दें।
फिर दोनों तरफ घी लगाते हुए मध्यम आंच पर लाल – लाल सेकें।

कच्चे आलू का पराठा दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें


आप इस पराठे को धनिए की चटनी और दही के साथ गरमा-गरम सर्व करें, आपका कच्चे आलू का पराठा तैयार है।

सुझाव

  • पराठे को आप घी की जगह तेल से भी सेक सकते हैं।
  • अगर आप प्याज नहीं खाते तो परांठे के भरावन में प्याज ना डालें।

कच्चे आलू का पराठा कैसे बनाएं, कच्चे आलू का पराठा कैसे बनाएं रेसिपी, कच्चे आलू का पराठा कैसे बनाते हैं, कच्चे आलू का पराठा कैसे बनाते हैं दिखाइए, kaccha aalu ka paratha kaise banaen video, kaccha aalu ka paratha kaise banaen, kaccha aalu ka paratha kaise banaen recipe, kaccha aalu ka paratha kaise banaen recipe in hindi

Leave a Comment