इमली की चटनी

इमली की चटनी का भारतीय खाने में उतना ही महत्व है जितना धनिए की चटनी और पुदीने की चटनी का | यह स्वाद में खट्टी मीठी होती है | इसे पकोड़े, समोसे, कचोरी के साथ खाया जाता है, और खास तौर पर दही बड़े का स्वाद बिना इमली की चटनी के बिल्कुल नहीं आता है |चाट खाने का मजा इसी चटनी के साथ ही आता है | चटनी को आप बनाकर 10 से 15 दिन तक फ्रिज में रख सकते हैं यह खराब नहीं होती है |

इमली की चटनी को बनाने का तरीका

चटनी को दो तरीके से बनाया जाता है, गुड डालकर या फिर चीनी डालकर | आप चटनी में खजूर का गुड़ भी डाल सकते हैं |क्योंकि खजूर का गुड़ बहुत ज्यादा सेहत के लिए अच्छा होता है | गुड डालने से चटनी ज्यादा स्वादिष्ट बनती है|

आवश्यक सामग्री

 इमली की चटनी की सामग्री
  • इमली : 150 ग्राम
  • गुड़: 200 ग्राम
  • नमक: 1/2 चम्मच
  • काला नमक: 1/4 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर : 1/2 चम्मच
  • किशमिश  15 से 20

इमली की चटनी बनाने की विधि

1. इमली और गुड को एक गिलास पानी के साथ कुक्कर में डाल कर आंच पर चढ़ाएं |

2. 2 से 3 सीटी आने पर गैस बंद कर दे |

3. जब कुक्कर ढंडा हो जाए तो इमली के गूदे को एक बर्तन में निकाल लें |

4. फिर इमली को हाथों से थोड़ा मसलें और उसके सारे बीज निकाल दें |

5. अब इसे एक बार मिक्सी मे ग्राइंड कर ले फिर इसे छलनी में छान लें | ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा सा पानी डाल कर छाने|

6. इसमे नमक और मिर्च डालकर आप इसे आँच पर रखें |

7. इसे गाढ़ा होने तक उबलने दे | जब गाड़ा होने लगे तो किशमिश भी डाल दें| गाढ़ा होने पर और गैस बंद कर दे|

8. आपकी इमली की चटनी बनकर तैयार है | आप किसी कचोरी समोसे या दही बड़े और गोलगप्पे के साथ परोस सकते हैं|

ध्यान दें

  • आप चटनी में मीठा कम ज्यादा अपने स्वाद के हिसाब से कर सकते हैं
  • चटनी में आप गुड़ की जगह चीनी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं

Leave a Comment