आलू का हलवा– Aloo Ka Halwa Recipe – Potato Halwa

आलू का हलवा ज्यादा तर व्रत में खाया जाता है| परन्तु आप इसे आम दिनों में भी खा सकते हैं| क्योंकि ये काफी स्वादिष्ट होता है |आलू का हलवा बनाने में काफी सरल व जल्दी बनने वाली मठाई है |

आवश्यक सामग्री

  • आलू : चार बड़े
  • घी : 100 ग्राम
  • चीनी : 1 कटोरी
  • दूध : 1 कटोरी
  • इलायची : 5-6
  • बादाम : 5-7

बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक कढ़ाई आँच पर रखें फिर उसमें घी डालें |
  • घी गरम होने पर उसमे सारा आलू डाल दें और गैस को धीमा कर दें |
  • अब आप हलवे धीरे धीरे चलाते रहें नही तो आलू नीचे चिपक जाएगा |
  • 8 से 10 मिनट में आलू सिक जाएगा और उसका रंग थोड़ा सुनहरा हो जायेगा  |
  • अब आप उसमें दूध डालें और अच्छे से चलाते जाएं | जब दूध अच्छी तरह से मिल जाये तब उसमें चीनी डालें और चलाते जाएँ |
  • जैसे ही चीनी मिल जाए और हलवा थोड़ा गाढ़ा हो जाये गैस बंद कर दें |
  • अब आप उसमे पिसी इलायची और कटे हुए बादाम के टुकड़े डालें |
  • आपका आलू का हलवा  15 – 20 मिनट में तैयार है |


नोट : आलू का हलवा बनाते समय उसे लगातार चलाना पड़ता नहीं तो हलवा नीचे तले पर चिपक जाता है |


इडली| सांबर| नारियल की चटनी बनाने की आसान रेसिपी

Rajasthani Dal Baati Churma Recipe|डाल बाटी चूरमा

मिक्स वेज उत्तपम रेसिपी: Vegetable Uthappam Recipe.

रवा मलाई के लड्डू |सूजी मलाई के लड्डू

दूध की मलाई से मक्खन व घी बनाना |How to make Ghee & Butter from milk cream at home

खस्ता समोसा रेसिपी | Samosa Recipe

Leave a Comment