आम का मीठा अचार | Aam Ka Meetha Achar Recipe

आम का मीठा अचार सभी को बहुत पसंद होता है| आज हम बनाएंगे कैरी का चटपटा व मीठा आम का अचार | आम का अचार के लिए रामकेला कैरी सबसे अच्छी होती है आप चाहें तो कोई और भी ले सकते हैं| पर ध्यान रहे आप जो भी आम ले उसमें गुदा (दल ) काफी ज्यादा होना चाहिए तभी आम का मीठा अचार अच्छा बनेगा | अगर कैरी में गुदा कम होगा तो अचार बनाते समय उसका दल बहुत ज्यादा सिकुड़ जाएगा और सख्त हो जाएगा|

For Recipe in English – Aam Ka Meetha Achaar Recipe

क्योंकि आम सिर्फ गर्मियों के महीनों में ही आते हैं इसलिए हम आम के मीठे अचार को साल भर के लिए बना कर रख सकते हैं| इसे बनाने में बहुत कम समय और कम मेहनत लगती है और ज़्यादा मिर्च मसाले भी नहीं लगते हैं | आज मैं आपको आम का मीठा अचार बनाने का आसान तरीका बताऊंगी |
आम के मीठे अचार को पूरी, परांठे, रोटी के साथ-साथ ब्रेड पर जैम की तरह भी खा सकते है | इसका खट्टा मीठा पन बहुत ही ज्यादा जायकेदार होता है |

आम का मीठा अचार की सामग्री:

Aam Ka Meetha Achar Recipe आम का मीठा अचार
Raw Mango | कच्चा आम
  • कच्चा आम (कैरी) – 1 kg
  • चीनी – 1 kg
  • लाल मिर्च पाउडर Red – 1-2tbsp
  • नमक– 1 tbsp
  • लॉन्ग – 6-7
  • इलायची – 7-8
  • रिफाइंड तेल – 2tbsp;
  • सौंफ – 1 tbsp;
  • कलौंजी – 1/2 tsp;

अचार बनाने की विधि :

(Aam ka mitha achar)

1.सबसे पहले सारे आम को धोकर और साफ सूखे कपड़े से पोछ कर सूखा लें |

2. उसके बाद आम को छील लें और छीलने के बाद एक बर्तन में इन्हें टुकड़ों में काट लें (आमों से बीज निकाल लें) |

3. अब एक कढ़ाई या पैन में कच्चे आम के टुकड़े डाल दें और साथ में चीनी भी डाल दें (ध्यान रहे कि लोहे की कढ़ाई का उपयोग न करें ,मोटे तले की कढ़ाई का उपयोग करें) |

4. अब इसे अच्छी तरह से मिलाएं और 1घंटे के लिए ढककर छोड़ दें इससे चीनी अपने आप घुल जाएगी|

6. एक फ्राई पैन में 2 चम्मच रिफाइन तेल डाले उसे गरम होने पर लौंग डाले जब लौंग फूल जाए तो कटी हुई कैरी में मिला दें|

7.अब तेज आँच पर कढ़ाई को रखें और चम्मचे से चलाते जाए|

8. उबाल आने के बाद कढ़ाई में नमक, सौंफ और कलोंजी डालें। अच्छी तरह से सभी सामग्री को मिलाएं। कच्चे आम के टुकड़े इस समय के दौरान नरम होना शुरू हो जाएंगे।

9. अब मध्यम आँच पर मिश्रण को पकाएं जब तक की चाशनी गाढ़ी न हो जाए |

10. जैसे ही अचार की चाशनी गाढ़ी होने लगें तो फिर इसे चैक कर लें |चैक करने के लिए थोड़ी सी चाशनी अपनी उंगली पर चिपकाएं अगर आपको एक तार बनता हुआ दिखे तो समझो आपका आम का अचार तैयार हैं |

11. चाशनी को पूरा नहीं सुखाना है कढ़ाई में कुछ चाशिनी बचनी चाहिए।

12. अब आप गैस बंद कर दे और अंत में उसमे पिसी हुई इलायची मिला दें।

13. ठंडा होने के बाद में इसमें लाल मिर्च डाल कर अच्छी तरह आम के मीठे अचार में मिक्स कर लें|

14. अगर हम अचार ठंडा होने पर लाल मिर्च पाउडर मिलाते हैं तो अचार का रंग बहुत सुंदर आता है |

15. अब इसे किसी सील बंद जार में भरकर रख दें| ये एक से दो साल तक भी खराब नहीं होता हैं।

16. आपका “आम का मीठा अचार” बन कर तैयार है।

Aam Ka Meetha Achar Recipe | आम का मीठा अचार
आम का मीठा अचार

ध्यान रखें

  • अचार की चासनी 1 तार से ज्यादा गाड़ी ना हो नहीं तो आम के टुकड़े कड़े हो जाएंगे
  • अचार को निकालते समय साफ चम्मच का उपयोग करें |अन्न के हाथ ना लगाएं |
  • ढक्कन को सही तरह से बंद करें नहीं तो अचार खराब हो जाएगा |

अचार रेसिपी

चटपटा आम का अचार| Mango pickle north Indian style

आम का मीठा लच्छा अचार| छुंदा

aam ka khatta meetha achar kaise banta hai, aam ka khatta meetha achar kaise banta hai, meetha achar kaise banaen video, achar kaise banaen video bataiye, aam ka khatta meetha achar kaise banaen video bataiye video, aam ka khatta meetha achar kaise dalen, आम का खट्टा मीठा अचार बनाने की विधि, आम का खट्टा मीठा अचार बनाना बताएं, आम का खट्टा मीठा अचार बनाने की रेसिपी

Trending Recipes

शाही पनीर रेसिपी रेस्टोरेंट स्टाइल

बाजार वाली पाव भाजी की आसान विधि

इंसटेंट मावे का मालपुआ

जलेबी रेसिपी | केसर जलेबी रेसिपी

खस्ता समोसा रेसिपी | Samosa Recipe

रवा मलाई के लड्डू |सूजी मलाई के लड्डू

2 thoughts on “आम का मीठा अचार | Aam Ka Meetha Achar Recipe”

Leave a Comment