चटपटा आम का अचार| Aam ka Achar North Indian style

हमारे देश में खाने की थाली में अचार का वशेष महत्व है| आम का अचार या जिसे राजस्थान में कैरी का अचार भी कहते हैं, बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब होता है। ये  गर्मियों के मौसम में ही बनाया जाता है|

क्योंकि साल में एक बार ही आम का मौसम आता है इसीलिए अचार भी एक बार ही बनाकर पूरे साल के लिए रखा जाता है |यह देश के सभी हिस्सों में अलग – अलग तरीकों से बनाया जाता है| इसीलिए ये अलग अलग नामों से भी जाना जाता है, जैसे पंजाबी आम का अचार, कच्चे आम का अचार, आदि|

स्वाद

आम के अचार का स्वाद खट्टा और चटपटा होता है। ये पूरे देश में बनाया जाता है |परंतु हर जगह का स्वाद अलग अलग होता है |और स्वाद के साथ-साथ उसके रंग रूप में भी फर्क होता है |जैसे पंजाबी आम का अचार अलग तरह से बनाते हैं, वैसे ही दक्षिण भारत में इस अचार में लाल मिर्च का रंग देखने में काफी सुंदर होता है|

वहीं राजस्थान के आम के अचार में काफी ज्यादा मात्रा में खड़े मसाले डाले जाते हैं जो की इसके स्वाद को काफी बढ़ा देते हैं | इसीलिए ये सारे अचारों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है |

विशेषता

मैं आपको जो आम का अचार बनाना सीखा रही हूं वह दो साल तक भी खराब नहीं होता है | स्वाद में भी बहुत ज्यादा अच्छा होता है |आप इसे आसानी से बना सकते है।

अचार के लिए कौन सा आम लें

आम के अचार को बनाने के लिए सबसे अच्छा आम रामकेला होता है | रामकेला से बनाया हुआ अचार ज्यादा दिन तक टिकता है और स्वाद में भी ज्यादा अच्छा होता है |इसका छिलका काफी पतला होता है |आप इसके अलावा कोई और भी आम ले सकते हैं|

आवश्यक सामग्री:

  • कच्चा आम – 1 किलो
  • मेथी दाना – 2 बड़ा चम्मच
  • मोटी सोफ _ 2 बड़ा चम्मच
  • सरसों पीली – 2  बड़ा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर –2 बड़ा चम्मच
  • कलोंजी – 1 बड़ा चम्मच
  • नमक – 1-1.5 बड़ा चम्मच (स्वादानुसार)
  • सरसों का तेल – 250 ग्राम 

आम का अचार बनाने की विधि: 

  • सबसे पहले आम को अच्छी तरह से धो लें |फिर आम को टुकड़ों में काट लें और इसमें नमक  को अच्छे से मिलाकर एक बरनी या जार में 2 दिन के लिए बन्द करके रख दें|
  • तीसरे दिन आम के टुकड़ों को जार से निकाले |
  • जार में आम का छोड़ा हुआ पानी बच जाएगा उसे उसी में रहने |आम के टुकड़ों को धूप में किसी कपड़े पर फैला दें। 4 से 5 घँटे की धूप में रहने दें।
  • आम के टुकड़े 4 से 5 घंटे धूप में रहने के बाद थोड़े सिकुड़ जाएंगे|
  • आम को धूप देने के बाद आप ऊपर दी हुई मात्रा में से आधी सौंफ, कलोंजी , मेथी और पीली सरसों को मिक्सी में दरदरा पीस लें। और बाकी बची हुई आधी सौंफ, मेथी, कलोंजी सरसों को साबुत रखें|   
  • आप चाहे तो सारे मसालों को भी दरदरा पीस सकते हैं|
  • सारे मसालों को इसी आम की फाकों में मिला दें। इसमें लाल मिर्च पाउडर ओर हल्दी पाउडर  को भी मिला दें | 
  • और इन सारी सामग्री को आम में अच्छे से मिक्स कर ले |और अब इसमें आम और नमक से निकले हुए पानी को जिसको हमने जार में ही छोड़ दिया था उसे डाल दें और करीब 100 ग्राम तेल भी डालें।
  • अब सभी को अच्छी तरह मिक्स करके बरनी( जार ) मे दबा कर भरें | पर ध्यान रहे बरनी में नमी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए|
  • ऊपर से तेल डालें | तेल आम की फाकों के 1से 2 इंच ऊपर तक रखें |
  • अब  बरनी( जार) के ढक्कन  को बन्द कर  दें।
  • तीन-चार दिन के लिए आप इससे धूप में रख दें|
  • लगभग 10 दिन बाद आम का अचार खाने के लिए तैयार हो जाएगा। 

आम का अचार कैसे सर्व करें-

आम का अचार आप दाल चावल के साथ परांठे और रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं |इसे आप आसानी से सफर में भी अपने साथ ले जा सकते हैं|

आम का अचार बनाते समय ध्यान रखें

  • सरसों का तेल कच्चा या फिर गर्म करके भी डाल सकतें हैं | ये  आपकी इच्छा पर है| ऒर जार में अचार ऊपर तक नहीं भरें नहीं तो तेल बाहर निकल जाएगा |
  • आप जार में गीली चम्मच बिलकुल न डालें नहीं तो अचार ख़राब हो जाएगा।
  • आम के अचार के लिए जो भी आम ले उसका छिलका पतला होना चाहिए तभी अचार ज्यादा अच्छा बनता है|
  • आम के अचार में आम के टुकड़े तेल में अच्छी तरह डूबे होने चाहिए नहीं तो वह खराब हो जाता है|
Key Ingredients: आम, लाल मिर्च पाउडर, मेथी दाना, कलौंजी, हल्दी पाउडर, नमक, सरसों का तेल, सौंफ
आम का अचार
चटपटा आम का अचार

आम का खट्टा अचार कैसे बनाएं, आम का खट्टा अचार कैसे बनाते हैं, आम का खट्टा मीठा अचार कैसे बनाएं, आम का खट्टा अचार बनाने का तरीका, khatta achar recipe in hindi, aam ka khatta achar recipe in hindi, aam ka khatta achar ki recipe, aam ka khatta achar ki vidhi, aam ka khatta achar ki vidhi in hindi, aam ka khatta achar kaise banaen,

आम का मीठा लच्छा अचार| छुंदा

Aam Ka Meetha Achaar Recipe 

खस्ता समोसा रेसिपी | Samosa Recipe

रवा मलाई के लड्डू |सूजी मलाई के लड्डू

दूध की मलाई से मक्खन व घी बनाना |How to make Ghee & Butter from milk cream at home

Leave a Comment