आमरस रेसिपी | Aamras recipe in Hindi

आम गर्मियों के मौसम में ही आते हैं | और ज्यादातर लोगों को फलों में आम सबसे ज्यादा पसंद होता हैं | आम को काटकर तो खाया जाता ही है साथ इससे आमरस भी बनाया जाता है | क्योंकि यह बहुत स्वादिष्ट होता है | इसे बनाने में समय भी नहीं लगता है| इसलिए आप इसे कभी भी बना सकते हैं | घर में अगर मेहमान आ जाए तो आप आम का ठंडा ठंडा शेक बनाकर सर्व कर सकते हैं|

अमरस को खाने का तरीका –

आमरस को आप पूरी पराठे के साथ खा सकते हैं | या आप उसे शेख की तरह भी पी सकते हैं | ठंडा -ठंडा आम का रस पीने का मजा कुछ और ही होता है |

आम का मीठा अचार

चटपटा आम का अचार

आम का मीठा लच्छा अचार| छुंदा

आमरस के फायदे (Aamras ke fayde)

आम का तासीर गर्म होता है | इसलिए कई बार आम खाने से हमारा पेट गर्म हो जाता है या कब्ज हो जाता है | लेकिन आम रस पीने से हमारा पेट ठंडा रहता है | कई बार आम खाने से मुंह पर पिंपल आ जाते हैं | परंतु अमरस पीने से पिंपल्स नहीं आते हैं ,क्योंकि इसमें हम दूध डालते हैं | जिसकी वजह से आमरस का तासीर ठंडा हो जाता है |इससे इम्यूनिटी भी बढ़ती है |

आमरस बनाने की सामग्री –

  • 500 ग्राम – आम
  • 3 टेबलस्पून – चीनी
  • 250 ग्राम – दूध
  • 5-6 – पत्ती केसर की पत्तियां
  • 5 6 – पिसी हुई इलायची

आमरस बनाने की विधि Aamras banane ka tarika

1.आमरस बनाने के लिए आप कोई भी ज्यादा गूदा वाला आम ले सकते हैं | जैसे अलफांजो, केसर , सफेदा, गुलाब खास या लंगड़ा|

2. अमरस बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छी तरह धोकर छील लें|

3. अब सारे आमों को टुकड़ों में काट लें | और गुठली को निकाल दे |

4. मिक्सर में कटे हुए आम के सारे टुकड़े डालें उसमें चीनी और थोड़ा सा दूध डालकर ब्लेंड करें|

5. जब आम अच्छी तरह ब्लेंड हो जाए तब उसमें सारा दूध और इलायची पाउडर डालकर वापस अच्छी तरह ब्लेंड करें|

6.अब आप इस रस को छलनी में छान लें जिससे उसमें कोई रेशे ना बचें |

7. अगर आप चाहें तो इस रस में केसर की 6-7 पत्तियां भी डाल सकते हैं |इससे आमरस में एक अच्छा फ्लेवर आ जाएगा|

8. अब आप इस आम रस को फ्रिज में थोड़ी देर के लिए रख दें|

आप ठंडा ठंडा अमरस खाने के साथ परोसे या आप इसे शेक की तरह भी सर्व कर सकते हैं |

9. आपका स्वादिष्ट आमरस बनकर तैयार है|

ध्यान रखें –

  • आमरस बनाते समय ठंडा दूध डालना चाहिए नहीं तो अमरस फट जाता है|
  • अगर आप खट्टा मीठा अमरस पसंद करते हैं तो गुलाब खास या लंगड़ा आम प्रयोग में लें|
  • अगर आप डायबिटीज पेशेंट है तो आमरस में चीनी का प्रयोग ना करें |

Key Ingredients

आम, चीनी, दूध ,हरी इलायची पाउडर , केसर

Recipes you may like-

शाही पनीर रेसिपी रेस्टोरेंट स्टाइल

बाजार वाली पाव भाजी की आसान विधि

ऐसे बनते हैं चटपटे शेखावाटी दही बड़ा| दही वड़ा

Leave a Comment