आटे के शक्करपारे | Aate ke Shakkar Paare | आटे के मीठे पेठे

शक्करपारे भारत के किसी भी छोटे बड़े त्यौहार में जरूर बनाया जाते है | यह सिर्फ त्यौहार पर ही नहीं घर में नाश्ते के रूप में भी बनाया जाता है, क्योंकि बिस्कुट की जगह लोग इसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं | यह खाने में कुरकुरा और मीठा होता है, और आसानी से बनाया जा सकता है | ज्यादातर लोग इसे मैदा से बनाते हैं लेकिन मैदे से ज्यादा आटे के शक्करपारे खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है,क्योंकि आटा मोटा पिसा हुआ होता है और इसमें चोकर होता है।

आटे के शक्करपारे के फायदे

आटे में काफी मात्रा में फाइबर होता है ,यह डाइजेशन के लिए अच्छा होता है |जबकि मैदा बहुत महीन पिसी हुई और चिकनी होती है,जो हमारी आंतों मैं जाकर चिपक जाती है और हमारी पाचन क्रिया को खराब करती है |इसीलिए आज मैं आपको मैदा की जगह आटे के शक्करपारे बनाना बता रही हूं|

शक्करपारे की सामग्री

  • गेहूं का आटा – 200 ग्राम
  • घी – 50 ग्राम
  • चीनी – एक कटोरी
  • पानी – एक कटोरी
  • रिफाइन तेल तलने के लिए
  • इलायची पिसी हुई – 6-7

आटे के शक्करपारे बनाने की विधि

1. सबसे पहले एक बर्तन में आटा लें फिर उसमें घी डालें|

2. घी को अच्छी तरह से आटे में मिला लें | अगर आप घी नहीं डालना चाहें तो रिफाइन तेल भी डाल सकतें हैं |

3. अब आप थोड़ा थोड़ा पानी लेकर काफी सख्त (कड़ा ) आटा गूथ ले पूरी के आटे की तरह |

4. अब आप आटे को ढक कर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें |थोड़ी देर बाद आटे में थोड़ा मल्हार दें ( गूथें )|

5. आप आटे को दो हिस्सों में बांट कर मोटी लोई बनाएं फिर उसे आधा सेंटीमीटर मोटाई में गोल बेल लें |

  आटे की मोटी रोटी को छोटे-छोटे चकोर टुकड़ों में काटें

6. फिर चाकू की मदद से बेली हुई रोटी को एक-एक इंच के चौकोर टुकड़ों में काट लें |

7. अब एक कढ़ाई को गैस पर रखें और आँच जलाए | कड़ाई में तेल डाल कर उसे गर्म करें|

आटे के शक्करपारे को गरम तेल में तले

8. तेल गर्म होने पर आटे के कटे हुए टुकड़े थोड़े थोड़े डालें और आँच को धीमी कर दें |

9. धीरे धीरे शक्करपारे को सिकने दें | थोड़ी थोड़ी देर में इन्हें पलटते रहें |

10. बीच बीच में आँच को थोड़ा ज्यादा भी कर सकते हैं| पर ज्यादा समय आँच धीमी ही रखें |

सारे आटे के शक्करपारे तलकर कर एक बर्तन में निकाल ले

11. जैसे ही शक्करपारे थोड़े सुनहरे रंग के हो तो उन्हें कड़ाई से बाहर किसी प्लेट में निकाल लें |

12. इसी तरह सारे शक्करपारे तल लें |

चाशनी तैयार करें

1.एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर गैस पर गरम करने के लिए चढ़ाएं |

 चाशनी तैयार करें

2. चाशनी में उबाल आने पर गैस को मध्यम आंच पर कर दें और पीसी हुई इलायची भी डाल दें|

3. 7 से 8 मिनट बाद आप चासनी को एक चम्मच में ले और अपने अंगूठे और उंगली के बीच उसे चिपका कर देखें अगर उनके बीच एक तार बन रहा हो तो चाशनी तैयार है |

4. आप गैस बंद कर दें अब इस चाशनी में सारे शक्करपारे डालकर अच्छी तरह धीरे-धीरे मिलाते जाए |

5. करीब 5 से 7 मिनट तक इन्हें मिलाएं चीनी शक्कर पारो पर अच्छी तरह चड़ जाएगी |

6. आप के शक्करपारे बनकर तैयार है,आप इन्हें किसी बर्तन में सील बंद करके रख दे |

सुझाव

  • शक्करपारे के आटे में मोइन के लिए आप देसी घी की जगह तेल भी डाल सकते हैं | परंतु घी से मठरी ज्यादा खस्ता बनती है,और उसमें लंबे समय तक रखने के बाद तेल की गंध नहीं आती है |
  • आप शक्करपारे को एक महीने के लिए बना कर रख सकते है |

Leave a Comment