आटे की मठरी | Aate Ki Mathri Recipe

सुबह के नाश्ते में चाय के साथ मठरी खाने का मजा ही कुछ और है | ज्यादातर सभी घरों में मठरी बनाई जाती है विशेषकर त्योहारों पर | वैसे तो आजकल नाश्ते में चाय के साथ बिस्किट खाने का ज्यादा प्रचलन है | परंतु गरमा गरम मठरी के आगे बिस्किट का स्वाद फीका लगता है | ज्यादातर लोग मठरी मैदे से बनाते हैं ,मैदे में सूजी या बेसन मिलाकर |परंतु मैदे से ज्यादा आटे की मठरी ज्यादा स्वादिष्ट और स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है | क्योंकि आटा मोटा पिसा हुआ होता है और इसमें चोकर होता है |

आटे में काफी मात्रा में फाइबर होता है ,यह डाइजेशन के लिए अच्छा होता है |जबकि मैदा बहुत महीन पिसी हुई और चिकनी होती है |जो हमारी आंतों मैं जाकर चिपक जाती है और हमारे पाचन क्रिया को खराब करती है |इसीलिए आज मैं आपको मैदा की जगह आटे की मठरी बनाना बता रही हूं |

आटे की मठरी बनाने की आवश्यक सामग्री

  • गेहूं का आटा – 1किलोग्राम
  • घी – 200 ग्राम- 250 ग्राम
  • अजवाइन – 1 चम्मच
  • नमक – डेढ़ चम्मच
  • रिफाइन तेल तलने के लिए

आटे की मठरी बनाने की विधि

1. सबसे पहले एक बर्तन में आटा लें फिर उसमें घी डालें| ज्यादा खस्ता बनानी है तो 250 ग्राम घी डालें|

2. घी को अच्छी तरह से आटे में मिला लें| अगर आप घी नहीं डालना चाहें तो रिफाइन तेल भी डाल सकतें हैं |

आटे की मठरी में नमक अजवाइन के अलावा आप कसूरी मेथी भी डाल सकते हैं |

3. इसके बाद नमक, व अजवाइन भी मिला लें|

  आटे की मठरी बनाने के लिए सख्त आटा गूथे

4. अब आप थोड़ा थोड़ा पानी लेकर काफी सख्त (कड़ा ) आटा गूथ ले |

5. अब आप आटे को ढक कर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें |

6. थोड़ी देर बाद आटे में थोड़ा मल्हार दें ( गूथें )|

7. अब इसकी छोटी-छोटी लोई बनाले ओर फिर उन्हें बेल लें |

आटे की मठरी को कांटे से गोद लें

8. ज़्यादा पतली मठरी नहीं बेलें थोड़ी मोटी व छोटी ही बनाये|

9. फिर एक काँटा ( fork ) लें उससे सारी मठरी को थोड़ा थोड़ा गोद दें | दोनोँ तरफ से गोदना है|

10. अब एक कढ़ाई को गैस पर रखें और आँच जलाए | कड़ाई में तेल डाल कर उसे गर्म करें|

इन्हें धीमी आंच पर सेके

11. गर्म होने पर उसमे मठरी डालें और आँच को धीमी कर दें |

12. धीरे धीरे मठरी को सिकने दें | थोड़ी थोड़ी देर में मठरियों को पलटते रहें |

13. बीच बीच में आँच को थोड़ा ज्यादा भी कर सकते हैं| पर ज्यादा समय आँच धीमी ही रखें |

हल्का सुनहरा रंग होने पर मठरी को निकाल ले

14. जैसे ही मठरी थोड़ी सुनहरे रंग की हो तो उन्हें कड़ाई से बाहर किसी प्लेट में निकाल लें |

15. इसी तरह सारी मठरी सेक लें |

16. अब आप किससे किसी डब्बे में या जार में भरकर रख लें|

ध्यान रखें

  • मठरी के आटे में मोइन के लिए आप देसी घी की जगह तेल भी डाल सकते हैं | परंतु घी से मठरी ज्यादा खस्ता बनती है,और उसमें लंबे समय तक रखने के बाद तेल की गंध नहीं आती है |
  • मटरी को ज्यादा सॉफ्ट बनाना चाहते हैं तो आप उसमें एक चौथाई चम्मच खाने का सोडा डाल सकते हैं |
  • आप मठरी को एक महीने के लिए बना कर रख सकते हैं |
  • मठरी के आटे में आप एक चम्मच पिसी हुई कसूरी मेथी डाल सकते हैं | इससे स्वाद बढ़ और जाएगा |
गरमा गरम आटे की मठरी अचार और चाय के साथ

aate ki mathri kaise banaen, aate ki mathri kaise banate hain, aate ki meethi mathri kaise banate hain, aate ki meethi mathri kaise banate hain video mein, aate ki meethi mathri kaise banate hain video dikhaiye, गेहूं के आटे की मठरी बनाने की विधि, गेहूं के आटे की मठरी बनाने की रेसिपी, आटे की मठरी बनाने की रेसिपी बताइए, होली स्पेशल 2022

Leave a Comment