Homemade Orange Honey wax | फ्रूट वैक्स | बिना नींबू के कैसे बनाएं वैक्स

आमतौर पर हमारे यहां फ्रूट वैक्स का बहुत ज्यादा प्रचलन नहीं है | ज्यादातर लोग नींबू चीनी वैक्स का उपयोग करते हैं या फिर साइट्रिक एसिड और विनेगर( vinegar )से बनाई गई वैक्स का उपयोग ज्यादा किया जाता है| लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें नींबू से एलर्जी होती है या कुछ लोग फ्रूट से बने प्रोडक्ट ही ज्यादा इस्तेमाल करना पसंद करते हैं |ऐसे लोगों के लिए मौसमी ,संतरा या किनू से बनाई गई वैक्स बहुत अच्छी रहती है|

फ्रूट वैक्स में हनी डालने से यह हमारी स्किन को बहुत चमकदार और हाइड्रेट रखती है |इसके लिए हम मौसमी संतरा या कीनू कोई भी चीज इस्तेमाल में ले सकते हैं, क्योंकि तीनों ही चीजों में सिट्रिक होता है| इसके साथ हम हनी और चीनी दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं| आज हम कीनू के जूस के साथ हनी और चीनी मिलाकर वैक्स बना रहे है|

फ्रूट वैक्स की सामग्री ingredients for orange Honey wax

  • मौसमी(किनू) का जूस – 1कप
  • चीनी – 1 कप
  • शहद (Honey) – 2( tablespoon) चम्मच
  • साइट्रिक एसिड -1/2 छोटी चम्मच
फ्रूट वैक्स बनाने की सामग्री

How to make Orange Honey wax | फ्रूट वैक्स बनाने की विधि

1.सबसे पहले मौसमी(orange),कीनू या संतरा किसी का भी एक कप जूस ले लें|

2. जूस को किसी छलनी से छान लें फिर एक पैन या कढ़ाई में डालें साथ में साइट्रिक एसिड, शहद और चीनी भी डाल दें |

3. फिर गैस पर गरम करने के लिए रखें इसको लगातार चलाते जाए |

4. जब उबाल आ जाए तो आचँ को मध्यम करदे और वैक्स को गाढ़ा होने दें|

5. लगभग 5 से 6 मिनट बाद आप एक कटोरी में 2-3 बूंदें wax की डालें |

6. फिर अंगूठे और उंगली के बीच चिपका कर देखें दोनों के बीच एक से दो तार बन रहे हैं |

7. अगर तार नहीं बना हैं तो फिर इसे और उबलने दें तीन -चार मिनट बाद फिर तार चैक करें|

8. अगर तार बन गया है तो गैस बंद कर दे| वैक्स बनने में ज्यादा से ज्यादा 10 मिनट लगेंगे|

9. Wax के थोड़ा ठंडा होने पर किसी डब्बे में बंद करके रख दें|

10.जब भी आप इसका उपयोग करें तो इसे थोड़ा सा गर्म (गुनगुना) कर ले |

11. इसे वैक्स हीटर में या फिर किसी बड़े बर्तन में पानी उबालकर उसकी बीच में वैक्स के डब्बे को रख दें, ये अपने आप गर्म (गुनगुना )हो जाएगी |

12. हल्की गर्म वैक्स आराम से आप स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं|

सुझाव

  • Fruit wax को आप शरीर के किसी भी हिस्से की त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं|
  • वैक्स में हनी आप अपनी इच्छा अनुसार डालें इसे डालना जरूरी नहीं है |
  • फ्रूट वैक्स के लिए आप संतरा, मौसमी ,किनू कोई भी फल ले सकते हैं |
  • वैक्स करते समय ध्यान रहे वैक्स ज्यादा गर्म ना हो नहीं तो आपकी त्वचा जल सकती है |
  • इसे वैक्स को आप 1 साल तक बना कर रख सकते हैं|

घर पर वैक्सिंग करने का सही तरीका

1.सबसे पहले body के जिस हिस्से की वैक्सिंग करनी है, उसे अच्छी तरह धोकर साफ करके सुखा लें।
2. इसके बाद जो भी वैक्स उपयोग में ले रहे हैं उसे हल्का सा वैक्स हीटर में गुनगुना कर लें।
3. फिर शरीर के हिस्से पर आप वैक्स कर रहे हैं उसे पर हल्का सा टेलकम पाउडर लगा लें इससे वैक्सिंग करने में आसानी होगी और दर्द भी काम होगा।
4. अब जिस तरफ हेयर ग्रोथ हो उसे दिशा में एक स्पैटुला की मदद से उस हिस्से पर वैक्स की एक पतली-सी परत लगाएं।
5. इसके बाद वैक्स वाली जगह पर कॉटन की पट्टी या बाजार की वैक्सिंग स्ट्रिप को दबाते हुए चिपकाएं उस एरिया पर रगड़ें, ताकि वह त्वचा पर अच्छी तरह से चिपक जाए।
6. अब इस वैक्सिंग स्ट्रिप का एक कोना पकड़ कर उसे एक ही झटके में खिंचें।
7. स्ट्रिप खिंचते समय उसकी दिशा बाल के बढ़ने के ठीक विपरीत(उलटी) दिशा में होनी चाहिए।

8. दर्द से राहत पाने के लिए अपनी हथेली को तुरंत वैक्स की गयी त्वचा पर दबाएं।
9. वैक्सिंग पूरी करने के बाद वैक्स किए हुए हिस्से को ठंडे पानी से धो लें।
10. इसके बाद वहां पर मॉइस्चराइजर लगा लें। एलोवेरा जेल का उपयोग भी कर सकते हैं।
11. वैक्सिंग के दौरान ध्यान रखें कि वैक्स ज्यादा गर्म ना हो नहीं तो स्किन जल सकती है।

how to make wax at home for , how to make honey wax without lemon , how to make homemade wax with honey , how to make wax with honey without lemon , how to make sugar wax with orange juice , how to make wax with honey without lemon , how to make sugar wax with orange juice , how to make homemade wax with honey , घर पर वैक्स कैसे बनाएं , कटोरी वैक्स बनाने की विधि , चेहरे पर कौन सी वैक्स करनी चाहिए , कटोरी वैक्स बनाने की विधि ,

Leave a Comment