दाल बाटी चूरमा| Rajasthani Dal Baati Churma Recipe

दाल बाटी चूरमा

For recipe in English click here – Rajasthani Dal Baati Choorma Recipe

राजस्थान के शाही भोजन में से एक है दाल बाटी चूरमा | ये बड़े व अच्छे आयोजन में बनाई जाती है|इसमें देशी घी व मेवे की मात्रा भरपूर डाली जाती है| ये दो तरह से बनाई जाती है एक सादी बाटी दूसरी मसाला बाटी| ये दाल के साथ खाई जाती हैं| इसके साथ चूरमा वशेष रूप से बनता है|

8 से 10 लोगो के लिए बाटी

सादी बाटी आवश्यक सामग्री 

  • मोटा आटा- 1किलो ग्राम
  • नमक- 1चम्मच
  • देशी घी- 300 ग्राम
  • सूजी- 250 ग्राम (आवश्यकता होने पर )

सादी बाटी बनाने की विधि –

  • सबसे पहले आप एक बर्तन में मोटा आटा डालें मोटा आटा न हो तो उसमें तीन हिस्सा आटा ओर एक हिस्सा सूजी डालें|
  • अब इसमें 200 ग्राम घी और एक चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह से मिलालें|
  • फिर इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर कड़ा आटा गूंथ लें| आटा पतला नही गूँथे नही तो बाटी ख़स्ता नही बनेगी| अब इस आटे को 15 मिनट के लिए छोड़ दें|
  • अब इस के 2 – 3 रोटी के बराबर के आटे के गोले बनाये सारे आटे के गोले बनाने हैं |इन गोलों को हल्का सा दबा दें|
  • अब गैस जला कर उस पर ऑवन रखें|ऑवन गर्म होने पर उसमे सारी बाटी उसमे रख दें| और ढक्न ढक दें| आँच को मध्यम पर रखे|
  • 5 मिनट बाद ढक्कन हटा कर बाटियों को पलटें| फिर से आप ढक्कन ढक दें| ऐसा बार बार करें|
  • जब थोड़ी लाल लगे या हल्की फटने लगे तो मतलब बाटी सिक गई है|
  • इसमें 25 से 30 मिनट का समय लगता है| अब आप बाटी ऑवन से बाहर निकल ले |
  • फिर एक बर्तन में करीब 200 ग्राम देशी घी लें उसे गर्म करें फिर आँच बंद कर दें |अब एक एक करके सारी बाटी को घी में अच्छे से भिगो लें|
  • फिर घी से बाहर निकल लें|
  • आप की बाटी तैयार है|

इडली| सांबर| नारियल की चटनी बनाने की आसान रेसिपी

कांजी बड़ा| Kanji Vada| Rajasthani Kanji Wada recipe

मिक्स वेज उत्तपम रेसिपी: Vegetable Uthappam Recipe.

चूरमा की आवश्यक सामग्री

  • मोटा आटा- 1 किलो ग्राम
  • देशी घी – 500 ग्राम
  • बादाम ( भीगे हुए) – 15-20
  • इलायची – 8- 10
  • बूरा- 1 किलो ग्राम

चूरमा बनाने की विधि

  • चुरमें का आटा भी मोटा होना चाहिए नही हो तो तीन हिस्सा आटा और एक हिस्सा सूजी लेलें|
  • अब एक बर्तन में आटा ले उसमे 200 ग्राम घी डालकर मिला लें फिर धीरे धीरे पानी डालकर कड़ा आटा गुथलें|
  • 15-20 के लिए उसे ढक कर छोड़ दें|
  • फिर करीब तीन रोटी के आटे के बराबर का आटा ले कर गोले बनाएँ |
  • सारे गोले बना ले इन्हें हल्का सा दबा लें |
  • अब गैस पर ऑवन रख कर गर्म करें फिर सारी बाटी उसमे रखें|
  • आँच को मध्यम पर रखे|
  • अब ऑवन को ढक दें| पाँच  मिनट बाद बाटी को पलटें फिर ऑवन ढक दें|
  • ऐसा बार बार करें जब तक बाटी थोडी थोडी लाल ना हो जाए या थोडी थोडी फटने ना लगे|
  • बाटी सिकने में 25 -30 मिनट लग जाते हैं|
  • अब बाती ऑवन से बाहर निकल कर उसके टुकड़े कर ले फिर ठंडी हो जाने पर उसे मिक्सी में दरदरा पीस लें|
  • ज़्यादा बारीक़ ना पीसें | अब इसमें बुरा व घी अच्छी तरह से मिला लें|
  • घी आप अपनी इच्छा से कम ज्यादा मिला सकते हैं|
  • अब आप भीगे बादाम को काटकर औऱ इलायची को पीसकर चुरमें में मिला लें|
  • आपका चूरमा तैयार है|

रवा मलाई के लड्डू |सूजी मलाई के लड्डू

दूध की मलाई से मक्खन व घी बनाना |How to make Ghee & Butter from milk cream at home

खस्ता समोसा रेसिपी | Samosa Recipe

दाल की आवश्यक सामग्री

  • मूंग दाल- दो कटोरी
  • चना दाल- आधी कटोरी
  • ज़ीरा- 1/2 चम्मच
  • हींग- एक चुटकी
  • प्याज़- 1
  • हरी मिर्च – 1से 2
  • अदरक- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च-एक चम्मच
  • गरम मसाला- 1/4 चम्मच
  • हरा धनिया

दाल बनाने की विधि –

  • सबसे पहले मूंग व चना दाल को एक साथ धो कर कुकर में डाले|
  • अब इसमें एक चम्मच नमक ,आधी चम्मच हल्दी व 5 कटोरी पानी डालकर कुकर बंद कर दें और आँच पर रखें|
  • 3 सिटी आने पर गैस बंद कर दें|
  • जब कूकर की भाप निकल जाए तो उसे खोल लें|
  • अब आप दाल में छोंक डालने के लिए एक पैन आँच पर रखें उसमे घी डालकर गरम करें |
  • आँच मध्यम रखें और अब उसमे ज़ीरा ओर हींग डालें|
  • ज़ीरा जैसे ही तड़के उसमें छोटी कटी हुई प्याज,हरी मिर्च व अदरक डालें ओर धीरे धीरे उसे चलाएँ”|
  • जब प्याज़ सुनहरी रंग की हो जाए तब उसमें लाल मिर्च डालें फिर उसमे दाल डाल कर चलाएँ|
  • दाल गाढ़ी लगे तो थोड़ा सा पानी डालें|
  • जब उबाल अच्छी तरह आ जाए तो उसमें गर्म मसाला ड़ालें ओर गैस बंद कर दें| 
  • अब हरा धनिया काटकर डालें|
  • आपकी दाल तैयार है|

Turn grey hair black at home | HENNA | MEHENDI to get darker hair color
How To Make Ubtan At Home For Fairness and Glow in hindi | उबटन
Best Aloe Vera Face Packs For Different Skin Types|Aloe Vera for fair, radiant skin

Homemade Hair Removing Wax | नींबू और चीनी से घर की बनी वेक्स

दाल बाटी चूरमा
दाल बाटी चूरमा
दाल बाटी चूरमा

Leave a Comment