राजमा | राजमा रेसिपी | Rajma recipe in Hindi

राजमा वैसे तो पंजाब और उत्तर भारत का मुख्य व्यंजन है,लेकिन यह पूरे भारत में ही काफी लोकप्रिय है| और इसे बहुत शौक खाया जाता है,क्योंकि स्वाद में यह काफी लाजवाब होता है |इसे बनाने का सबका अपना अपना तरीका होता है लेकिन पंजाब में यह है काफी मसालेदार और प्याज लहसुन की ग्रेवी के साथ बनाया जाता है| इसकी वजह से इसका स्वाद बेहद लजीज हो जाता है| ज्यादातर बच्चे हरी सब्जियां खाने में ना नुकुर करते हैं लेकिन राजमा सभी बच्चों को बेहद पसंद होता है |

राजमा भी कई तरह का आता है छोटा या बड़ा इनके रंग में भी फर्क होता है पर स्वाद में सभी लगभग एक से होते हैं | वैसे तो राजमा का चावल के साथ बहुत ज्यादा तालमेल होता है, लेकिन यह नान,तंदूरी रोटी और पराठे के साथ भी बहुत लजीज लगता है| कुछ लोग इसे काली उड़द दाल के साथ भी मिलाकर हैं जिसे हम राजमा दाल कहते हैं या दाल मखानी कहते हैं |लेकिन आज हम राजमा की बनाने जा रहे हैं इसकी रेसिपी बहुत ही आसान है|

सामग्री

 राजमा बनाने की सामग्री राजमा बनाने की सामग्री
  • 150 – gm राजमा
  • 1/2  छोटी चम्मच – खाने का सोडा
  • 1 – बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 2 – बड़े टमाटर
  • 2 –  हरी मिर्च
  • 1 चम्मच – अदरक और लहसुन का पेस्ट
  • 2 बड़े चम्मच – तेल
  • 1 चुटकी – हींग
  • 1/2चम्मच – जीरा
  • 1 छोटी चम्मच – हल्दी पाउडर
  • 2 चम्मच – धनिया पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच – मिर्च पाउडर
  • 1/4  छोटी चम्मच – गरम मसाला
  • 1 चम्मच – कसूरी मेथी
  • थोड़ा सा हरा धनिया कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि – How to make Rajma

1.सबसे पहले एक बर्तन में राजमा ले और 5- 6 घंटे के लिए भिगने के लिए रख दें |

2. भीगने के बाद आप राजमा को दो तीन बार साफ पानी में धो लें|

3. फिर एक कुकर ले उसमे भीगा हुआ राजमा डालें और दो ग्लास पानी डालें एक छोटी चम्मच नमक और खाने का सोडा डालकर गैस पर रख दें।

4. कुकर में एक सीटी आने के बाद आंच को धीमा कर दें और करीब 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर उसे पकने दें|

5. कुकर के ठंडे होने के बाद कुक्कर को खोल कर देखें कि राजमा पक गया है या नहीं|

6. फिर एक कढ़ाई ले उसमे तेल डालकर गर्म करें फिर उसमें जीरा और हींग डालें |

7. जब जीरा चटकने लगे तब उसमें प्याज डालें और धीरे धीरे चलाएं |

8. जब प्याज का रंग सुनहरा होने लगे तब उसमें लहसुन अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर चलाएं|

  राजमा बनाने के लिए तैयार किया हुआ मसाला

9. 1 मिनट भूनने के बाद उसमें टमाटर डालें, टमाटर को अच्छी तरह पकने दें, फिर गरम मसाले को छोड़कर सारे मसाले उसमें मिला दें |

10. अब उबला हुआ सारा राजमा कढ़ाई में डाल दे, राजमें में अगर आपको पानी ज्यादा लगे तो उसके पानी को थोड़ा सा बचा ले|

11. अब राजमे को अच्छी तरह मिलाएं और पांच 7 मिनट की गैस पर पकने दें आप गैस बंद कर दें|

12. अब ऊपर से थोड़ा सा गरम मसाला और गार्निश करने के लिए हरा धनिया डालें|

13. आपका गरमा गरम राजमा बनकर तैयार है आप इसे चावल,रोटी, नान या पराठे के साथ खा सकते हैं|

तैयार  राजमा

सुझाव

  • अगर आपका Rajma कुकर खोलने के बाद कच्चा रह जाए तो वापस कुकर को गैस पर रखें और 1-2 सिटी और दें|
  • आप चाहे तो राजमा परोसते समय ऊपर से थोड़ा सा बटर डालकर सर्व कर सकते हैं|

Key Ingredients

राजमा, प्याज, लहसुन, टमाटर, अदरक, कसूरी मेथी, हींग, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, तेल|

Leave a Comment