मैदे की मठरी | Maida Ki Mathri Recipe In Hindi| होली स्पेशल 2023

हमारे पूरे देश में मैदे की मठरी खाई और बनाई जाती है | इसको बनाने के अलग अलग तरीके हैं | कुछ लोग मैदे की मठरी में सूजी डालकर बनातेे हैं, कुछ लोग बेसन डालकर बनाते हैं, और कुछ लोग मैदा की जगह आटे की मठरी बनाते हैं | इसमें अजवाइन और कसूरी मेथी डालकर बनाया जाता है | यह आज से ही नहीं बहुत पुराने समय से नाश्ते में बनाया जाने वाला प्रमुख व्यंजन है | आज तो फिर भी नाश्ते में बहुत सारी चीजें बनाई जाती है | परंतु पहले बिस्किट की जगह मठरी ही परोसी जाती थी | यह त्योहारों पर विशेष रूप से बनाई जाती है | इसे कुछ लोग सवाली भी कहते हैं |

मैदे की मठरी बनाने की आवश्यक सामग्री

  • मैदा – 1किलोग्राम
  • घी – 200 ग्राम- 250 ग्राम
  • अजवाइन- 1 चम्मच
  • नमक – 1•5 चम्मच
  • कसूरी मेथी पाउडर – 1 चम्मच
  • रिफाइन तेल तलने के लिए

मैदे की मठरी बनाने की विधि

1.सबसे पहले एक बर्तन में मैदा लें फिर उसमें घी डालें| ज्यादा खस्ता बनानी है तो 250 ग्राम घी डालें|

2. घी को अच्छी तरह से मैदे में मिला लें| अगर आप घी नहीं डालना चाहें तो रिफाइन तेल भी डाल सकतें हैं |

3. इसके बाद नमक, कसूरी मेथी व अजवाइन भी मिला लें|

4. अब आप थोड़ा थोड़ा पानी लेकर काफी सख्त (कड़ा ) आटा गूथ ले |

5. अब आप आटे को ढक कर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें |

6. थोड़ी देर बाद आटे में थोड़ा मल्हार दें ( गूथें )|

7. अब इसकी छोटी-छोटी लोई बनाले ओर फिर उन्हें बेल लें |

8. ज़्यादा पतली मठरी नहीं बेलें थोड़ी मोटी व छोटी ही बनाये|

मठरी को कांटे से गौद लें

9. फिर एक काँटा ( fork ) लें उससे सारी मठरी को थोड़ा थोड़ा गोद दें | दोनोँ तरफ से गोदना है|

10. अब एक कढ़ाई को गैस पर रखें और आँच जलाए | कड़ाई में तेल डाल कर उसे गर्म करें|

11. गर्म होने पर उसमे मठरी डालें और आँच को धीमी कर दें |

मटकी को हल्की आंच पर सेंक लें

12. धीरे धीरे मठरी को सिकने दें | थोड़ी थोड़ी देर में मठरियों को पलटते रहें |

13. बीच बीच में आँच को थोड़ा ज्यादा भी कर सकते हैं| पर ज्यादा समय आँच धीमी ही रखें | तभी मठरी खस्ता बनेगी |

14. जैसे ही मठरी थोड़ी सुनहरे रंग की हो तो उन्हें कड़ाई से बाहर किसी प्लेट में निकाल लें |

15. इसी तरह सारी मठरी सेक लें |

16. अब आप किससे किसी डब्बे में या जार में भरकर रख लें|

ध्यान रखें

  • आप मैदे की आटे में मोइन के लिए घी की जगह तेल भी डाल सकते हैं | परंतु घी से मठरी ज्यादा खस्ता बनती है,और उसमें लंबे समय तक रखने के बाद तेल की गंध नहीं आती है |
  • मठरी को ज्यादा खस्ता बनाना चाहते हैं तो उसमें एक चौथाई चम्मच खाने का सोडा डाल सकते हैं |
  • आप इसे एक महीने के लिए बना कर रख सकते हैं |

Maida ki mathri Kaise banaenmaida ki meethi mathri kaise banaen maida ki mathri खस्ता मठरी बनाने की रेसिपी नमकीन मठरी बनाने की विधि मैदा और सूजी की मठरी बनाने की विधि मैदा की मठरी बनाने की विधि हिंदी में नमकीन मठरी बनाने की विधि

Leave a Comment