राजस्थानी मूंग दाल का पराठा | Moong Ki Dal Ka Paratha

राजस्थानी मूंग दाल का पराठा बहुत ज्यादा कुरकुरा और मसालेदार होता |यह ज्यादातर गर्मियों में बनाए जाते हैं | क्योंकि गर्मियों में आम और कैरी बहुत आती है | यह आम रस के साथ और कच्ची कैरी की चटनी जिसे लौंजी भी कहते हैं, के साथ खाए जाते हैं | यह दही,अचार व चाय से भी अच्छे लगते हैं | आप इसे खाने में भी खा सकते हैं और नाश्ते में भी|

पहले समय में राजस्थान में इस तरह की चीजें ज्यादा बनाई जाती थी| क्योंकि राजस्थान में ज्यादा सब्जियों की पैदावार नहीं होती थी तो सूखी चीजों का उपयोग ज्यादा लेते थे जैसे दाल ,मंगोड़ी, पापड़ आदि| क्योंक ये चीजें काफी लंबे समय के लिए रखी जा सकती है | ये सभी चीजें मूंग की दाल से बनती है | और खाने में बेहद स्वादिष्ट भी होती हैं|

मूंग दाल का पराठा बनाने की सामग्री

मूंग की दाल के पराठे के लिए मूंग मोगर
  • 1 कटोरी मूंग मोगर (बिना छिलके की दाल)
  • 3 कटोरी आटा
  • 1/2 चम्मच नमक (स्वाद अनुसार)
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/4 चम्मच अजवाइन
  • 1 चम्मच लाल मिर्च
  • 1 चम्मच सूखा धनिया
  • रिफाइंड मूंगफली का तेल सेकने के लिए

मूंग दाल का पराठा बनाने की विधि (Moong ki dal ka paratha kaise banate hain)

1.सबसे पहले मूंग दाल पराठा बनाने के लिए हम मूंग की दाल को 2 से 3 घंटे के लिए भिगो देंगे |

2. फिर उसे दो-तीन बार साफ पानी में धोकर सारा पानी निकाल देंगे|

3. दाल को कुछ देर के लिए छलनी मैं डाल कर रख देंगे जिससे सारा पानी निकल जाए |

मूंग की दाल के पराठे के आटे में सारे मसाले मिलाए

4. अब एक बर्तन में हम आटा लेंगे आटे में सारी दाल डाल देंगे| और सारे मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लेंगे |

मूंग की दाल के पराठे का गूथा हुआ  सख्त आटा

5. अब तीन चम्मच रिफाइंड तेल भी डाल कर मिला लेंगे | अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूथ लेंगे|

6. और इसे 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख देंगे |

आटे की लोई बनाकर गोल पराठे की तरह बेले

7. अब इसे पराठे की तरह गोल बेले |और तवे को गैस पर रखकर गरम करें | जब तवा गरम हो जाए तब उसे मध्यम आंच पर कर दें और उस पर पराठा डालें |

8. पराठे को मध्यम आंच पर सेके| तवा जब ठंडा होने लगे तो बीच-बीच में आंच को तेज कर ले |

9. मूंग दाल का पराठा. ज्यादा तेज आंच पर सेकने से पराठे कच्चे रह जाएंगे |

पराठे  मध्यम आंच पर ही सकें

10. जब पराठा एक तरफ थोड़ा सा सिक जाए तो उसे पलट दे और उस पर तेल लगाएं |

11. फिर दूसरी तरफ पलट कर दूसरी तरफ भी तेल लगाएं|

12. दोनों तरफ जब पराठे हल्के गोल्डन ब्राउन हो जाए को तवे से उतार लें |

13. ऐसी ही सारे पराठे सेक ले| आपका मूंग दाल का पराठा तैयार है |

14 अब आप इन पराठे को आम रस या मीठे अचार के साथ परोसें |

 मूंग दाल का तैयार पराठा

नोट

  • अगर आप दाल को जल्दी भिगोना चाहते हैं तो इसे गर्म पानी में भिगो सकते हैं |
  • अगर आप मूंग दाल का पराठा सफर में अपने साथ ले जाना चाहे तो आराम से ले जा सकते हैं | क्योंकि यह दो तीन दिन बिल्कुल खराब नहीं होते हैं |

Leave a Comment