पितोड़ | मारवाड़ी तरीके से बनाए पितोड़ | Marwadi Besan ke Pitod

पितोड़ की सब्जी मारवाड़ में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है |पहले राजस्थान में जब सब्जियों की पैदावार नहीं होती थी ,तब इसी तरह की सब्जियां खासतौर पर बेसन की कढ़ी,बेसन के गट्टे ,पिताेड़ यही सब बनाया जाता था |यह खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है और इसे बनाना भी आसान होता है| इसकी सब्जी भी बनाई जाती है और इसे ऐसे ही फ्राई करके भी खाया जाता है|

Ingredients for Pitod | सामग्री

  • बेसन – 1/2 कप
  • दही – 1/2 कप
  • पानी – 1 कप
  • हल्दी पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
  • नमक – 1/2 छोटा चम्मच
  • अदरक – 1/2 इंच कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च – 2 बारिक कटी हुई
  • राई – 1/2 छोटा चम्मच
  • तेल – 2 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच

पितोड़ बनाने का तरीका

1.सबसे पहले एक बोल में बेसन को छान लें जिससे उसमें गुठलिया ना बचे |

2. अब उसे में दही डालकर अच्छी तरह मिला लें फिर हल्दी, नमक, हरी मिर्च और अदरक मिलाएं |

3. थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए पतला घोल बना ले|

4. जिस थाली मे पितोड़ बनाना चाहते हैं उसमें दो बूंद तेल लगाकर चिकना करलें|

5. एक नॉन स्टिक पैन लें उसमें बेसन का मिश्रण डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं |

6. जब घोल गाढ़ा हो जाए तब आप एक चम्मच घोल किसी थाली के ऊपर डालें अगर यह आसानी से निकल रहा है तो घोल तैयार है |

7. अगर नहीं निकल रहा है तो कुछ मिनट और चलाते हुए पकाएं|

8. तैयार घोल को आप ग्रीस की हुई थाली में फैलाएं इसे लगभग 1/2 सेंटीमीटर मोटा रखें|

9. इसे 10 मिनट ठंडा करें और फिर चकोर आकार में काटे|

10. अब एक पैन में तेल डालें उसमें राई डालकर तड़काएँ फिर गैस बंद कर दें,और फिर लाल मिर्च पाउडर डालें |

11. इस तड़के को पितोड़ पर डालें ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डालें|

आपकी पिक और तैयार है पितोड़ को हरी चटनी के साथ गरमागरम परोसें|

सुझाव

  • आप पितोड़ की सब्जी भी बना सकते हैं|
  • बेसन उबालते समय बीच में पानी नहीं डालें नहीं तो पितोड़ अच्छे नहीं बनेंगे|

pitod banane ki recipe, पतोड़ बनाने की विधि, पतोड़ बेसन की सब्जी, पतोड़ बनाने की रेसिपी, बेसन के पितोड, pitod recipe, pitod recipe in hindi, pitod ki recipe

Leave a Comment